12th Geography Subjective Question Bihar Board | 12th Geography Question Answer in Hindi 2024

12th Geography Subjective Question Bihar Board :-  दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board 12th Geography Ka Question दिया गया है, Bihar Board 12th Bhugol Qusetion, जो काफी महत्वपूर्ण है 12th Geography Question Answer, 12th Geography Questions Answers PDF 2024


12th Geography Subjective Question Bihar Board 2024

1. अंतरिक्ष प्रयोगशाला के बारे आप क्या जानते हैं? (What do you mean by space Laboratory.)

उत्तर- अंतरिक्ष प्रयोगशाला का संबंध कृत्रिम उपग्रह से है और उपग्रह से होने वाले संचार को उपग्रह संचार कहते हैं। संसार में अंतरिक्ष प्रयोगशाला का प्रारंभ तत्कालिन सोवियत संघ के द्वारा 4 अक्टूबर, 1957 को कृत्रिम उपग्रह स्पूतनिक के छोड़े जाने के साथ हुआ। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह स्थापित किए।

भारत ने भी अंतरिक्ष में संचार और संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए आर्यभट्ट, भास्कर – 1, रोहिणी, एप्पल, इंसेट-1 ए, बी और सी इत्यादि उपग्रह स्थापित किए हैं। अंतरिक्ष में उपग्रहों की स्थापना से तत्काल संसार के कोने-कोने से संचार संपर्क बनाने में सफलता मिली। इन्हीं के सहारे आज गाँव-गाँव में टेलीफोन लग गए हैं और मोबाइल सेवा उपलब्ध है। इन उपग्रहों ने लंबी दूरी के संचार के अतिरिक्त दूरदर्शन और रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है। अंतरिक्ष प्रयोगशाला अर्थात् कृत्रिम उपग्रह, रॉकेट और अंतरिक्ष यान में आवश्यकतानुसार भिन्न-भिन्न प्रकार के कैमरे एवं संवेदक लगे रहते हैं, जिससे मौसम की भविष्यवाणी की जाती है तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्राकृतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की जाती है।


2. पृष्ठप्रदेश क्या है? (What is Hinterland ? )

उत्तर-  पृष्ठ प्रदेश पत्तन का प्रभाव क्षेत्र होता है। समुद्री मार्ग से आयातित माल पत्तन से -स्थल के भीतरी भागों में जिस क्षेत्र तक पहुँचाया जाता है, तथा जिस क्षेत्र का उत्पाद पत्तन द्वारा बाहर भेजा जाता है, वह उस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश कहलाता है। पृष्ठ प्रदेश के नगरों, उपनगरों या अन्य क्षेत्रों से पत्तन तक सामान, यात्रियों तथा सेवाओं का प्रवाह होता है। इसके लिए पत्तन अपने पृष्ठ प्रदेश से सुनियोजित और विकसित रेल और सड़क मार्गों से जुड़े रहते हैं। किसी भी पत्तन के विकास के लिए उसके पृष्ठ प्रदेश का विकसित, संसाधन संपन्न तथा विस्तृत बाजार युक्त होना आवश्यक है। पृष्ठ प्रदेश के विकास में भी पत्तन का योगदान महत्त्वपूर्ण होता है। पृष्ठ प्रदेश की सीमाओं का चिह्नांकन मुश्किल होता है, क्योंकि अधिकतर मामलों में एक पत्तन का पृष्ठ प्रदेश दूसरे पत्तन के पृष्ठ प्रदेश का अतिव्यापन कर सकता है।


3. विश्व के वे कौन-कौन से प्रमुख प्रदेश हैं, जहाँ वायु मार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है? (Which are the major regions of the world which have a dense network of airways ? )

उत्तर-  वायु परिवहन सबसे तीव्र किन्तु सर्वाधिक महँगा यातायात का साधन है। इसका प्रयोग महँगी वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है। यही कारण है कि विश्व के दो सबसे विकसित प्रदेश पश्चिमी यूरोप और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु मार्गों का बहुत सघन जाल है। जनसंख्या और प्राकृतिक संसाधन की अधिकता के कारण दक्षिणी-पूर्वी एशिया में भी सघन तंत्र मिलता है।


4. उपग्रह संचार क्या हैं? उपग्रह संचार के लाभ बताइये।(What is satellite communication? Write benefits of satellite communication.)

