Sociology Subjective Questions 2024 12th Bihar Board | 12th Sociology Question Paper in Hindi 2024

Sociology Subjective Questions 2024 12th :-  यदि आप लोग Bihar Board 12th Arts  Exam Question Paper 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको 12th Sociology Ka Short Question Answer 2024 in Hindi का महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है | Sociology Subjective Question Answer 12th


Sociology Subjective Questions 2024 12th

1. भारत में ग्रामीण वर्ग व्यवस्था की व्यापक रूपरेखा का चचा कर

 उत्तर ⇒  भारत में ग्रामीण वर्ग व्यवस्था के अंतर्गत तीन मुख्य वर्गों की चर्चा की जा सकती है जिन्हें पूँजीपति कृषक, सभ्रांत कृषक तथा मध्यम जाति के प्रभावशाली किसान कहते थे। बड़े-बड़े पूँजीपतियों द्वारा कृषि भूमि को खरीदने तथा उस पर खेती करने के कारण ही उन्हें पूँजीपति कृषक कहा गया।

कुलीन किसान वर्ण या सभ्रांत कृषक उन्हें कहा जाता है जो परंपरागत रूप से किसान नहीं थे। इनमें सबसे अधिक संख्या उन लोगों की रही जो या तो सेना से रिटायर हुए थे अथवा जिन्होंने अपने परंपरागत व्यवसाय को छोड़कर खेती को आर्थिक रूप से अधिक लाभप्रद समझना शुरू कर दिया। इनमें सभी जाति के लोग सम्मिलित हैं। इससे कृषकों का जो नया वर्ग सामने आया वह कुलीन वर्ग कहलाया।

मध्यम जाति के किसान वर्ग या प्रभावी जातियों का किसान वर्ग वे हैं जो उच्च जातियों से निम्न तथा निम्न और अनुसूचित जातियों से ऊपर हैं। जातियों के संस्तरण में इनका स्थान बीच में होने के कारण इनका प्रभाव पहले से ही कुछ अधिक था, लेकिन जब इस वर्ग ने जमींदारों तथा उच्च जातियों से भूमि खरीद कर धनी कृषक वर्ग बन गए तो ऐसी जातियाँ गाँव में प्रभावी जातियों के रूप में बदल गयीं गाँव के इन्हीं किसानों को प्रभावी जातियों का किसान वर्ग कहा जाता है।


2. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Nationalism ?)

 उत्तर ⇒ राष्ट्रवाद चिन्तन की एक ऐसी दशा है जिसमें व्यक्ति अपने धर्म, जाति या क्षेत्र को भावनाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च निष्ठा रखते हैं। किसी भी राष्ट्र से संबंधित लोगों की सांस्कृतिक विशेषताओं तथा रहन सहन के स्तर में चाहे कितनी भी भिन्नता हों, लेकिन यदि वे इस बारे में जागरूक हो कि उनका अस्तित्व उनके राष्ट्र से जुड़ा हुआ है तो इसी भावना को हम राष्ट्रवाद कहते हैं। राष्ट्रवाद से लोगों की यह भावना दृढ़ बनती है कि राष्ट्र की समस्या उनकी अपनी समस्या है तथा एक दूसरे का साथ देकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। इसका अर्थ है कि राष्ट्रवाद ही वह आधार है जो किसी राष्ट्र को संगठित बनाता है।


3. असहयोग आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें। 

 उत्तर ⇒  महात्मा गाँधी ने अपने देशव्यापी दौरे में लोगों को असहयोग आन्दोलन के कार्यक्रमों से परिचित कराया। इस आंदोलन की यह विशेषता है कि हजारों लोगों ने सरकार को अपनी उपाधि याँ लौटा दीं। अधिकांश विद्यार्थी ने सरकारी शिक्षण संस्थानों को त्याग दिया। देश के बड़े-बड़े वकीलों ने अदालत में अपना प्रैक्टिस करना बन्द कर दिया। जगह-जगह विदेशी वस्त्रों को जलाया जाने लगा। घर-घर में चरखों से सूत काटा जाने लगा।


4. उदार राष्ट्रीयता का काल से क्या समझते हैं?

