History Subjective Questions 12th

History Subjective Questions 12th Bihar Board | Bihar Board Class 12th History Questions 2024

Class 12th History

History Subjective Questions 12th Bihar Board :- दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board Class 12th History Questions 2024 दिया गया है BSEB 12th History Questions  

आइन-ए-अकबरी : कृषि संबंध

👉👉 Join Telegram & YouTube Channel 👈👈
Telegram Group Join Now

History Subjective Questions 12th Bihar Board

1. अलबरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Alberuni.)

उत्तर ⇒  अलबरूनी एक फारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक धर्मज्ञ तथा विचारक था। यह गजनी का रहने वाला था। इसने महमूद गजनवी के अभियानों के दौरान भारत आया तथा आँखों देखी घटनाओं का वर्णन किताब – उल – हिन्द में किया। इसने भारत में प्रचलित सती प्रथा, राजाओं के आपसी फूट आदि की विस्तृत जानकारी अपने किताब में की है।


2. आईन-ए-अकबरी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Ain-i-Akbari.)

उत्तर ⇒  17वीं शताब्दी में भारत के भूमि-प्रबन्ध का अध्ययन करने के लिए, आईन-ए-अकबरी सबसे अधिक विश्वसनीय, आवश्यक एवं बहुमूल्य पुस्तक है। मूलरूप में यह अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल द्वारा लिखी गई, ‘अकबरनामा’ का तीसरा खण्ड है। वास्तव में अकबरनामा तकनीकी दृष्टि से एक इतिहास की पुस्तक है जबकि आईन-ए-अकबरी में उन नियमों का वर्णन है जो अकबर ने अपने प्रशासन को उचित ढंग से चलाने के लिए बनाए । यह आधुनिक काल के सरकारी सूचनालय की भाँति अकबर का शासन प्रबन्ध चलाने के बारे में एक महत्त्वपूर्ण गजट है।

आईन-ए-अकबरी में सरकार के विभागों तथा विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ही साधारण लोगों की समस्याओं तथा उस समय के अकाल, विपदा आदि की भी जानकारी मिलती है। मुगल साम्राज्य का भौगोलिक सर्वेक्षण तथा सभी प्रान्तों में आँकड़ों पर आधारित विवरण आईन-ए-अकबरी से मिलती है।


3. बलबन की उपलब्धियों का वर्णन करें। (Discuss the achievements of Balban.)

उत्तर ⇒  दिल्ली के आरंभिक तुर्क शासकों में बलबन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। उसी के अधीन दिल्ली सल्तनत के सुदृढ़ीकरण का काम सम्पन्न हुआ और दिल्ली एक शक्तिशाली और सुसंगठित

राज्य में परिवर्तित हुई । बलवन अपना राजनैतिक जीवन इल्तुतमिश के दास के रूप में और शीघ्र अपनी योग्यता के बल दिल्ली सल्तनत का प्रधानमंत्री और नासीरूद्दीन की मृत्यु के बाद सुल्तान बन गया। वह अपनी सल्तनतकाल में नया राजत्व का सिद्धांत लागू किया जो ईरानी शासकों से प्रभावित था। उसने केन्द्रीय सैन्य विभाग का गठन किया और सामंतों पर अंकुश शुरू किया लगाया। उसकी न्याय व्यवस्था से सामंत भी अछूते नहीं थे। उसने आंतरिक विद्रोह का दमन किया और मंगोल आक्रमणकारियों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया। बलबन सल्तनत को शक्तिशाली अवश्य बनाया परंतु उसकी मृत्यु के बाद उसके शासन और वंश का अवसान हो गया।


 S.Nभाग – A  पुरातत्व एवं प्राचीन भारत 
 UNIT – IClass 12th History Objective Chapter 1
 UNIT – IIClass 12th History Objective Chapter 2
 UNIT – IIIClass 12th History Objective Chapter 3
 UNIT – IVClass 12th History Objective Chapter 4
 S.Nभाग – B मध्यकालीन भारत 
 UNIT – VClass 12th History Objective Chapter 5
 UNIT – VIClass 12th History Objective Chapter 6
 UNIT – VIIClass 12th History Objective Chapter 7
 UNIT – VIIIClass 12th History Objective Chapter 8
 UNIT – IXClass 12th History Objective Chapter 9
 S.Nभाग – B आधुनिक भारत 
 UNIT – XClass 12th History Objective Chapter 10
 UNIT – XIClass 12th History Objective Chapter 11
 UNIT – XIIClass 12th History Objective Chapter 12
 UNIT – XIIIClass 12th History Objective Chapter 13
 UNIT – XIVClass 12th History Objective Chapter 14
UNIT – XVClass 12th History Objective Chapter 15
S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
Abhi Kumar

AA ONLINE SOLUTION, aa online solution class 10th question, aa online solution class 10th online test, 12th class aa online solution question, दोस्तों इस aa online solution वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी को मैट्रिक परीक्षा, इंटरमीडिएट परीक्षा तथा पॉलिटेक्निक,पारा मेडिकल एवं आई.टी.आई से संबंधित महत्वपूर्ण क्वेश्चन को प्रोवाइड करेंगे

http://www.aaonlinesolution.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *