Geography Subjective Question 12th Bihar Board | Class 12th Geography Subjective 2024

Geography Subjective Question 12th Bihar Board :- दोस्तों यदि आप इंटर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board 12th Geography Ka Subjective Question दिया गया है, Bihar Board 12th Bhugol Subjective Qusetion, के लिए काफी महत्वपूर्ण है, 12th Geography VVI Subjective Question, Geography Subjective Question 12th Class 


Geography Subjective Question 12th Bihar Board 

1. कृषियोग्य व्यर्थ भूमि से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by cultivable waste land ?)

उत्तर ⇒ वह भूमि जो पिछले पाँच वर्षों तक या अधिक समय तक परती या कृषिरहित है, इस संवर्ग में सम्मिलित की जाती है। भूमि उद्धार तकनीक द्वारा इसे सुधार कर कृषि योग्य बनाया जाता है।


2. जीवन निर्वाहक कृषि की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (Mention two characteristics of subsistence farming.)

उत्तर ⇒ जीवन निर्वाहक कृषि में घनी जनसंख्या के कारण उत्पादन केवल स्वयं जीवन निर्वाह के लिए किया जाता है। इसमें उत्पादन निर्वाह स्तर पर ही रहता है और बिक्री के लिए अवशेष बहुत कम रहता है। यह दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी एशिया के मानसून जलवायु क्षेत्र में प्रचलित है।


3. कृषि घनत्व क्या (What is agricultural density ? )

उत्तर ⇒ प्रति वर्ग मील या वर्ग किलोमीटर कृषि क्षेत्र में लगे लोगों की संख्या को कृषि घनत्व कहते हैं। अर्थात् कृषि में लगी जनसंख्या और कुल कृषि क्षेत्र के अनुपात को कृषि घनत्व कहा जाता है।


4. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए। (Name any four crops of extensive commerical grain farming.)

 उत्तर ⇒ विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के चार फसल निम्नलिखित हैं— (i) कपास (ii) चाय

(iii) जूट (iv) कॉफी


5. स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए। (The future of shifting cultivation is not good. Discuss.)

उत्तर ⇒ स्थानांतरी कृषि आदिम जाति के लोगों द्वारा उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में विशेषकर अफ्रीका, दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय भाग एवं दक्षिणी-पूर्वी एशिया में की जाती है। वनों को काटना, जलाना और खेत को कुछ समय पश्चात् बदलना इसकी विशेषताएँ हैं। इससे वन क्षेत्र कम होता जाता है और पुराने ढंग से खेती करने के कारण उपज भी कम होती है। सभ्यता के विकास के साथ-साथ अब इसके स्थान पर स्थायी कृषि की जाने लगी है, जिसके अंतर्गत खाद्यान्न तथा अन्य फसलें पैदा की जाती है। इस प्रकार स्थानांतरणशील कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है।


6. विस्तृत पैमाने पर डेयरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो सका है? (Why has the large scale development of dairy farming been possible only after the development of the means of transport and refrigeration ?)

उत्तर ⇒ डेयरी कृषि के अंतर्गत ताजा दूध एवं अन्य डेयरी उत्पाद मक्खन, पनीर इत्यादि बनाये जाते हैं। इन्हें या तो शीघ्र बाजार तक पहुँचाने के लिए यातायात के तीव्र साधन या देर तक रखने के लिए प्रशीतक की आवश्यकता होती है। विस्तृत पैमाने पर इस उद्योग का विकास तभी संभव है, जब यातायात के साधन और प्रशीतक उपलब्ध हो। अतः इनकी उपलब्धता के बाद ही डेरी उद्योग का बड़े पैमाने पर विकास संभव हो सका है।

Geography Subjective Question 12th Exam


7. कृषि ऋण प्रदान करने वाले चार संस्थाओं के नाम लिखिए। (Name four institutions providing agricultural loan.).

उत्तर ⇒ कृषि ऋण प्रदान करने वाली मुख्य संस्थाएँ ये हैं

(i) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, (ii) सहकारी समितियाँ,

(iii) सहकारी भूमि विकास बैंक

(iv) राष्ट्रीय बैंक।

इनके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह, पैक्सों का गठन, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से • किसानों को वित्तीय मदद उपलब्ध करायी जाती है।


8. झूम, मिल्पा और लदांग क्या है? (What are Jhum, Milpa and Ladang ?)

उत्तर ⇒ ये तीनों स्थानान्तरित कृषि के नाम हैं। स्थानांतरित कृषि को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में झूम, मध्य अमेरिका एवं मेक्सिको में मिल्पा तथा मलेशिया एवं इंडोनेशिया में लदांग कहा जाता है।


9. कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले दो कारकों का उल्लेख करें। (Name two factors influencing agriculture.)

उत्तर ⇒ कृषि कार्य को बहुत सारे प्राकृतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अवसंरचना संबंधित कारक प्रभावित करते हैं। इनमें दो महत्त्वपूर्ण कारक जलवायु और भूमि की प्रकृति (मृदा की उर्वरा शक्ति) हैं।


10. सहकारी कृषि से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by co-operative farming ?)