 उत्तर ⇒  नरमपंथी अथवा उदारपंथी उन्हें कहा जाता है जिन नेता के हाथों में भारत में राष्ट्रीय आंदोलन में कांग्रेस की बागडोर थी। उदार राष्ट्रवादियों के सिद्धान्तों तथा कार्यपद्धति को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है—

उदार राष्ट्रीयता के काल में कांग्रेस के नेताओं के द्वारा ब्रिटिश शासन के प्रति अपनी निष्ठा और भक्ति ही नहीं दिखायी गई, बल्कि उनका यह सिद्धांत भी रहा कि इंगलैण्ड और भारत की एकता इसलिए आवश्यक है कि दोनों के हित समान हैं।

इस काल में नेताओं ने कांग्रेस अधिवेशनों द्वारा सरकार से जो भी माँग किया उसका शब्द नर्म था। इन नेताओं ने राष्ट्रीय चेतना पैदा करने का काम किया। भारतीयों को जनतांत्रिक भावनाओं से अवगत कराया।

12th sociology question paper in Hindi 


5. वर्ग की अवधारणा को समझाइए। (Explain the concept of class.)

 उत्तर ⇒  सामान्यतया वर्ग से तात्पर्य व्यक्तियों के उस समूह से होता है, जिनकी सामाजिक स्थिति लगभग समान होती है। वर्ग के अन्तर्गत सामाजिक स्थिति का निर्धारण जन्म के आधार पर न होकर गुणों एवं योग्यताओं के आधार पर होता है।


6. युवागृह से आप क्या समझते हैं? 

 उत्तर ⇒  युवा गृह का एक महत्त्व जीवन साथी के चुनाव में सहायता करना तथा युवा पीढ़ी को यौन शिक्षा देना है। इसमें बड़ी आयु के लड़के-लड़कियाँ कम आयु के लड़के लड़कियों को ज्ञान प्रदान करते हैं। मजुमदार ने कहा कि यहाँ जनजातीय लोगों को आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक एवं जादुई क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। सदस्यों में नैतिकता के भाव जागृत किये जाते हैं तथा अपराध, न्याय, परम्परा, संस्कृति आदि के बारे में जान कराया जाता है तथा विभिन्न प्रकार की कहानी किस्सों द्वारा इन्हें उत्तरदायित्व को निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है।


7. सीमान्तीकरण का क्या अर्थ है ? (What do you mean by Marginalization ?)

 उत्तर ⇒परिवर्तन की अनेक प्रक्रियाएँ होती हैं उसी प्रकार सीमान्तीकरण भी एक विशेष प्रक्रिया है। जब सरकार द्वारा समाज के सभी दुर्बल वर्गों के विकास के प्रयत्न करने के बाद भी नौतियों के दोषपूर्ण होने या स्वयं दुर्बल समूहों के सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन में कुछ कमियाँ पैदा हो जाने के कारण एक बड़ा समूह या समुदाय देश और समाज की मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ने लगता है तब इस दशा को सीमान्तीकरण कहा जाता है।


8. पूर्वाग्रह के अर्थ की विवेचना करें। (Discuss the meaning of Prejudice.)

 उत्तर ⇒  भारतीय समाज की एक मुख्य विशेषता जाति व्यवस्था के साथ अनेक पूर्वाग्रहों का जुड़ा हुआ होना है। यह सामाजिक असमानताओं को बढ़ाने और विभिन्न समूहों के बीच संरचनात्मक दूरी पैदा करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। अल्पोर्ट ने अपना विचार देते हुए लिखा है कि पूर्वाग्रह का संबंध विद्वेषपूर्ण भावना से होता है। भारतीय समाज में बहुत सी जातियों वाले अनेक खण्डों में बैठे हुए तथा हर जाति की एक अलग विशेषता है। इस दशा में विभिन्न जातियाँ एक दूसरे के प्रति इस तरह के पूर्वाग्रह विकसित कर लेती है, जिससे वे अपने आपकों श्रेष्ठ और दूसरे को दोषपूर्ण सिद्ध कर सकें। पूर्वाग्रह एक मानसिक दशा है, जिसका यथार्थ या वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।


9. भारत में लैंगिक विषमता के प्रमुख कारण क्या है?

