12th Bhugol Subjective Question Answer | 12th Geography Question Paper 2024

12th Bhugol Subjective Question Answer :- दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board 12th Geography Subjective Question दिया गया है, Bihar Board 12th Bhugol Subjective Qusetion, जो काफी महत्वपूर्ण है, 12th geography question paper 2024 


12th Bhugol Subjective Question Answer

1. भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान कौन था? (What was the first manless satellite sent to the moon by india ?)

उत्तर- भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान 1 था।


2. पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा के बारे में संक्षेप में लिखें। (Write in short about East-West and North-South corridor.)

उत्तर- वाहनों को अधिक तीव्र गति से चलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों से 14,846 किमी० लम्बी सड़कों को चुनकर सुपर राष्ट्रीय महामार्ग कहा गया, जो 6 लेन वाले हैं। इनमें पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर दक्षिण गलियारा मुख्य हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारा 3640 किमी० लम्बा है और यह सिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण गलियारा 4016 किमी० लम्बा है और यह श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है।


3. योजना आयोग का गठन कब हुआ था? इसके दो कार्यों को लिखें। (When was planning commission established. Write its two functions.).

उत्तर – योजना आयोग का गठन 1950 ई० में हुआ था। इसके दो कार्य हैं— (i) अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों, जैसे— कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना . और सेवाओं के विकास के लिए कार्यक्रम बनाना तथा उनको लागू करना और (ii) विकास में प्रादेशिक असंतुलन कम करने के लिए योजना बनाना तथा उनको लागू करना।


4. सार्क का पूरा नाम क्या है? इसका मुख्यालय कहाँ है? (What is the full name of SAARC ? Where is its headquarters ? )

उत्तर – सार्क का पूरा नाम South Asian Association for Regional Co-operative अर्थात् दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन है। इसके आठ सदस्य देश भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मालदीव हैं। सार्क की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को बंगलादेश की राजधानी ढाका में हुई। इसका मुख्यालय ढाका में है।


5. स्वेज नहर किन दो निकटवर्ती पत्तनों को जोड़ती है? (Suez canal connects which two neighbouring ports?)

उत्तर-  स्वेज नहर मिस्र में उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज को जोड़ती । इस प्रकार उत्तर में भूमध्यसागर और दक्षिण में लाल सागर इससे जुड़ जाता है।


6. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्त्रोतों का उल्लेख करें। (Mention the main sources of air pollution.)

उत्तर-  धूल, धुआँ, गैंसे आदि संदूषकों की वायु में अभिवृद्धि जो मनुष्यों, जन्तुओं और पेड़-पौधों के लिए हानिकारक होते हैं, वायु प्रदूषण कहलाते हैं। वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं—

(i) प्राकृतिक स्रोत, जैसे—ज्वालामुखी विस्फोट, धूल, तूफान, अग्नि इत्यादि तथा मानवकृत स्रोत, जैसे उद्योग, मोटरवाहन, ताप बिजली घर, शहरी कचरा, खदानों से निकली धूल इत्यादि ।

(ii) उद्योग – उद्योगों से अनेक प्रकार की जहरीली गैस, राख और धूल निकलकर वायु को प्रदूषित करती है।

(iii) मोटर वाहन – मोटर वाहनों से मोनोक्साइड और सीसा वायुमंडल में छोड़े जाते हैं। बड़े नगरों में 50 से 60% प्रदूषण इन्हीं से होता है।

(iv) ताप बिजली घर – ताप बिजली घरों से गंधक, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन ऑक्साइड वायुमंडल में छोड़े जाते हैं।

(v) शहरी कचरा – नगरों और महानगरों में प्रतिदिन लाखों टन कचरा निकलता है। इसमें से बहुत कचरा जला दिया जाता है, जिसका घना धुआँ वायुमंडल में फैलकर उसे प्रदूषित कर देता है।

(vi) खदानों से निकली धूल- खदानों से और पत्थर तोड़ने से भारी मात्रा में धूल निकलकर वायुमंडल में फैल जाता है।

12th geography question paper 2024 


7. प्रदूषण और प्रदूषकों में क्या भेद है? (What is difference between pollution and pollutants?)

