Bihar Board 12th Sociology Subjective Question 2024 | इंटर परीक्षा 2024 समाजशास्त्र सब्जेक्टिव क्वेश्चन

Bihar Board 12th Sociology Subjective Question 2024 :-  यदि आप लोग Class 12th Sociology Subjective Question 2024  की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board 12th Sociology Subjective 2024  का महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है | 12th Class Sociology Subjective Question 2024 in hindi


Bihar Board 12th Sociology Subjective Question 2024 

1. अनुलोम विवाह क्या है ?

उत्तर ⇒  अनुलोम वह नियम है जिसके अनुसार एक पुरुष को अपने अथवा अपने से निम्न वर्ण की स्त्री से ही विवाह करने की अनुमति दी जाती है। आरंभ में आर्यों ने अनुलोम विवाह इसलिए बनाया जिससे आर्य स्त्रियों का विवाह द्रविड़ पुरुषों से न हो सके, परन्तु आर्य पुरुषों को द्रविड़ स्त्रियों से विवाह करने के अवसर मिल सके। जब आर्य भी अनेक वर्णों में विभाजित हो गये तब विवाह के आधार पर उच्च वर्णों को अधिक प्रतिष्ठा देने के लिए अनुलोम विवाह को अनिवार्य कर दिया गया।


2. खुला क्या है? 

उत्तर ⇒ यह मुस्लिम परिवार में तलाक का एक प्रकार है, इसके अंतर्गत तलाक का प्रस्ताव पत्नी द्वारा रखा जाता है। ऐसी स्थिति में पत्नी यह आश्वासन देती है कि वह महर की राशि नहीं लेगी अथवा किसी अन्य रूप से क्षतिपूर्ति करेगी। यदि पति इस प्रस्ताव से सहमत हो, तब दोनों के बीच तलाक हो सकता है।


3. बहुपति विवाह की दो विशेषताओं की विवेचना करें।

उत्तर ⇒ बहुपति परिवार के अंतर्गत एक स्त्री के एक समय में एक से अधिक पति होते हैं जो आपस में भाई नहीं होते हैं। इन परिवारों की संरचना मातृत्व बहुपति विवाह से होती है। भारत में इस प्रकार के परिवार खासी तथा टोडा जनजातियों में पाए जाते हैं।


4. हिन्दू विवाह के मुख्य उद्देश्यों की विवेचना करें।

उत्तर ⇒  हिन्दू विवाह के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं

(i) गृहस्थ आश्रम में प्रवेश हेतु, (ii) साथ-साथ जीने हेतु, (iii) वंशपरंपरा निर्वहण हेतु, (iv) पुत्र-पुत्री प्राप्ति हेतु, (v) परिवार बसाने हेतु, (vi) मैथुन संबंध हेतु, (vii) नातेदारियों के विकास हेतु, (viii) स्थाई जीवन पद्धति निर्वहन हेतु।


5. पैशाच विवाह को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  पैशाच विवाह वह विवाह है जिसमें स्त्री एवं कन्या के साथ धोखा से शादी की जाती है। नशे में अथवा घबराई हुई अथवा सोई हुई कन्या से जबदरस्ती यौन सम्पर्क स्थापित कर लिया जाता है। इसमें लड़की का कोई दोष नहीं होता। इस लिए बाद में प्रतिष्ठा के लिए सामाजिक स्वीकृति दे दी जाती है। पैशाच विवाह को सबसे निम्न कोटि का विवाह समझा जाता है।


6. देवर विवाह से आप क्या समझते हैं?

उत्तर ⇒  कुछ जनजातियों में यह प्रथा है कि एक स्त्री विधवा होने पर अपने पति के भाई से विवाह करती है। इसे हम देवर विवाह कहते हैं। प्राचीन भारत में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मृत बड़े भाई की पत्नी अपने पति के छोटे भाई से विवाह कर लिया करती थी। देवर विवाह को दो भागों में बाँटा गया है

(i) पति के बड़े भाई से विवाह जिसमें छोटे भाई की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी से बड़ा भाई विवाह कर लेता है।

(ii) पति के छोटे भाई से विवाह जिसमें छोटा भाई अपने बड़े भाई की मृत्यु पर उसकी पत्नी अर्थात् अपनी भाभी से विवाह करता है। रामायण काल में रावण की मृत्यु होने पर उसके छोटे भाई विभीषण ने उसकी पत्नी से विवाह किया था। इसी तरह से बाली की मृत्यु होने पर उसको विधवा पत्नी तारा से बाली के छोटे भाई सुग्रीव ने विवाह किया था। वर्तमान समय में भी देवर विवाह का प्रचलन पाया जाता है।