 उत्तर ⇒  लैंगिक विषमता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं —

(i) आजीविका उपार्जित करने से स्त्रियों में मानसिक तनाव इतने अधिक बढ़ जायेंगे कि उनके व्यक्तित्व का संतुलित विकास नहीं हो सकता।

(ii) लैंगिक विषमता को पूरी तरह समाप्त कर देने से विवाह विच्छेद की दर में बहुत वृद्धि हो जाये।

(iii) मानसिक रूप से अधिक संवेगात्मक होने के कारण पूर्ण समानता की दशा में उनके शोषण की संभावना अधिक हो सकती है।

(iv) समानता से स्त्रियों के जीवन में अनैतिकता का खतरा बढ़ जाये।

sociology class 12 ncert solutions in hindi


10. अल्पसंख्यक समुदाय की प्रमुख विशेषताओं को लिखें ।

 उत्तर ⇒ अल्पसंख्यक समुदाय की विशेषताओं को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है

(i) किसी-न-किसी रूप में यह समूह बहुसंख्यक समूह के अधीन होता है।

(ii) इसकी सांस्कृतिक और भौतिक विशेषताएँ बहुसंख्यकों से भिन्न होती हैं।

(iii) इस वर्ग को बहुसंख्यक वर्ग द्वारा अपने से हीन माना जाता है।

(iv) संपूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक जीवन में इसकी भागीदारी बहुत कम होती है।


11. सीमांत व्यक्ति से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by marginal Man? )

 उत्तर ⇒  सीमांत व्यक्ति वह होता है, जो दुविधा में उलझे होने के कारण अपने बारे में स्वयं कोई निर्णय नहीं ले पाता है। व्यववहारिक रूप से सीमांत व्यक्ति वह होता है, जो एक ओर अपने से बाहरी समूहों के मूल्यों और व्यवहार के तरीकों से जुड़ने की कोशिश कर रहा होता है तो दूसरी ओर अपने समूह के मूल्यों से भी पूरी तरह अलग नहीं हो पाता वह संक्रमण की दशा में होता है।


12. पितृसत्ता का क्या अर्थ है? (What is the meaning of patriarchy ? )

 उत्तर ⇒  पितृसत्ता वह व्यवस्था है जिसमें परम्परा और व्यवहार के नियमों द्वारा स्त्रियों की तुलना में पुरुषों की शक्ति और सत्ता को अधिक महत्त्व दिया जाता है। पितृसत्ता कोई विचारधारा नहीं हैं बल्कि यह व्यवहार का एक विशेष रूप है। जिस समाज में पितृसत्ता का प्रचलन होता है वहाँ समाज और परिवार में स्त्रियों की तुलना में पुरुषों के अधिकार अधिक होते हैं। विवाह तथा परिवार से संबंधित नियम पुरुषों के पक्ष में होते हैं। वंश की परम्परा पिता के नाम से चलती है।


13. मादक द्रव्य व्यसन क्या है? (What is drug abuse ? )

 उत्तर ⇒  मादक द्रव्य व्यसन देशी अथवा रासायनिक पदार्थों से बनी उन मादक वस्तुओं के सेवन पर होने वाली निर्भरता है जो एक आदत के रूप में व्यक्ति के जीवन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है।


Sociology Subjective Questions 12th Class

14. एड्स के प्रमुख कारणों का वर्णन करें।

 उत्तर ⇒  एड्स एक गंभीर बीमारी है। यह संक्रमित साथ से यौन संबंध स्थापित करने एवं एच०आई०वी० संक्रमण युक्त रक्त संक्रमित सुई या सिरिन्जों से दबा चढ़ाने से और संक्रमित माँ से गर्भस्था शिशु में फैलता है।


15. पश्चिमीकरण की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें। 

 उत्तर ⇒ पश्चिमीकरण की विशेषता—

(i) पश्चिमीकरण की प्रक्रिया केवल भारतीय समाज पर पश्चिमी जीवन पद्धति के प्रभाव को स्पष्ट करती है। है।

(ii) इसकी प्रक्रिया का क्षेत्र बहुत व्यापक है; इसमें अनेक प्रकार के परिवर्तनों का समावेश

(iii) यह प्रक्रिया किसी एक देश को आधार मानकर नहीं चलती है, बल्कि इसमें कई देशों के सांस्कृतिक विशेषताओं का प्रभाव रहता है।

(iv) इसमें नये मूल्यों का समावेश होता है।

(v) यह एक जटि क्रिया है।


16. नातेदारी की रीतियों की व्याख्या करें। (Discuss the tradition of kinship.)

