Physics Important Questions Class 12th Bihar Board | बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 भौतिक विज्ञान प्रश्न

Physics Important Questions 12th Class Bihar Board :-  दोस्तों यदि आप Class 12 भौतिक विज्ञान Questions की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको 12th Ka Physics Ka Important Question 2025 दिया गया है जो आपके Bihar Board 12th Class Important Questions2025 के लिए काफी महत्वपूर्ण है | 12th Board Physics Question 2025 | Class 12th Hindi


Physics Important Questions 2025 12th Class Bihar Board

1. विद्युत चुम्बकीय तरंग क्या है ? इसको दो गुणों को लिखें।

उत्तर ⇒ विद्युत चुम्बकीय तरंग-विद्युत चुम्बकीय तरंगे वे तरंगे होते हैं जो एक-दूसरे के लम्बवत् तलों में विद्युत क्षेत्र और चुम्बकीय क्षेत्र के ज्यावक्रीय दोलनों से बनी होती है तथा वे दोलन तरंग संचरण की दिशा के लम्बवत् होते हैं।

गुण: (i) विद्युत चुम्बकीय तरंग गति है जिसके विद्युत क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र परस्पर लम्बवत होते हैं।

(ii) विद्युत चुम्बकीय तरंग में E तथा B का अनुपात एक निश्चित मान होता है। यह अनुपात प्रकाश के चाल के बराबर होता है।

E/B = C

(iii) निर्वात में विद्युत चुम्बकीय तरंग की चाल निम्नलिखित सूत्र से दी जाती है। 1

C = 1/√μ0ε0

(iv) विद्युत चुम्बकीय तरंग ऊर्जा एवं संवेग का वहन करती है ।


2. विद्युत चुम्बकीय तरंग के लिए वैद्युत ऊर्जा घनत्व एवं चुम्बकीय ऊर्जा घनत्व के अनुपात लिखें।

उत्तर ⇒ हम जानते हैं :


3. पराबैंगनी विकिरण के दो गुणों एवं दो उपयोगों को लिखें।

उत्तर ⇒ गुण — (i) ये किरणें काँच द्वारा अवशोषित हो जाती है।

(ii) वायुमंडल के अणुओं-परमाणुओं को आयनीकृत कर देती है, जिसके कारक आयन मंडल का निर्माण होता है।

उपयोग –

(i) अदृश्य लिखावट एवं कीमती पत्थरों की पहचान हेतु इनका उपयोग होता है।

(ii) पदार्थ के संरक्षण में इनका उपयोग होता है।


4. X किरण के उत्पत्ति को बताएँ एवं इसके गुणों को लिखें। 

उत्तर ⇒ तीव्र गति से चलते हुए इलेक्ट्रॉन को अचानक मंदित करने पर एवं परमाणुओं के कक्षीय इलेक्ट्रॉन के संक्रमण के क्रम में ऊर्जा

परिवर्तन से ‘X’ किरण उत्पन्न होता है।

गुण:

(i) ‘X’ किरण की वेधन क्षमता गामा किरण से कम होती है।

(ii) गैसों को आयनीकृत कर देते हैं।

उपयोग — (i) X किरणों द्वारा क्रिस्टलों की और उनके इलेक्ट्रॉनों की कक्षाओं की जानकारी मिलती है।

(ii) इन किरणों का उपयोग चिकित्सीय जाँच में, जासूसी विभाग में किया जाता है।


5. दृश्य किरणों की अपेक्षा पराबैंगनी किरणों की ऊर्जा अधिक होती है, क्यों ?

उत्तर ⇒ विद्युत चुम्बकीय तरंग का विस्तार सूक्ष्म तरंगदैर्ध्य की गामा किरणों से लेकर रेडियो तरंगों के बीच होता है। प्लांक के अनुसार

विकिरण ऊर्जा E = hυ = hc

∴ दृश्य प्रकाश के सभी घटकों की अपेक्षा पराबैंगनी किरणों का तरंगदैर्ध्य अत्यधिक छोटा होता है। इसलिए पराबैंगनी किरणों की ऊर्जा का मान दृश्य किरणों की ऊर्जा की अपेक्षा अधिक होता है।


6. विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र के लिए मैक्सवेल के समीकरणों को लिखें।

उत्तर ⇒ विद्युत एवं चुम्बकीय प्रभावों के मिली-जुली घटनाओं की व्याख्या निम्नलिखित चार समीकरणों से की जाती है, जिसे मैक्सवेल का क्षेत्र समीकरण कहा जाता है।

समी. (1) ― बंद तल से गुजरने वाला नेट चुम्बकीय फ्लक्स शून्य होता है, अर्थात ∫B.dA = 0

इस नियम को चुम्बकत्व में गाँस का नियम कहा जाता है। समी., (2)— ∫E.dA = q0

समी. (3)— ∫E.dl = –dΦB/dt

यह समीकरण विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के लिए फैराडे का नियम है।

समी॰ (4)– ∫B.dl = = M0 (lc + ld)

जहाँ lc = चालन धारा

       ld = विस्थापन धारा

यह समीकरण ऐम्पियर के परिपथीय नियम का व्यापक रूप है।


7. मैक्सवेल की विस्थापन धारा क्या है ?