उत्तर – उपग्रह के माध्यम से होने वाले संचार को उपग्रह संचार कहते हैं। संसार में अंतरिक्ष युग का प्रारंभ रूस के द्वारा 4 अक्टूबर, 1957 को कृत्रिम उपग्रह स्पूतनिक के छोड़े जाने के साथ हुआ। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किए। अंतरिक्ष में उपग्रहों की स्थापना से तत्काल संसार के कोने-कोने से संचार संपर्क बनाने में सफलता मिली। उपग्रह के माध्यम से होने वाले संचार ने संचार तकनीकी के क्षेत्र में एक नवीन युग का आरंभ किया है।

भारत ने भी अंतरिक्ष में संचार और संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए आर्य भट्ट, भास्कर – I और II, रोहिणी, एप्पल, इंसेट-I ए, बी और सी इत्यादि उपग्रह स्थापित किए हैं। इन्हीं के सहारे आज गाँव-गाँव में टेलीफोन लग गए हैं और मोबाइल सेवा उपलब्ध है। इन उपग्रहों ने लंबी दूरी के संचार दूरदर्शन और रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है। आज दूरदर्शन के माध्यम से घर बैठे सारी दुनिया का समाचार प्राप्त करना, विभिन्न ज्ञानवर्द्धक और मनोरंजक कार्य क्रम देखना तथा मौसम की भविष्यवाणी एक वरदान बन गई है।

उपग्रह संचार के महत्त्वपूर्ण लाभ हैं— टेलीफोन और मोबाइल सेवा, दूरदर्शन सेवा और इंटरनेट सेवा ।

12th Geography Question Answer in Hindi 2024


5. फिंच और ट्विार्था ने मानव भूगोल की विषयवस्तु को किन दो भागों में बाँटा है? प्रत्येक भाग के दो लक्षण बताइए। (Which two divisions of the subject matter of human geography have been done by Finch and Trewartha? Describe two features of each of the divisions.)

उत्तर- अमेरिकी भूगोलवेत्ताओं फिंच और ट्विार्था ने मानव भूगोल की विषय वस्तु को

निम्नलिखित दो मुख्य भागों में बाँटा है— (i) भौतिक या प्राकृतिक पर्यावरण (Physical or Natural Environment)

(ii) सांस्कृतिक या मानव-निर्मित पर्यावरण (Cultural or Human Environment) भौतिक या प्राकृतिक पर्यावरण के दो लक्षण हैं—

(i) उच्चावच, जलवायु, अपवाह प्रणाली और

(ii) मृदा, खनिज, जल, वन एवं वन्य प्राणी जैसे प्राकृतिक संसाधन

इसी प्रकार सांस्कृतिक पर्यावरण के दो लक्षण हैं (i) मानव जनसंख्या, बस्तियाँ और मानव व्यवसाय,

(ii) कृषि, उद्योग, परिवहन, संचार इत्यादि ।


6. प्रवास के विकर्षण और आकर्षण कारक क्या है? (What are the push and pull factors of human migration ?),

या प्रवास से संबंधित किन्हीं तीन प्रतिकर्ष कारकों का उल्लेख करें। (Describe any three push factors related to human migration)

उत्तर – लोगों का अपने जन्म-स्थान और निवास को छोड़कर दूसरे क्षेत्र में जाकर बस जाने को मानव प्रवास कहते हैं। मानव प्रवास के विविध कारण हो सकते हैं जिन्हें दो संवर्गों में रखा जा सकता है— (i) विकर्षण या प्रतिकर्ष कारक (Push factors) जो लोगों को निवास स्थान अथवा उद्गम को छुड़वाने का कारण बनते हैं और (ii) आकर्षण या अपकर्षक कारक (Pull factors) जो विभिन्न स्थानों से लोगों को आकर्षित करते हैं।

प्रवास से संबंधित तीन महत्त्वपूर्ण प्रतिकर्ष कारक ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी, कृषि भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव और मौलिक सुविधाओं की कमी है, जो लोगों को गाँव छोड़ने पर विवश करती हैं।


7. दो चतुर्थक आर्थिक क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए । (Mention two quaternary economic activities.)

