BSEB 12th History Subjective Question 2024 | Bihar Board Class 12 History

BSEB 12th History Subjective Question 2024:- दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको मुगल दरबार : इतिवृत्त द्वारा इतिहास का पुनर्निर्माण Subjective Question दिया गया है जो आपके Class 12th Exam Histroy 2024 में पूछे जा सकते हैं, BSEB 12th Exam History Subjective, Class 12th Arts History Subjective 


BSEB 12th History Subjective Question

1. अकबर के शासन काल में भूमि का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया था? (How was the land classified during the reign of Akbar?) 

उत्तर ⇒  अकबर ने उत्पादकता के आधार पर भूमि का वर्गीकरण किया। इसने पूर्व से चली आ रही भूमि पैमाइश की इकाई गज-ए-सिकंदरी की जगह गज-ए-इलाही की शुरूआत की । भूमि का वर्गीकरण, खालसा, पोलज, बंजर, ऊसर आदि इकाइयों में किया। इससे भू राजस्व के निर्धारण में आसानी होती थी।


2. अकबरकालीन कर निर्धारण प्रणाली के बारे में आप क्या जानते हैं? (What do you know about Tax Fixation system of Akbar Period ?)

उत्तर ⇒  आईन-ए-अकबरी के अनुसार अकबर के काल में कर निर्धारण की तीन प्रणालियाँ प्रचलित थी— (i) गल्ला – बख्शी (ii) जब्ती (iii) नस्क ।

गल्ला – बख्शी भारत में भूमिकर निर्धारण की प्राचीन प्रणाली थी? इसे बटाई भी कहा जाता था। यह बटाई तीन प्रकार से होती थी— (i) खेत बटाई (ii) लंक बटाई (iii) रास बटाई |

जब्ती का आशय किसान व सरकार के बीच उस समझौते से था जिसके अनुसार तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक प्रति बीघा के हिसाब से लगान निश्चित किया जाता था। चाहे खेत में कितनी भी पैदावार हो अथवा न हो। इसकी दर जमीन की उपज, शक्ति और उसकी स्थिति पर निर्भर थी। जब्ती को नगद अथवा जमई भी कहते थे।

अथवा कनकूत प्रणाली के तहत जमीन की मोटे तौर पर पैदावार आँकी जाती थी। यह प्रणाली कृषकों के लिए अलाभकारी तथा झंझटपूर्ण थी।


3. मुगल दरबार में अभिवादन के कौन से तरीके थे? (What were the methods of salutation in Mughal’s court ? )

उत्तर ⇒   मुगल दरबार में अभिवादन के सिजदा तथा जमींबोस प्रणाली विकसित थी। इसमें सिजदा के रूप में दंडवत् होकर शासक के सामने लेटना होता था। जमींबोस के तहत शासक के सामने झुककर जमीन को चूमना होता था ।


4. मुगलकाल में निर्मित चार स्थापत्य कलाकृतियों के नाम लिखें। (Write the names of four architectural creations built during Mughal period)

उत्तर ⇒   मुगलकाल में निर्मित चार स्थापत्य कलाकृतियाँ निम्न हैं:

(i) बुलंद दरवाजा ———– अकबर द्वारा

(ii) लाल किला ——— शाहजहाँ द्वारा

(iii) ताजमहल ——– शाहजहाँ द्वारा

(iv) बीबी का मकबरा ——– औरंगजेब द्वारा


5. ग्रामीण दस्तकार पर संक्षेप में टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Rural Dastakar.)

उत्तर ⇒   ग्रामीण समुदाय में दस्तकारों की संख्या भी मुगलकाल में अत्यधिक बढ़ गयी थी। किसी-किसी गाँव में तो 25% घर दस्तकारों के ही थे। कुम्हार, लोहार, बढ़ई, नाई एवं सुनार आदि

प्रमुख ग्रामीण दस्तकार थे। इनकी बनी वस्तुओं की शहरों में अत्यधिक मांग थी। खेतीहर परिवार एवं दस्तकार आपस में वस्तुओं एवं सेवाओं का विनिमय करते थे। बंगाल में जजमानी विद्यमान थी। बंगाल में जमींदार, लोहार, बढ़ई एवं सुनारों को उनकी सेवाओं के बदले रोज का भता एवं खाने हेतु नगदी देते थे। यही व्यवस्था जजमानी कहलाती है।’ 

Class 12th Arts History Subjective 


6. अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया? (Why did Akbar finish jajia tax ? )

उत्तर ⇒    अकबर हिन्दू, , जैनियों और मुसलमानों को एक समान दर्जा देता था। अकबर ये चाहता था कि मेरे राज्य में सभी तरह की शांति और स्थायित्व का स्रोत कायम रहे। इनके बीच मध्यस्थता करता था तथा सुनिश्चित करता था कि न्याय और शांति बनी रहे। इसी क्रम में अकबर ने 1563 में तीर्थकर तथा 1364 में जजिया कर को समाप्त कर दिया।


7. अकबर के मुख्य सामाजिक सुधार के बारे में लिखें। (Write about important social reforms of Akbar.)