उत्तर ⇒ किसी तार से प्रवाहित स्थायी विद्युत धारा के कारण उसके चारों ओर स्थायी चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है जिसके लिए ऐम्पियर का परिपथीय नियम मान्य होता है। यह नियम तब मान्य होता है जब बंद लूप में निहित सतह पर विद्युत क्षेत्र समय के साथ परिवर्तित नहीं हो। यदि उस सतह पर विद्युत क्षेत्र समय के साथ परिवर्ती हो तब यह नियम मान्य नहीं रहता। इस स्थिति में एक अतिरिक्त धारा की आवश्यकता होती है जिसे मैक्सवेल ने विस्थापन धारा का नाम दिया।


8. अवरक्त विकिरण के किन्हीं दो गुणों और दो उपयोगों को लिखें।

उत्तर ⇒ अवरक्त विकिरण का गुण :

(i) ये किरणें सेंधा नमक द्वारा वर्ण विक्षेपित होती है।

(ii) ये किरणें तापीय प्रभाव उत्पन्न करती है।

उपयोग : (i) अवरक्त विकिरण का उपयोग शुभ फोटोग्राफी में होता है।

(ii) पौधा घरों में भी इनका उपयोग होता है।

Class 12 भौतिक विज्ञान Questions


9. विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒ सभी वैद्युत चुम्बकीय तरंगों को यदि उनकी तरंगदैयों के आधार पर अथवा आवृत्तियों के आधार पर एक क्रम में रखा जाए तो जो अनुक्रम प्राप्त होता है, उसे वैद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम कहा जाता है।


10. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? इसकी उपयोगिता बताएँ ।

उत्तर ⇒ ग्रीन हाउस प्रभाव-नीचले वायुमंडल द्वारा परावर्तित विकिरणों द्वारा पृथ्वी के निकट के वायुमंडल को गर्म रखना ही ग्रीन हाउस प्रभाव कहलाता है।

उपयोग – यदि वायुमंडल में ग्रीन हाउस की क्रिया न हो तो पृथ्वी की सतह इतनी ठण्डी हो जायेगी कि सभी जीवधारी मर जायेंगे। अतः यह प्रभाव जीवनदायक है।


11. ओजोन परत का महत्व बताइए ।

उत्तर ⇒ ओजोन परत सूर्य से आने वाले पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है। इससे वे विकिरण पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों के शरीर में प्रविष्ट नहीं हो पाते और उनका जीवन सुरक्षित रहता है।


12. विद्युत चुम्बकीय तरंग किसकी बनी होती है ? निर्वात में इसका वेग किन कारकों पर निर्भर करता है ?

उत्तर ⇒ विद्युत चुम्बकीय तरंग में परिवर्ती विद्युत क्षेत्र तथा परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र एक-दूसरे पर लम्बवत् होते है। निर्वात में विद्युत चुम्बकीय तरंग वेग इस प्रकार दिया जाता है

C = 1/√μ0ε0

अतः इसका वेग मुक्त त्रिविम आकाश की विद्युतशीलता तथा पारगम्यता पर निर्भर करता है।


13. नीचे दिये गए तरंगदैयों के अनुसार विद्युत चुम्बकीय विकिरणों को पहचानिए तथा प्रत्येक का एक उपयोग लिखिए।

(a) 10-3nm (b) 10-3m (c) 1nm

उत्तर ⇒ (a) λ = 10-3 nm = 10-12 m

अतः यह X किरण क्षेत्र में आयेगी। इसका उपयोग सर्जरी में तथा X-Ray में होता है।

(b) λ = 10-3 m

यह माइक्रोवेव क्षेत्र में आता है जिसका उपयोग राडार में होता है।

(c) λ = 1nm = 10-9 m अतः यह पराबैंगनी प्रकाश तरंगे है। जिनका उपयोग फोटोसेल तथा फोटो ग्राफिक फिल्म में करते है।


14. सूक्ष्म तरंगों के आवृति परास एवं इसके दो गुणों को लिखें।

उत्तर ⇒ आवृति परास 3 x 1011Hz से 109 Hz

गुण :
(i) पैराफीन मोम द्वारा वर्ण विक्षेपित होते है।

(ii) इनका विवर्तन होता है।


15. निम्नलिखित तरंगों की पहचान करें कि वे विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम किस भाग में मिलते है

(i) जो वायुयान की खोज करने वाले राडार के लिए उपयुक्त है।

(ii) विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम के निम्न आवृति के निकट

(iii) नाभिकीय अभिक्रिया में उत्पन्न होने वाला

(iv) उच्च गति वाले इलेक्ट्रॉनों द्वारा धातु के लक्ष्य का वम वर्षण करने पर उत्पन्न होने वाले

उत्तर ⇒ (i) सूक्ष्म तरंगें । (ii) रेडियो तरंगें। (ii) गामा किरणे (iv) X-किरणें।

Bihar Board 12th Class Important Questions 2025


S.N Class 12th – Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
1Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here
2Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here
3Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here
4Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here
5Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here
6Physics ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )Click Here

Leave a Comment