उत्तर- पर्यावरण में जीव-जन्तुओं और पेड़-पौधों के लिए हानिकारक परिवर्तन को प्रदूषणकहते हैं। पर्यावरण के विभिन्न अवयवों की एक निश्चित संरचना होती है। इन अवयवों में जब दूसरे प्रकार के पदार्थ मिल जाते हैं तथा उनकी मौलिक संरचना में हानिकारक परिवर्तन आ जाता

 है, इस परिवर्तन का नाम ही प्रदूषण है। पर्यावरण का अधिकतर प्रदूषण मानवीय क्रियाओं द्वारा होता है, लेकिन कुछ प्राकृतिक क्रियाओं द्वारा भी होता है। प्रदूषण मुख्यतः तीन प्रकार का होता है— वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण और जल प्रदूषण।

पर्यावरण में विद्यमान प्राकृतिक संतुलन में ह्रास और प्रदूषण उत्पन्न करने वाली ऊर्जा या पदार्थ के किसी भी रूप को प्रदूषक कहा जाता है। ये गैस, तरल या ठोस किसी भी रूप में हो सकते हैं। प्रदूषक विभिन्न माध्यमों द्वारा विकीर्ण तथा परिवाहित होते हैं। कारखानों का धुआँ, कूड़ा-कचरा, रसायनों वाला अपशिष्ट जल, मलजल, कृषि में प्रयुक्त कीटनाशक तथा उर्वरक, वाहनों का धुआँ इत्यादि मानवीय प्रदूषक है। ज्वालामुखी से उत्पन्न लावा, कीचड़ तथा अन्य पदार्थ, बाढ़ जल के साथ बहकर आए गाद, रेत आदि प्राकृतिक प्रदूषक है।


8. जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए चार महत्त्वपूर्ण सुझाव दें। (Suggest four important measures to prevent water pollution.)

उत्तर – जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए चार महत्त्वपूर्ण सुझाव इस प्रकार हैं

(i) घरों से निकले कचरों को नदी, तालाब इत्यादि में नहीं फेंकना चाहिए। (ii) कारखानों से निकले अपशिष्टों एवं मलजल को बिना शोधित किए नदियों, झीलों या तालाबों में विसर्जित नहीं करना चाहिए।

(iii) नगरपालिकाओं को सीवर शोधन संयंत्रों की व्यवस्था करनी चाहिए। (iv) जल प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपयोगी और कारगर कानून बनाना चाहिए और उसे


9. लोगों पर संदूषित जल / गंदे पानी के उपयोग के क्या संभव प्रभाव हो सकते हैं? सख्ती से लागू करना चाहिए। (What can be the possible impact of the consumption of contaminated/ unclean water on the people ?)

उत्तर- जल जीवन के लिए एक बुनियादी जरूरत है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ जल आवश्यक है। लेकिन अनेक कारणों से भारत के नगरों और गाँवों में जल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। जल प्रदूषण से तात्पर्य जल के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों में ऐसा परिवर्तन से है जो उसके रूप, गंध और स्वाद से मानव के स्वास्थ्य और कृषि, उद्योग एवं व्यापार के लिए हानिकारक हो । प्रदूषित जल पीने से विभिन्न प्रकार के मानवीय रोग उत्पन्न हो जाते हैं, जिसमें आँत रोग, पीलिया, हैजा, टायफायड, अतिसार तथा पेचिस प्रमुख है। प्रदूषित जल कृषि क्षेत्र में घुसकर फसलों को भी प्रदूषित कर देते हैं, जो अन्ततः आहार श्रृंखला में प्रवेश करके मानव स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है।


10. स्मॉग क्या होता है? (What is Smog ?)