उत्तर ⇒ अकबर द्वारा किये गये सामाजिक सुधार निम्नलिखित हैं

(i) सती-प्रथा और बाल विवाह का निषेध — अकबर ने हिन्दू समाज में प्रचलित सती-प्रथा और बाल विवाह को समाप्त करने का प्रयास किया।

(ii) तीर्थ यात्रा कर व जजिया कर की समाप्ति- उसने हिन्दुओं पर से तीर्थ यात्रा कर और अपमानजनक जजिया कर को समाप्त कर दिया।

(iii) विधवा विवाह को प्रोत्साहन — अकबर ने विधवाओं की स्थिति में सुधार के लिए विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया।

(iv) बलात् धर्म परिवर्तन पर रोक — अकबर ने जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक लगा दिया।

(v) धार्मिक स्वतंत्रता — अकबर ने आम जनता के साथ ही शाही महलों में हिन्दू रानियों

को भी अपने धार्मिक विश्वास एवं प्रथा के अनुसार आचरण करने की छूट दी थी।


8. के नवरत्नों के नाम बतलाइये। (Write the name of Navratna of Akbar’s court.)

उत्तर ⇒    अकबर के दरबार में विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ थे जिन्हें अकबर के दरबार के नौ रत्न कहा जाता था। इन नौ रत्नों के नाम इस प्रकार हैं

(i) अब्दुल रहीम खान-ए-खाना, (ii) हकीमहुकाम, (iii) मुल्ला दो प्याजा, (iv) अबुल फजल, (v) फैजी, (vi) तानसेन, (vii) राजा मानसिंह, (viii) टोडरमल, (ix) बीरबल ।


9. मनसबदारी की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें। (Discuss the main features of Mansabdari.)

उत्तर ⇒  मुगल शासन प्रणाली की सबसे अद्भुत विशेषता मनसबदारी प्रथा थी। इसका निर्माता अकबर था। ‘मनसबदार’ शब्द पदाधिकारी के लिए प्रयोग किया जाता था और इस पूरी व्यवस्था को मनसबदारी प्रथा कहा जाता था। इस व्यवस्था के अन्तर्गत अकबर के शासन के तीन प्रमुख अंगों को अर्थात् सामंत, सेना एवं नौकरशाही को एक सामान्य व्यवस्था में संगठित कर दिया था। अकबर द्वारा मनसब में युगल अंक प्रदान किये जाते थे जिसे जात मनसब और सवार मनसब कहा जाता था। मनसब द्वारा किसी व्यक्ति का अधिकारियों के बीच स्थान या उसकी वरीयता का निर्धारण होता था। इसी के अनुसार उसका वेतन भी निर्धारित होता था । सवार मनसब द्वारा किसी व्यक्ति के सैनिक दायित्व का निर्धारण होता था अर्थात् उसके अधीन सैनिकों की संख्या का निर्धारण होता था।


10. मुगलकालीन सिक्कों (टकसाल) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write short notes on coins of Mughal Age.)

उत्तर ⇒    अकबर अन्य सुधारों की तरह मुद्रा प्रणाली में भी व्यापक सुधार लाये। सबसे पहले ख्वाजा अब्द ससमद् को दिल्ली के शाही टकसाल का अध्यक्ष नियुक्त किया और अन्य सूबों जैसे लाहौर, जौनपुर, अहमदाबाद, पटना आदि के टकसाल एवं अधिकारियों को उसके अधीन

कर दिया गया। अकबर ने समस्त साम्राज्य में एक ही प्रकार की मुद्रा व्यवस्था लागू किया। अकबर के समय सोने, चाँदी, ताँबे के गोल एवं चौकोर सिक्के चलाये और सिक्कों पर बादशाह का नाम, टकसाल का नाम एवं जारी किये गये वर्ष का नाम उल्लेख होता था। अकबर द्वारा जारी किये गये कुछ सिक्के इस प्रकार थे

(i) शंसब (सोने के सिक्के) (ii) इलाही (सोने के सिक्के) (iii) रुपया (चाँदी के सिक्के) (iv) गलाली (चाँदी का रुपया) (v) दाम (ताँबे के सिक्के) (vi) जीतल (ताँबे का सिक्का) ।

class 12th History Model Paper 2024


11. मुगल काल में जमींदारों की स्थिति का वर्णन करें। (Discuss the status of Zamindars in Mughal period.)