उत्तर – चतुर्थक क्रियाकलाप ज्ञान से संबंधित क्रियाकलापों जैसे शिक्षा, सूचना, शोध और विकास की सेवा का एक विशिष्ट वर्ग है। चतुर्थक क्रिया कलाप से तात्पर्य उन उच्च बौद्धिक व्यवसायों से है, जिनका दायित्व चिंतन तथा शोध और विकास के लिए नये विचार देना है। इस वर्ग की विशिष्टता लोगों का उच्च वेतनमान और पदोन्नति के लिए उनका बहुत अधिक गतिशील होना है। चतुर्थक क्रियाकलापों में से कुछ निम्नलिखित हैः सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन भी । चतुर्थक क्रिया-कलाप अनुसंधान और विकास पर केंद्रित होते हैं और विशिष्टीकृत ज्ञान, प्रौद्योगिकी कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं।

चतुर्थक क्रियाकलाप वास्तव में सेवाओं का विकसित और उन्नत रूप है। चतुर्थक क्रियाकलापों को बाह्य स्रोतन के माध्यम से भी किया जा सकता है।


8. चार पंचम क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए। (Mention four Quinary activities.)

उत्तर- उच्चतम स्तर के निर्णय लेने पर तथा नीतियों का निर्माण करने वाले पंचम क्रियाकलापों को निभाते हैं। इनमें और ज्ञान आधारित उद्योगों, जो सामान्यतः चतुर्थ सेक्टर से जुड़ी होती हैं, में सूक्ष्म अंतर होता है। पंचम क्रियाकलाप वे सेवाएँ हैं जो नवीन एवं वर्तमान विचारों की रचना, उनके पुनर्गठन और व्याख्या; आँकड़ों की व्याख्या और प्रयोग तथा नई प्रौद्योगिकी के मूल्यांकन पर केंद्रित होती हैं। प्रायः ‘स्वर्ण कॉलर’ कहे जाने वाले ये व्यवसाय तृतीय सेक्टर का एक और उप-विभाग हैं जो वरिष्ठ व्यवसायिक कार्यकारियों, सरकारी अधिकारियों, अनुसंधान वैज्ञानिकों, वित्त एवं विधि परामर्शदाताओं इत्यादि की विशेष और उच्च वेतन वाली कुशलताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की संरचना में उनका महत्त्व उनकी संख्या से कहीं अधिक होता है। .


9. भारत में विभिन्न प्रकार के ग्रामीण अधिवासों के लिए उत्तरदायी किन्हीं दो प्राकृतिक कारकों की व्याख्या कीजिए। (Explain any two physical factors responsible for different types of rural settlements in India.)

उत्तर- ग्रामीण बस्तियों के प्रारूप पर भौतिक व सांस्कृतिक दशाएँ प्रभाव डालती हैं— (i) भौतिक कारक – भौतिक कारक जैसे उच्चावच्च ऊँचाई, अपवाह तंत्र, भौम जल तथा जलवायु बस्तियों के प्रारूप का निर्धारण करने वाले महत्त्वपूर्ण कारक हैं। मैदानी क्षेत्रों में समतल भूमि होने के कारण सघन बस्तियाँ स्थापित हो जाती हैं।

(ii) सांस्कृतिक कारक- एक बस्ती के अभिन्यास के निर्धारण में सांस्कृतिक कारक जैसे— जनजातियता एवं नृजातीय आदि का प्रभाव होता है। भारत के गाँवों में भू-स्वामित्व वाली जातियों के मकान के चारों ओर गाँव के समुदाय की सेवा करने वाली जातियों के मकान होते हैं। हरिजनों के मकान सामान्यता गाँव की सीमा के पास मुख्य बस्ती से दूर पाये जाते हैं।

12th Geography Questions Answers PDF  


10. व्यापारिक समूहों के निर्माण द्वारा राष्ट्रों को क्या लाभ प्राप्त होते हैं? (What benefits nations get by forming trading blocs ?)

उत्तर – व्यापारिक समूह अपने सदस्य देशों को व्यापार में हर तरीके से लाभ पहुँचाने का प्रयत्न करते हैं। इन समूहों के देशों ने आपस में व्यापारिक समझौते कर रखे हैं, जिसका आधार भौगोलिक सामीप्य, समरूपता और पूरकता है। इसमें सदस्य राष्ट्र व्यापार शुल्क को हटा देते हैं तथा मुक्त व्यापार को बढ़ावा देते हैं। अनेक देशों के अपने व्यापारिक सदस्य देशों के साथ सरल द्विपक्षीय अनुबंध हैं। इससे अलग-अलग उत्पादों के आधार पर व्यापार बाधाओं में ढील या उनका उन्मूलन हो जाता है। ASEAN, CIS, EU, LAIA, NAFTA ऐसे ही कुछ व्यापारिक समूह हैं।


11. बहुपक्षीय व्यापार क्या है? (What is multilateral trade ?)