उत्तर- वायुमंडल में धुआँ और कुहासा के मिलने से धुँआसा का निर्माण होता है, जिसे अंग्रेजी में स्मॉग (smog = smoke + fog) कहते हैं। जाड़े के दिनों में वायुमंडल की निचली तल में कुहासा छाया रहता है। ऊर्जा के स्रोत के रूप में विभिन्न प्रकार के ईंधनों के प्रयोग में वृद्धि के साथ, पर्यावरण में विषाक्त धुएँ वाली गैसों के उत्सर्जन के परिणामस्वरूप स्मॉग का निर्माण होता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक होता है।


11. हरित रासायनिकी क्या है? (What is green chemistry ? )

उत्तर- हरित रासायनिकी रासायनिक उत्पाद एवं प्रक्रिया का वह प्रारूप है जो वातावरण में हानिकारक तत्त्वों के पैदा होने की प्रक्रिया को कम करता है या खत्म करता है। इसका संबंध किसी रासायनिक उत्पाद के संपूर्ण जीवन चक्र, प्रारूप, उत्पादन, उपयोग और अंत में निष्पादन तक रहता है। हरित रासायनिकी को सतह पोषणीय रसायनिकी भी कहा जाता है। यह प्रदूषण रोकता है, मानव स्वास्थ्य और वातावरण पर रासायनिक उत्पाद प्रभाव को कम करता है और कम हानिकारक रासायनिक उत्पाद तैयार करने की विधि बतलाता है।


12. मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के क्या प्रभाव पड़ते हैं? (What is the affect of air pollution on human health?)

उत्तर – वायु प्रदूषण से फेफड़ों, हृदय, स्नायु तंत्र और परिसंचरण तंत्र के रोग होते हैं। वायु प्रदूषण का सबसे अधिक खतरा बच्चों को होता है; क्योंकि इसका सीधा प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है। इससे मनोवैज्ञानिक और शारीरिक हानियाँ भी होती हैं।


12th class geography subjective question 2024

13. उष्माद्वीप क्या है? संक्षेप में लिखें। ( What is heat island ? Write in short.)

उत्तर – नगर के केन्द्रीय भाग में बढ़ती हुई जनसंख्या को आवास प्रदान करने एवं अन्य कार्यों के लिए विशाल सिमेंट कंकरीट के ढाँचे बनाये जाते हैं। इससे वातावरण का तापमान बहुत अधिक हो जाता है। गर्मियों में इनमें रहना दूभर हो जाते हैं। इस तप्त केन्द्रीय भाग को उष्माद्वीप कहा जाता है।


14. भारत में नगरीय अपशिष्ट निपटान से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए। (Discuss major problems associated with urban waste disposal in India.)

उत्तर-  भारतीय नगरों की समस्याओं में अपशिष्टों का निपटान बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसके कई कारण हैं, जिनमें निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण हैं— (i) मानव मल के सुरक्षित निपटान के लिए सीवर या अन्य माध्यमों की कमी है।

(ii) कूड़ा-कचरा संग्रहण की सेवाओं की व्यवस्था अपर्याप्त है। ठोस अपशिष्ट के संग्रहण में असमर्थता एक गंभीर समस्या है। सड़कों, घरों के बीच की खाली भूमि और बेकार भूमि पर इसके ढेर लग जाते हैं। ऐसे ढेर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।

(iii) औद्योगिक अपशिष्टों को नदियों में बहाया जाना भी प्रदूषण का मुख्य कारण हैं। नगर आधारित उद्योगों और अनुपचरित मल जल से उत्पन्न प्रदूषण नगरों में स्वास्थ्य की गंभीर समस्याएँ पैदा करता है। यों तो ठोस अपशिष्टों के निपटान में सरकारी और गैर-सरकारी दोनों संस्थाएँ कार्य कर रहीं हैं, लेकिन यह समस्या अभी तक सुलझ नहीं पायी है। इन अपशिष्टों को संसाधन मानकर इनसे ऊर्जा और खाद का उत्पादन किया जा सकता है।


15. भारत के चार बड़े राज्यों की जनसंख्या के आकार तथा क्षेत्रफल की तुलना कीजिए। (Compare the size of population and area of four large states of India.)