उत्तर ⇒ जब किसानों का एक समूह अपनी स्वेच्छा से कृषि से अधिक लाभ कमाने के लिए सहकारी संस्था का गठन करता है और मिल-जुलकर आपसी सहयोग से खेती करता है, तो इस प्रकार की खेती को सहकारी कृषि कहा जाता है।


11. रोपण कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए। (Name any four crops of plantation farming.)

उत्तर ⇒ रोपण कृषि की चार फसलें हैं— चाय, कॉफी, कोको और रबड़ ।


12. शुष्क कृषि किसे कहते हैं? (What is dry farming ?) 

उत्तर ⇒ शुष्क कृषि पद्धति उन क्षेत्रों में अपनायी जाती है, जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी० से कम होती है। वर्षा के अभाव में यहाँ ऐसी फसलें उपजायी जाती हैं जो शुष्कता को सहन कर सके, जैसे—रागी, बाजरा, मूँग, चना, ज्वार इत्यादि। इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती है।

12th Geography VVI Question Answer PDF


13. बंजर भूमि तथा कृषि योग्य व्यर्थ भूमि में अंतर स्पष्ट करें। (Differentiate between barren land and culturable wasteland.)

उत्तर ⇒ बंजर या ऊसर भूमि के अंतर्गत वे सभी भूमि सम्मिलित हैं, जो व्यावहारिक दृष्टिकोण से कृषि के लिए अनुपजाऊ, अनुपयोगी तथा बेकार है और जो प्रचलित प्रौद्योगिकी की मदद से – कृषि योग्य नहीं बनाई जा सकती है, जैसे बंजर पहाड़ी भू-भाग, मरुस्थल, बीहड़ (ravines ) इत्यादि । इसके विपरीत, कृषि योग्य व्यर्थ भूमि निश्चित रूप से कृषि योग्य है, किन्तु जंगली पौधों और घास के विकास, जल जमाव, मिट्टी अपरदन, अधिवास से अधिक दूरी इत्यादि के कारण ये पिछले पाँच वर्षों या अधिक समय तक परती या कृषि रहित है। भूमि उद्धार तकनीक द्वारा इसे सुधार कर कृषि योग्य बनाया जा सकता है।


14. पश्चिम बंगाल में जूट की कृषि का वर्णन कीजिए। (Describe jute cultivation in West Bengal.)

उत्तर ⇒ भारत की छाल वाली रेशेदार फसलों में जूट सर्वप्रथम है, जिससे रस्सी, टाट, बोरा, गलीचा इत्यादि वस्तुएँ बनाई जाती हैं। इसके पौधे दो से चार मीटर ऊँचे होते हैं। पौधों को काटने के बाद पानी में सड़ाया जाता है। फिर उससे छाल को अलग कर उसे खूब पीटा जाता है, जिससे उसके रेशे निकल आते हैं। इस रेशे की बिक्री होती हैं इस कारण इसे नकदी फसल माना जाता है। जूट उद्योग का यह कच्चा माल है।

जूट उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु का पौधा है। इसकी खेती के लिए 25° से 30° से ०ग्रे० तापमान, 100 से 200 सेंमी० वर्षा और डेल्टाई मिट्टी की आवश्यकता होती है। जूट को सड़ाने के लिए तालाब या जलाशय आवश्यक हैं।

पश्चिम बंगाल में जूट के उत्पादन की सारी भौगोलिक आवश्यकताएँ पूरी होती हैं। पश्चिम बंगाल को भारत का जूट क्षेत्र कहा जाता है। देश का दो-तिहाई जूट अकेला यही राज्य उत्पन्न करता है। इस राज्य के 4 लाख हेक्टेयर भूमि में जूट का उत्पादन होता है। मुख्य उत्पादन क्षेत्र राज्य के पूर्वी भाग में हुगली नदी के किनारे स्थित हैं। मुर्शिदाबाद, दीनाजपुर, कूच बिहार, हुगली, 24 परगना, नादिया, जलपाईगुड़ी माल्दा, बर्द्धमान और हावड़ा जिले जूट उत्पादन के लिए विख्यात हैं।


15. विशेषीकृत फलोत्पादन एवं सब्जी वाली कृषि शहरों के निकट विकसित होती है । क्यों? (Truck farming is developed near urban centres. why ? )

उत्तर ⇒ शहरों में जनसंख्या की अधिकता के कारण फलों और सब्जियों की माँग अधिक होती है। फल और सब्जी शीघ्र खराब होने वाले कृषि उत्पाद है; अतः दूर से लाने पर इनके खराब होने का भय रहता है। इस कारण इनकी खेती शहरों के निकट ही होती है। लेकिन आजकल यातायात के तीव्र साधनों के विकास के कारण इन्हें दूर से लाने में सुविधा हो गयी है और इनकी खेती शहरों से दूर भी होती है। फिर भी, ताजा फल और सब्जी के लिए शहर निकटवर्ती क्षेत्र पर ही निर्भर रहता है।


16. शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अन्तर है? (What is difference between dry farming and humid farming?)