7. तीन तलाक की अवधारणा को स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ पहले ऐसा होता था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार पति अपनी मर्जी से जब चाहे तीन बार तलाक शब्द का उच्चारण करता था तब पत्नी से उसका संबंध विच्छेद हो जाता था तथा तलाक के बाद यानी तीन महीनों तक ही भरण-पोषण देना पड़ता था। लेकिन तीन तलाक को अधिनियम बनाकर गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है।


8. महिलाओं के प्रजनन अधिकार का विश्लेषण करें।

उत्तर ⇒  प्रजनन संबंधी अधिकारों का मतलब सिर्फ प्रजनन यानी की बच्चे पैदा करने का अधिकार तक सीमित नहीं है बल्कि उसका तात्पर्य महिलाओं का अपने प्रजनन क्षमता पर नियंत्रण उन्हें यह चुनने का आजादी कि वे कब और कितने बच्चे पैदा करेंगी या बच्चे पैदा करना चाहती है या नहीं, सुरक्षित गर्भ निरोधकों तक पहुँच होना, सुरक्षित गर्भपात का हक प्राप्त करना आदि प्रजनन का अधिकार के अंतर्गत आता है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि प्रजनन संबंधी अधिकार का अर्थ है एक आदर्श, जिसकी दिशा में काम किया जाय, और मजबूरियों तथा जबर्दस्तियों के अनैतिक व्यवहार के पूर्वाग्रहों के दोष से मुक्त समाज का प्रतीक जिसके लिए लड़ा जाए। एक ऐसी दुनिया की कल्पना जिसमें सबका अच्छा स्वस्थ शारीरिक खुशहाली के

साथ-साथ मनः स्थिति भी हो, जो सबके लिए बेहतर भविष्य की कुंजी हो ।


9. भ्रूणहत्या (Embryoctomy.)

उत्तर ⇒ जन्म लेने से पूर्व ही गर्भस्थ शिशु को मार देने को भ्रूण हत्या कहते हैं। गर्भ में पलने भ्रूण को अल्ट्रासाउण्ड आदि इस प्रकार की तकनीक से जाँच कर पता लगाया जाता है कि भ्रूण कन्या शिशु या नहीं। भ्रूण अगर कन्या शिशु होती है तो उसकी हत्या गर्भ में ही कर दी जाती है। भ्रूण हत्या के कारण बालिकाओं की संख्या में तेजी से गिरावट हुई जो कि जनसंख्या असंतुलन का कारण है।

Class 12th Sociology Subjective Question 2024 


10. प्रजापत्य विवाह को परिभाषित करें। (Define Prajapatya marriage.)

उत्तर ⇒ इसके अंतर्गत कन्या का पिता वर और वधू को आजीवन धर्म का आचरण करने का आशीर्वाद देकर वर को अपनी कन्या दान कर देता है। इस विवाह में पिता द्वारा आभूषण और वस्त्रों का उपहार देना आवश्यक नहीं है। इस प्रकार के विवाह निर्धन या सामान्य व्यक्तियों के लिए बनाया गया है।


11. परिहार नातेदारी संबंध को स्पष्ट करें। (Explain avoidence kinship relation.)

उत्तर ⇒  परिहार (Avoidance) नातेदारी संबंध: यह नातेदारी व्यवहार की रीतियाँ है। इसके अंतर्गत कुछ विशेष नातेदारों को एक-दूसरे के समीप आने या आपस में घनिष्ठ संबंध रखने पर रोक लगाती है। जैसे-ससुर और पुत्र वधू का संबंध।


12. द्वितीयक नातेदारी क्या है? (What is Secondary kinship? )

उत्तर ⇒  द्वितीयक नातेदारी वे हैं जो प्राथमिक संबंधियों के प्राथमिक संबंधी है। उदाहरण के लिए एक व्यक्ति का दादा उसका द्वितीयक संबंधी है। क्योंकि दादा से पोते का संबंध पिता के द्वारा है और पिता तथा पिता के पिता आपस में प्राथमिक संबंधी है। ये रक्त संबंधी द्वितीयक

रिश्तेदार है। चाचा-भतीजा, मामा, नाना, नानी आदि द्वितीयक संबंधी है। विवाह द्वारा बने रिश्तेदारों में भी द्वितीयक संबंधियों में सास-ससुर, साला-बहनोई, देवर-भाभी आदि को रख सकते हैं।


13. एकाकी परिवार क्या है? (What is single family ?)