उत्तर – भारत में जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है। इसके कुछ राज्य क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों दृष्टिकोण से बड़े हैं, कुछ राज्य क्षेत्रफल में बड़े हैं किन्तु उनकी जनसंख्या कम है, तथा कुछ राज्य क्षेत्रफल में छोटे हैं किन्तु उनकी जनसंख्या अपेक्षाकृत अधिक है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से चार बड़े राज्य क्रमश: राजस्थान ( 10.41% ), मध्यप्रदेश (9.38%), महाराष्ट्र (9.36% ) तथा आन्ध्रप्रदेश (8.37% ) हैं इसके विपरीत, जनसंख्या के दृष्टिकोण से चार बड़े राज्य उत्तरप्रदेश ( 16.17% ), महाराष्ट्र (9.42%), बिहार (8.07%) और पश्चिम बंगाल ( 7.81% ) हैं । इस प्रकार, राजस्थान और मध्यप्रदेश आकार में बहुत बड़े हैं किन्तु उनकी जनसंख्या कम (क्रमश: 5.57% और 5.88% ) है। इसके विपरीत, बिहार क्षेत्रफल में छोटा (2.86% ) है, किन्तु इसकी जनसंख्या अधिक है। महाराष्ट्र क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में संतुलित और बड़ा है। लगभग यही स्थिति आंध्रप्रदेश और उत्तर प्रदेश की है।


16. जन्मदर और मृत्युदर की प्रवृत्तियों ने भारत की जनसंख्या वृद्धि को किस प्रकार निर्धारित किया है? (How has the trend of fertility and mortality determined the growth of population in India ? )

उत्तर- जनसंख्या की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों में जन्मदर और मृत्युदर सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। 1921 ई० के पूर्व जन्मदर और मृत्युदर दोनों ऊँची थी। 1911-1921 में जन्मदर
48 प्रति हजार तथा मृत्युदर 47 प्रति हजार थी, अतः जनसंख्या की वृद्धि की दर बहुत धीमी थी। 1921-51 की अवधि में दोनों की दर में कमी आयी किन्तु मृत्यु दर तेजी से घटी। 1941-1951 में जन्मदर 40 प्रति हजार और मृत्युदर 27 प्रति हजार दर्ज की गई। अतः जनसंख्या की वृद्धि पहले की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से हुई। 1951-81 की अवधि में भारत की जनसंख्या में अति तीव्र वृद्धि हुई, क्योंकि जन्मदर में मामूली कमी (40 से 37 प्रति हजार) हुई और मृत्यु दर में भारी कमी (27 से 15 प्रति हजार) हुई। 1981 के बाद जन्म दर में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई, अतः जनसंख्या की वृद्धि की गति धीमी हो गई। भारत की जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि 1911-21 में 0.9 प्रति हजार, 1941-51 में 12.5 प्रति हजार, 1971-81 में 21 प्रति हजार और 1991-1999 में 17 प्रति हजार थी।


17. संसार में जनसंख्या के आकार और घनत्व के संदर्भ में भारत के स्थान को विवेचना कीजिए | (State the place of India in the world in terms of size and density of population.)