उत्तर ⇒ शुष्क कृषि पद्धति उन क्षेत्रों में अपनायी जाती है, जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी० से कम है। वर्षा के अभाव में यहाँ ऐसी फसलें उपजायी जाती है, जो शुष्कता को सहन कर सके, जैसे रागी, बाजरा, मूँग, चना, ज्वार इत्यादि । इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती हैं। इसके विपरीत आर्द्र कृषि उन क्षेत्रों में होती हैं, जहाँ वर्षा ऋतु में जल पौधों की जरूरत से अधिक होता है। इन क्षेत्रों में वे फसलें उपजायी जाती है, जिन्हें पानी की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है, जैसे― चावल, जूट, गन्ना इत्यादि ।


17. भारतीय कृषि की तीन विशेषताओं को लिखिए। (Write there characteristics of Indian agriculture.)

उत्तर ⇒ भारतीय कृषि की तीन विशेषताएँ हैं—

(i) भारत में गहन निर्वाहक कृषि (Intensive Subsistence Farming) होती है। (ii) भारत में वर्ष में तीन मौसमी फसलें उपजायी जाती हैं खरीफ, रबी और जायद। (iii) भारतीय कृषि मुख्यतः वर्षा पर आधारित है।


18. गन्ना की खेती के लिए आदर्श परिस्थितियाँ क्या होनी चाहिए? (What should be the ideal condition for cultivation of sugarcane?)

उत्तर ⇒ गन्ना एक उष्ण कटिबंधीय फसल है। इसकी खेती के लिए आदर्श परिस्थितियाँ हैं— तक हो

(i) दीर्घकालीन ग्रीष्मऋतु जिसमें तापमान 21 सें० ग्रे० से 27 सें० ग्रे० वर्षा या सिंचाई का प्रबंध।

(ii) कम से कम 150 सेमी० वार्षिक

(iii) पर्याप्त धूप और पाले से रक्षा ।

(iv) उपजाऊ दोमट या हल्की चिकनी मिट्टी और (v) पर्याप्त सस्ते मजदूर।

Bihar Board 12th Bhugol Subjective Question


19. कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है। स्पष्ट करें। (Most of the Indian workers are engaged in agricultural sector.” Explain.)

उत्तर ⇒ भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। यही कारण है कि भारत की कामगार जनसंख्या का एक बहुत बड़ा हिस्सा कृषि में संलग्न है। कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 58.2 प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं, जबकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों में लगे हैं और 37.6 प्रतिशत अन्य श्रमिक हैं जो गैर-घरेलू उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण तथा अन्य सेवाओं में कार्यरत हैं।


20. उत्तरी भारत में सिंचाई के मुख्य साधन क्या हैं?(What are the main sources of irrigation in Northern India?)

उत्तर ⇒ उत्तरी भारत में सिंचाई के मुख्य साधन नहर, कुआँ और नलकूप हैं। इनमें नहर द्वारा

सिंचाई का विशेष महत्त्व है। समतल और मुलायम चट्टानों की उपस्थिति, विस्तृत कृषि उपजाऊ भूमि, कम गहराई में, नदी से या अन्य जल स्रोत से जल की पर्याप्त पूर्ति के कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार इत्यादि राज्यों में इन साधनों से सिंचाई होती है।


21. भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करें। (Discuss main problems of Indian agriculture.)

उत्तर ⇒ भारतीय कृषि अनेक प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक और अवसंरचना संबंधी समस्याओं से ग्रसित है। प्राकृतिक समस्याओं में प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा), जल जमाव, तथा बंजर भूमि, मिट्टी अपरदन, मिट्टी का अत्यधिक उपयोग आदि मुख्य हैं। आर्थिक समस्याओं के अन्तर्गत किसानों की निर्धनता, अधिक उत्पादन लागत तथा कम उत्पाद मूल्य उल्लेखनीय हैं। कृषि भूमि पर जनसंख्या का बढ़ता बोझ, भूमि सुधार कार्यक्रम का अप्रभावशाली कार्यान्वयन किसानों का तिरस्कार आदि सामाजिक समस्याएँ हैं। सिंचाई, उत्तम बीज, रासायनिक खाद, ऋण सुविधा, भंडारण तथा व्यवस्थित बाजार की कमी अब संरचना संबंधी समस्याएँ हैं

Geography Subjective Question 12th 2024


S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.N 12th Arts Question BankSolution
 1History ( इतिहास ) Click Here
 2Geography ( भूगोल ) Click Here
 3Pol. Science ( राजनितिक विज्ञान )Click Here
 4Economics ( अर्थ शास्त्र )Click Here
 5Sociology ( समाज शास्त्र )Click Here
 6Philosophy ( दर्शन शास्त्र )Click Here
 7Psychology Click Here
 8Home Science ( गृह विज्ञान )Click Here

Leave a Comment