 उत्तर ⇒  एक नातेदारी समूह से संबंधित लोगों के व्यवहारों को नियंत्रित करने के लिए अनेक

ऐसे रीति-रिवाज विकसित किए जाते हैं जिससे कुछ व्यक्तियों के बीच घनिष्ठता बढ़ सके तथा कुछ व्यक्तियों के बीच दूरी बनायी रखी जा सके। उदाहरणस्वरूप बच्चों को अपने माता-पिता से श्रद्धा और सम्मान का संबंध होता है, वही जीजा साली एवं देवर-भाभी के बीच हँसी-मजाक का संबंध पाये जाते हैं।


17. राष्ट्रीय एकता क्या है? (What is nation Integration?)

 उत्तर ⇒  भारत में सामाजिक-धार्मिक सुधार तथा राष्ट्रीय चेतना के बीच एक प्रत्यक्ष संबंध रहा है। धार्मिक अंधविश्वास और सामाजिक कुप्रथाएँ तरह-तरह के भेदभावों को बढ़ाकर समाज के छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित करती है। समाज सुधार के प्रयत्नों से जब धार्मिक संकीर्णताएँ कम होने लगती है तथा सामाजिक समानता की चेतना बढ़ती है, जो राष्ट्रीय एकता में परिवर्तित हो जाती है।


Sociology Subjective Questions BSEB 12th 

18. लिंग समानता क्या है? (What is gender equality?)

 उत्तर ⇒  स्त्री पुरुष समानता किसी समाज की वह स्थिति है जिसमें संसाधनों एवं अवसरों की उपलब्धता की दृष्टि से स्त्री और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। स्त्री हो या पुरुष सभी को आर्थिक भागीदारी एवं निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से देखा जाता है।


19. जिला परिषद के अध्यक्ष के दो कार्यों का वर्णन करें। 

 उत्तर ⇒ (i) वितीय तथा कार्यपालिका प्रशासन से संबंधित सभी विषय जिन पर जिला परिषद् आदेश आवश्यक है उन्हें जिला परिषद की बैठक में रखने का उत्तरदायित्व इन्हीं के ऊपर है।

(ii) जिला में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिये एक वर्ष में एक लाख रुपये तक का राशि की स्वीकृति देने का कार्य जिला परिषद अध्यक्ष को है।


20. स्थानांतरित खेती क्या है? (What is shifiing cultivation ?)

 उत्तर ⇒ स्थानांतरित खेती, भूमि के एक ही भाग पर अधिक लंबे समय तक न की जाकर समय-समय पर इसे बदलते रहकर नये भूखंडों पर की जाती है। इसमें विभिन्न जनजातियाँ वनों को जलाकर भूमि तैयार करती है। तो कुछ में कुल्हाड़ी द्वारा पौधों की कटाई कर भूमि तैयार की जाती है। अर्थात् पौधा को गर्मी के दिनों में काटकर सुखा लिया जाता है तथा उसमें आग लगा दिया जाता है तथा उसके राख पर एक निश्चित भू-खंड को बिछा दिया जाता हैं तथा अनाज के बीज छीट दिये जाते हैं। वर्षा होने पर बीज अंकुरते हैं तथा फसल तैयार होने पर उसे काट लिया जाता है। उस भू-खंड का उर्बरा शक्ति समाप्त होने पर दूसरे भू-खंड पर खेती की जाती है, इसलिए इसे स्थानांतरित खेती या झुमखेती कहा जाता है।

Sociology Subjective Questions 2024 Class 12th


 BSEB Intermediate Exam 2024
 1Hindi 100 MarksClick Here
 2English 100 MarksClick Here
 3Physics Click Here
 4ChemistryClick Here
 5BiologyClick Here
 6MathClick Here
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here

Leave a Comment