उत्तर ⇒   मध्यकाल में कृषि संरचना में जमींदारों को जो स्थान प्राप्त था, वह ग्रामीण समाज में उसकी श्रेष्ठता स्थापित करता है। मुगलकाल में जमींदार शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम इलाके के प्रधान के लिए किया जाता था ।

  वास्तव में जमींदार भूमि के उत्पादन की प्रक्रिया से जुड़े हुये थे और भू-राजस्व पर उनका दावा आनुवंशिक था। मुगल काल में जमींदार वर्ग का जन्म नहीं हुआ बल्कि यह पहले से ही कायम था। हालांकि सम्राट को किसी गाँव में जमींदार रखने या हटाने का पूर्ण अधिकार था किन्तु ऐसा वे विशेष परिस्थिति में ही कर सकते थे। मध्यकालीन शासकों ने जमींदारों के अधिकारों की वैधता प्रदान की किन्तु वे सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व वसूली का काम करते थे। इसके बदले में उन्हें राजस्व का कुछ हिस्सा मिलता था। अधिकांश जमींदार अपनी निजी सेना रखते थे जिनकी सहायता से वे राजस्व की वसूली करते थे।


12. मुगलकाल में महिलाओं की स्थिति का वर्णन कीजिए। (Describe the women’s status in Mughal period.)

उत्तर ⇒   मुगलकाल में स्त्रियों की दशा काफी खराब थी। उन्हें पुरुषों के बराबर नहीं समझा जाता था। कुलीन वर्ग में स्त्रियाँ केवल भोग-विलास के लिए ही थी । इन्हें नहीं थी तथा पर्दा प्रथा प्रचलित थी। बाल विवाह, बहुपत्नीत्व, सती प्रथा, पुत्रियों की बाल हत्या आदि कुरीतियाँ प्रचलित थीं। स्त्री केवल माँ के रूप में पूज्यनीय थी । देवदासी प्रथा प्रचलित थी। निम्नवर्ग की स्त्रियाँ बाहर भी कार्य किया करती थीं। स्त्रियाँ व्यवसाय तथा वेश्यावृति भी करती थी।


13. मुगलकालीन हरम के बारे में आप क्या जानते हैं? (What do you understand by Huram of Mughal Period?)

उत्तर ⇒   मुगलकाल में हरम मुगलों के घरेलू संसार का प्रतीक था। इसमें बादशाह की पत्नियाँ, उपपत्नियाँ, उनके नजदीकी व दूर के रिश्तेदार (माँ, उपमाता, बहन, पुत्री, भतीजी, भांजी, बहू, चाची, बुआ एवं मौसी आदि) दासी इत्यादि सभी रहते थे।

 जो स्त्रियाँ मुगल परिवार में शाही खानदान से आती थीं, उन्हें बेगम कहा जाता था। जिन स्त्रियों का जन्म कुलीन परिवार में नहीं हुआ था, वे अगहा कहलाती थीं। बेगम का स्थान सबसे ऊँचा था । पदानुक्रम के अनुसार सभी को नगद मासिक भत्ता व उपहार मिलते थे। बादशाह नियमित रूप से हरम में आराम के लिये जाता था।


14. मुगलकालीन अभिजात वर्ग पर टिप्पणी लिखें। (Write a note on Mughal Abhijat Classes.)

उत्तर ⇒    मुगल दरबार का एक प्रमुख स्तंभ अधिकारियों का वर्ग था । इतिहासकारों ने उसे मुगल अभिजात वर्ग की संज्ञा दी है। मुगल अभिजात वर्ग का वर्णन एक ऐसे गुलदस्ते के रूप में किया जाता है जो बादशाह के वफादार होते थे। इस गुलदस्ते रूपी अभिजात वर्ग में सभी धर्मों के लोग होते थे। शाहजहाँ के शासनकाल में चन्द्रभान ने अपनी पुस्तक चार चमन में अभिजात वर्ग का विस्तृत वर्णन किया है। इस अभिजात वर्ग में अरब, ईरान, तुर्की, अबिसिनियाई, राजपूत एवं भारतीय मुस्लिम आदि भी सम्मलित थे। अभिजात वर्ग को आवश्यकतानुसार किसी भी प्रांत में अथवा सैन्य अभियान में प्रतिनियुक्त किया जा सकता था ।


15. दहसाला पद्धति क्या थी और इसको कब स्थापित किया गया है? (What do you understand by Dahsala system and when did it established?)