उत्तर – भारत की कुल जनसंख्या 102.8 करोड़ (2001) है, जो संसार की कुल जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत है। चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत की जनसंख्या उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और आस्ट्रेलिया की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक है । किन्तु, यह विश्व में केवल 2.4 प्रतिशत क्षेत्र पर स्थित है और क्षेत्रफल में यह विश्व में सातवें स्थान पर है। भारत में जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० है, जो चीन के औसत घनत्व 129 (1997) से कहीं अधिक है। संसार के दस सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में जनसंख्या के घनत्व के दृष्टिकोण से भारत का स्थान बांग्लादेश (849) तथा जापान (334) के बाद तीसरा है।

12th class geography question answer 


18. भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए जिम्मेवार दो कारकों को लिखें। (Write two factors responsible for uneven distribution of population in india.)

उत्तर – भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए मुख्य रूप से प्राकृतिक स्वरूप में भिन्नता तथा वर्षा का वितरण जिम्मेवार है। प्राकृतिक स्वरूप में भिन्नता के कारण गंगा के मैदान और समुद्रतटीय मैदान में अधिक जनसंख्या पायी जाती है तो उत्तरी पर्वतीय और दक्षिणी पठारी तथा उत्तरी-पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र में कम जनसंख्या मिलती है। उत्तर भारत में वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर कम होती जाती है और इसी के अनुसार जनसंख्या का घनत्व भी कम होता जाता है।


19. भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले पाँच राज्यों के नाम बताइये। (Name five most populous states of India.)

उत्तर—भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाले पाँच राज्यों के नाम क्रमशः उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश हैं। इनकी जनसंख्या क्रमश: 19.96 करोड़, 11.24 करोड़, 10.38 करोड़, 9.13 करोड़ और 8.43 करोड़ है।


20. सतलज- गंगा के मैदान में सघन जनसंख्या के संकेंद्रण के कारणों का वर्णन कीजिए। (Discuss the causes of concentration of dense population in Satluj-Ganga Plain.)

उत्तर-  सतलज- गंगा के मैदान में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल स्थित हैं। ये सभी समतल मैदान हैं, जिसमें मिट्टी उर्वर है, सदावाहिनी नदियों द्वारा जल संसाधन उपलब्ध है और उपयुक्त जलवायु के कारण कृषि का अधिक विकास हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़क, रेल एवं जलमार्ग विकसित है। पश्चिमी और पूर्वी छोर पर क्रमश: दिल्ली और कोलकाता के नगरीय और औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में जनसंख्या का विशाल संकेंद्रण हो गया है। जनसंख्या के घनत्व में दिल्ली सर्वप्रथम (9340) स्थान पर है, जिसके बाद क्रमश: पश्चिम बंगाल (903), बिहार (880), उत्तरप्रदेश (690), पंजाब ( 484 ) और हरियाणा (477) का स्थान आता है।


21. प्रत्येक उत्तरोत्तर जनगणना में जनसंख्या का घनत्व क्यों बढ़ रहा है? (Why is the density of population increasing in every successive census?)

उत्तर – प्रति इकाई क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या का घनत्व कहते हैं। भारत का क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किमी० है और इसमें कोई परिवर्तन नहीं होता है। किन्तु इसकी जनसंख्या उत्तरोत्तर जनगणना में बढ़ती जा रही है। अतः प्रत्येक उत्तरोत्तर जनगणना में जनसंख्या का घनत्व भी बढ़ रहा है। 1991 में देश की जनसंख्या 84.63 करोड़ थी और घनत्व 274 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० था। 2001 में जनसंख्या बढ़कर 102.86 करोड़ हो गई, जिसके फलस्वरूप घनत्व बढ़कर 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० हो गया।

12th Bhugol Subjective Question 2024


S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.N 12th Arts Question BankSolution
 1History ( इतिहास ) Click Here
 2Geography ( भूगोल ) Click Here
 3Pol. Science ( राजनितिक विज्ञान )Click Here
 4Economics ( अर्थ शास्त्र )Click Here
 5Sociology ( समाज शास्त्र )Click Here
 6Philosophy ( दर्शन शास्त्र )Click Here
 7Psychology Click Here
 8Home Science ( गृह विज्ञान )Click Here

Leave a Comment