उत्तर – बहुपक्षीय या बहुपाश्विक व्यापार (Multilateral trade ) बहुत से व्यापारिक देशों के साथ किया जाता है। एक देश अन्य अनेक देशों के साथ व्यापार कर सकता है। देश कुछ व्यापारिक साझेदारों को “सर्वाधिक अनुकूल राष्ट्र” (MFN = Most Favoured Nation) की स्थिति प्रदान कर सकता है।


12. चिकित्सा पर्यटन को परिभाषित करें। (Define medical tourism.)

उत्तर- चिकित्सा के लिए किया जाने वाला पर्यटन चिकित्सा पर्यटन कहलाता है। इस प्रकार चिकित्सा सेवा ही चिकित्सा पर्यटन है। विश्व में इस प्रकार के पर्यटन के क्षेत्र में उभरते हुए देशों में भारत का स्थान प्रथम है। यहाँ चिकित्सा उपचार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से संबद्ध हो गया है। भारत के अतिरिक्त थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, स्विट्जरलैण्ड, आस्ट्रेलिया इत्यादि अन्य देशों में इस उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है।


13. पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएँ हैं? (What are the problems of land transport in mountainous, desert and flood prone regions ?)

उत्तर- स्थल परिवहन के अन्तर्गत सड़क एवं रेल मार्गों के निर्माण के लिए भूमि का समतल होना उपयुक्त होता है। अधिक ढाल वाले ऊँचे-नीचे पर्वतों और बालू युक्त मरुस्थलों में सड़क और रेल मार्ग बनाना कठिन है। इसके अतिरिक्त इन क्षेत्रों में जनसंख्या भी कम पायी जाती है, जिससे उनकी उपयोगिता कम हो जाती है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और रेल मार्ग के रख-रखाव पर काफी खर्च पड़ता है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ से सड़क, पुल और रेल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

12th Geography Question Answer 2024


14. प्रशासनिक नगर क्या है? उपयुक्त उदाहरण दें। (What are Administrative Towns ? Give suitable examples.)

उत्तर- राष्ट्रों तथा राज्यों की राजधानियाँ जहाँ केंद्रीय सरकार या प्रांतीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं, उन्हें प्रशासनिक नगर कहा जाता है जैसे- नई दिल्ली (भारत), केनबेरा (ऑस्ट्रेलिया), बीजिंग (चीन) इत्यादि । राज्यों में भी प्रशासनिक कार्य वाले नगर होते हैं, जैसे— पटना (बिहार), चेन्नई (तमिलनाडु) इत्यादि ।


15. सुरक्षा नगर को दो उपयुक्त उदाहरणों के साथ परिभाषित करें। (Define defence town with two suitable examples.)

उत्तर – किसी देश की सुरक्षा के लिए बसाये गये नगर को सुरक्षा नगर कहते हैं। इनमें फौजी छावनी, नौसेना केन्द्र, सैनिक अड्डे या युद्धपोतों के लिए विशिष्ट बंदरगाह या गोदी इत्यादि सम्मिलित हैं। अम्बाला छावनी नगर है और कोच्चि नौसेना केन्द्र है।


16. किसी नगरीय संकुल की पहचान किस प्रकार की जा सकती है ? (How can an urban agglomeration be identified?)

उत्तर – नगरीय संकुल (समूह) सतत नगरीय फैलाव होता है। यह बहुसंख्यक महानगर (Metropolitan city) या वृहत् नगर (mega city) के रूप में विकसित होता है, जिनकी जनसंख्या क्रमश: 10 लाख से 50 लाख और 50 लाख से अधिक होती है। किसी नगरीय संकुल की पहचान निम्नलिखित में से किसी एक के रूप में हो सकती है— (क) एक नगर तथा उसका संलग्न नगरीय बहिर्वद्ध ( outgrowth), (ख) बहिर्वद्ध के सहित या रहित दो अथवा अधिक संस्पर्शी नगर (satellite towns) और (ग) एक या अधिक संलग्न नगरों के बहिर्वद्ध से युक्त एक संस्पर्शी प्रसार नगर का निर्माण।


17. जीवन पर्यंत प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अंतर स्पष्ट कीजिए (Differentiate between life time migrant and migrant by last residence.)

उत्तर- भारत की जनगणना में प्रवास की गणना दो आधारों पर की जाती है (अ) जन्म का स्थान और (ब) निवास का स्थान । यदि जन्म का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है, तो इसे जीवनपर्यंत प्रवासी के नाम से जाना गया है। यदि निवास का पिछला स्थान गणना के स्थान से भिन्न है, तो इसे निवास के पिछले स्थान से प्रवासी के रूप में जाना जाता है। 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में 30.7 करोड़ (30%) प्रवासी अपने जन्म के स्थान से अलग रह रहे थे, जबकि 31.5 करोड़ ( 31% ) अपने पिछले निवास स्थान से अलग रह रहे थे।

Bihar Board 12th Geography Ka Question 2024


18. मानव विकास सूचकांक को विकसित करने वाले चरों के नाम लिखिए। (Name the variables which determine human development index.)