उत्तर ⇒   अकबर के शासनकाल में राजा टोडरमल ने राज्य की समस्त भूमि को नपवा कर उपज के आधार पर बाँटकर लगान निश्चित की। यह व्यवस्था दस वर्ष के लिए की गई थी, अतः इसे दहसाला पद्धति कहते हैं। यह व्यवस्था सर्वप्रथम गुजरात में सन् 1573 ई० में तथा सम्पूर्ण साम्राज्य में सन् 1579-80 ई० में स्थापित की गई। इस व्यवस्था में भी उपज का 1/3 भाग लगान के रूप में लिया जाता था।

Bihar Board Class 12 History Question


16. ‘दस्तूर’ से आप क्या समझते हैं ? (What do you understand about ‘Dastur’)

उत्तर ⇒   अकबर चाहता था कि भूमिकर नगदी मिले। इस उद्देश्य से उसने विभिन्न क्षेत्रों के लिए नगद भूमि कर की सूचियाँ तैयार करवाई इसे ही दस्तूर कहा गया है। भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलों पर लगाये जानेवाले लगान की सूचियाँ अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तैयार की जाती थी। उदाहरण के लिए लाहौर के दस्तूर में गेहूँ पर भूमिकर निर्धारित करने के लिए पिछले 10 वर्षों के मूल्यों की औसत पर लगान निश्चित किया जाता था। इसी प्रकार चना, कपास आदि पर भूमिकर निश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऐसी 95 अलग-अलग सूचियाँ बनाई गई ।


17. बाबरनामा क्या है? (What is Babarnama ? )

उत्तर ⇒    बाबरनामा विश्व के ऐतिहासिक ग्रन्थों और साहित्यिक रचनाओं में अग्रगण्य माना जाता है। यह ऐतिहासिक ग्रन्थ मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर की आत्मकथा है। इस ग्रन्थ से न केवल बाबर के चरित्र और व्यक्तित्व का ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि तत्कालीन भारत की भौगोलिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त होती है। इस ग्रन्थ में राणा संग्राम सिंह के साथ हुए भीषण युद्ध की भी चर्चा की गई है। इसी युद्ध में विजय होने के उपरांत वह गाजी की उपाधी धारण किया था। इस ग्रंथ से उस समय के भारत की जलवायु, मौसम, वनस्पतियों की जानकारी मिलती है। वास्तव में बाबर ने भारत में इतिहास लेखन की अद्वितीय परम्परा को जन्म दिया।


18. झरोखा दर्शन पर टिप्पणी लिखें। (Write about a short note on Jharokha Darshan.)

उत्तर ⇒   बादशाह अपने दिन की शुरुआत सूर्योदय के समय कुछ व्यक्तिगत धार्मिक प्रथाओं से करता था और उसके बाद वह पूर्व की ओर मुँह किए एक छोटे छज्जे अर्थात् झरोखे में आता था। इसके नीचे लोगों की भीड़ होती थी जिसमें सैनिक, किसान, व्यापारी, शिल्पकार, बीमार, बच्चों के साथ औरतें बादशाह की एक झलक पाने के लिए इतंजार करती थी। अकबर द्वारा शुरू की गयी झरोखा दर्शन प्रथा का उद्देश्य जन विश्वास को जागृत करना था। जहाँ ऊँच या नीच कोई भी व्यक्ति सम्राट से मिलकर बड़े से बड़े अधिकारी के खिलाफ न्याय की माँग कर सकता था ।


19. सिंचाई व्यवस्था पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Mughal Irrigation System.)

उत्तर ⇒   मुगलकाल में सिंचाई के लिए पर्शियन व्हील का प्रयोग होता था। कुएँ से जल निकालने के लिए लिवर का प्रयोग होता था। शाहजहाँ के काल में दो नहरें बनवायी गई। (i) नहर फैज (ii) शाही नहर | इन नहरों से भी बड़े पैमाने पर सिंचाई होती थी। आइन-ए-अकबरी में 17 रबी फसल तथा 26 खरीफ फसलों की सूची मिलती है।


20. अकबर ने यात्रा कर क्यों समाप्त किया? दो कारण लिखें। (Why Akbar abolished Travel Tax ? Write two reasons.)

उत्तर ⇒ अकबर ने 1563 ई० हिन्दुओं पर तीर्थ यात्रा कर को समाप्त कर दिया। इसके दो कारण निम्न हैं

(i) राजनीतिक आवश्यकता — अकबर यह मानता था कि हिन्दुस्तान में हिन्दू बहुसंख्यक है। उन्हें सत्ता के प्रति वफादार बनाने के लिए उनके धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

(ii) वैवाहिक संबंध- अकबर के हरम में कई रानियाँ हिन्दू परिवार की थीं। उन रानियों के प्रभाव के कारण भी अकबर धार्मिक सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए यात्रा कर समाप्त किया।


BSEB 12th History Subjective Question Answer

21. मुगलकालीन चित्रकला की क्या विशेषता थी?

उत्तर ⇒    मुगल काल में चित्रकला के क्षेत्र में काफी विकास हुआ। बाबर से लेकर शाहजहाँ के काल तक चित्रकला का काफी विकास हुआ। जहाँगीर का दरबार हमेशा चित्रकारों से भरा रहता था। हुमायूँ जब ईरान के शाह के दरबार में था तो वहाँ वह अनेक चित्रकारों के संपर्क में

था। कुछ प्रमुख चित्रकारों में सैयद अलि तबरीजी, ख्वाजा अब्दुल समद, जगन्नाथ, केसूलाल आदि थे। अकबरनामा, पंचतंत्र, महाभारत आदि पुस्तकों को चित्रित किया गया।


22. फैजी कौन था? उसकी चार रचनाओं के नाम लिखिए। (Who was Faizi ? Write down his four composition.)

उत्तर ⇒   शेख मुबारक का पुत्र तथा अबुल फजल का भाई ” फैजी” फारसी तथा अरबी का प्रकाण्ड पंडित था। इसकी चार रचनायें निम्नलिखित हैं- (i) नलीदमन (ii) मवारीदुल कला (iii) सवाती – उल – इलहाम तथा (iv) मरकज – ए – अदवार ।


23. तख्त-ए-ताऊस पर टिप्पणी लिखिए। (Write a short note on Takhte Taus. )

उत्तर ⇒   अपने दरबार की शान-शौकत बढ़ाने के उद्देश्य से शाहजहाँ बेवादलखाँ की देख-रेख में एक सिंहासन बनवाया । यह सिंहासन सोने का बना हुआ था तथा इसमें हीरे, जवाहरात, पन्ने, मोती लाल आदि बहुमूल्य चीजें जड़ी हुई थी। इसे मयुर सिंहासन या तख्त-ए-ताउस कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे देखकर आँखें चकाचौध हो जाती थी। फारस का शाह नादिरशाह इसको अपने साथ फारस ले गया पर दुर्भाग्य से यह आज कहीं भी प्राप्य नहीं है।


24. दीवान-ए-आम का क्या अर्थ है? (What is meant by Dewane-e-Aam)

उत्तर ⇒    बादशाह अपनी सरकार के प्राथमिक कार्यों के संचालन के लिए सार्वजनिक सभा भवन में आता था, वहाँ राज्य के अधिकारी रिपोर्ट प्रस्तुत करते और निवेदन करते थे। यह चालिस स्तंभों पर खड़ा लाल रंग के पत्थरों से बना हुआ एक शानदार भवन है। आगरे का दिवाने आम बहुत सादा बना हुआ है और इसमें कोई विशेष सजावट नहीं की गई थी जबकि दिल्ली के लाल किले में स्थित दीवान-ए-आम शाहजहाँ ने लाहौर के शाही किले में भी बनवाया।


25. शाहजहाँ के काल में संगीत कला का वर्णन कीजिए। (Discuss the art of Music during Shahjahan period.)

उत्तर ⇒   शाहजहाँ संगीत कला से बेहद प्यार करता था। वह दरबार में संगीतज्ञों का आश्रय देता था। वह स्वयं भी अच्छा गायक था। उसके कालों में ही संगीत कला ने अच्छा स्थान प्राप्त कर लिया था। उसके दरबार में प्रसिद्ध कवि तथा संगीतकार रहते थे। इसमें प्रमुख नाम रामदास, दीरंग खाँ, जगन्नाथ, लाल खाँ भावमदू, महापात्र आदि हैं।


S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.N Class 12th Arts Question BankSolution
 1History ( इतिहास ) Click Here
 2Geography ( भूगोल ) Click Here
 3Pol. Science ( राजनितिक विज्ञान )Click Here
 4Economics ( अर्थ शास्त्र )Click Here
 5Sociology ( समाज शास्त्र )Click Here
 6Philosophy ( दर्शन शास्त्र )Click Here
 7Psychology ( मनोविज्ञान ) Click Here
 8Home Science ( गृह विज्ञान )Click Here

Leave a Comment