उत्तर- मानव विकास सूचकांक को विकसित करने वाले चरों में राष्ट्रीय आय, पूँजी निर्माण दर, लोगों के आर्थिक कल्याण और रहन-सहन का स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सशक्तिकरण इत्यादि मुख्य है।


19. वृद्धि और विकास में अंतर स्पष्ट करें। (Distinguish between growth and development.)

उत्तर- वृद्धि और विकास दोनों समय के संदर्भ में परिवर्तन को इंगित करते हैं। अंतर यह है कि वृद्धि मात्रात्मक और मूल्य निरपेक्ष है, जो धनात्मक या ऋणात्मक हो सकती है, जबकि विकास का अर्थ गुणात्मक परिवर्तन से है, जो सदैव धनात्मक और मूल्य सापेक्ष होता है।


20. उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण बताइए । (Give two reasons for low levels of human development in most of the northern states of India.)

उत्तर – उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्नस्तर के निम्नलिखित दो महत्त्वपूर्ण कारण हैं

(क) गरीबी (Poverty)– गरीबी वंचित रहने की अवस्था है। यह व्यक्ति की सतत, स्वस्थ और यथोचित उत्पादक जीवन जीने के लिए आवश्यक जरूरतों को संतुष्ट न कर पाने की असमर्थता को प्रतिबिंबित करती है। उड़ीसा और बिहार की 40 प्रतिशत से अधिक और मध्यप्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, अरुणाचलप्रदेश, मेघालय, नागालैंड की 30 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे हैं। इन सभी राज्यों में प्रति व्यक्ति आय और उपभोग पर खर्च राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। अतः इन राज्यों में मानव विकास का स्तर निम्न है।

(ख) साक्षरता का निम्न स्तर (Low level of literacy)—विकास मुक्ति है और मुक्ति का रास्ता साक्षरता से होकर जाता है। उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में साक्षरता का स्तर निम्न है। उदाहरणस्वरूप, बिहार में केवल 47.50 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 54.74 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 54.46 प्रतिशत और झारखण्ड में 54.13 प्रतिशत व्यक्ति ही साक्षर हैं। इन सभी राज्यों में स्त्री साक्षरता तो और भी निम्न है। अतः इन राज्यों में मानव विकास के स्तर निम्न हैं।


21. भारत में घटते लिंगानुपात के कोई दो कारणों का उल्लेख करें। (Mention any two reasons for declining sex-ratio in India.)

उत्तर-  भारत में घटते लिंगानुपात के निम्नलिखित दो कारण हैं (क) सामाजिक दृष्टिकोण – भारत में स्त्रियों की अपेक्षा अधिक पुरुष जन्म लेते हैं। भारतीय परिवार पुरुष प्रधान है, जिसमें स्त्रियों का स्थान गौण रह जाता है। तिरस्कार के कारण शैशव काल में स्त्री – मृत्युदर अधिक है। बाल विवाह के कारण प्रसव के समय भी बहुत स्त्रियों की मृत्यु हो जाती है। अतीत काल में स्त्री- शिशुओं की हत्या की प्रथा तथा महामारियों में स्त्रियों की अधिक मृत्यु के कारण लिंगानुपात में कमी होती गई ।

(ख) लिंग-निर्धारण की वैज्ञानिक विधि- इस वैज्ञानिक विधि के आने के बाद कन्या भ्रूण की हत्या तेजी से हो रही है। समाज में दहेज आदि कुरीतियों के कारण लोग कन्या का जन्म नहीं चाहते हैं और उन्हें जन्म लेने से पहले ही समाप्त कर दिया जाता है।

12th Geography Subjective Question 2024


S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.N 12th Arts Question BankSolution
 1History ( इतिहास ) Click Here
 2Geography ( भूगोल ) Click Here
 3Pol. Science ( राजनितिक विज्ञान )Click Here
 4Economics ( अर्थ शास्त्र )Click Here
 5Sociology ( समाज शास्त्र )Click Here
 6Philosophy ( दर्शन शास्त्र )Click Here
 7Psychology Click Here
 8Home Science ( गृह विज्ञान )Click Here

Leave a Comment