उत्तर ⇒  एकाकी परिवार परिवार का सबसे छोटा रूप है जिसमें केवल पति, पत्नी और उनके बच्चे रहते हैं। एकाकी परिवार में अन्य रिश्तेदारों को सम्मिलित नहीं किया जाता है। इसमें बच्चे भी अविवाहित तक ही बने रहते हैं। एकाकी परिवार में पिता परिवार का शासक होता है। एकाकी परिवार में सदस्यों की भी संख्या कम होती है इसलिए सदस्यों में ‘हम’ की भावना नहीं होती है।                आज के आधुनिक संस्कृति एवं सभ्यता के प्रसार तथा भौतिकवादी एवं व्यक्तिवादी दृष्टिकोण के विकास ने एकाकी परिवार की वृद्धि में सहयोग दिया है।


14. वर्ण और जाति में अन्तर का वर्णन करें। (Different between Varna and Caste.)

उत्तर ⇒  वर्ण तथा जाति के अन्तर को निम्नलिखित रूप में समझा जा सकता है

(i) वर्ण विभाजन का आधार व्यक्ति के गुण और कर्म है, जबकि जाति की सदस्यता व्यक्ति को पूर्णतया जन्म अथवा वंशानुक्रम से प्राप्त होती है।

(ii) वर्ण व्यवस्था चार प्रमुख व्यावसायिक समूहों के विभाजन पर आधारित है, जबकि जाति व्यवस्था के अन्तर्गत हजारों जातियों और उपजातियों का समावेश है।

(iii) वर्ण समानता की नीति पर आधारित है लेकिन जातियों का विभाजन असमानतावादी हैं।

inter Pariksha 2024 sociology subjective question


15. बहिर्विवाह क्या है? (What is exogamy ? )

उत्तर ⇒  बहिर्विवाह उस विवाह को कहा जाता है जिसमें एक समूह के सदस्य अपने समूह के बाहर के सदस्यों से वैवाहिक संबंध स्थापित करते हैं। इस विवाह का जन्म निकटाभिगमन को रोकने के लिए हुआ है। बहिर्विवाह कई प्रकार के हो सकते हैं। परिवार से बाहर विवाह बहिर्विवाह कहलाता है। एक वंश के सदस्य जब परस्पर विवाह नहीं करते हो उसे वंश बहिर्विवाह कहते हैं। जब एक गोत्र के सदस्य अपने गोत्र से बाहर के सदस्यों से विवाह करते हैं तो उसे गोत्र बहिर्विवाह कहा जाता है।


16. स्त्रियों के जीवन में आर्थिक विषमता के रूप क्या हैं?

उत्तर ⇒  स्त्रियों के जीवन में आर्थिक विषमता भी पाई जाती है। इन विषमताओं को निम्नलिखित रूप में समझा जा सकता है —

(i) आर्थिक परतंत्रता (Economic Dependence) ⇒ पुरुषों को जहाँ अपने द्वारा उपार्जित धन का उपयोग करने के लिए सभी तरह की स्वतंत्रता मिली हुई है, वहीं स्त्रियाँ आंशिक या पूरी तरह पुरुषों पर निर्भर हैं।

(ii) प्रतिभा का शोषण (Exploitation of Intellect) ⇒ यदि स्त्रियाँ कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान या शिक्षा संस्थानों में नौकरी के दौरान पुरुषों से स्वतंत्रतापूर्वक बातचीत भी करती हैं तो पति परिवार के दूसरे सदस्यों द्वारा सन्देह की निगाह से देखा जाने लगता है।

(iii) रोजगार में विभेद (Discrimination in Employment) ⇒ समाज का बड़ा वर्ग आज भी यह मानता है कि पुरुषों की तुलना में स्त्रियाँ शारीरिक और मानसिक दृष्टि से कमजोर होती हैं। अधिकांश नियोजक व्यवसायों में स्त्रियों को रोजगार देना पसंद नहीं करता। जिन व्यवसायों का संबंध अधिक यात्रा करना, मशीन के बीच काम करने का होता है वहाँ स्त्रियों को नियोजन से वंचित किया जाता है।


17. महिला आयोग के चार प्रकार्यों की विवेचना करें।

उत्तर ⇒  31 जनवरी, 1992 को राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया। इस आयोग का प्रमुख उद्देश्य — (i) महिलाओं की सुरक्षा करने वाले संवैधानिक व (ii) विधिक सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना तथा (iii) नवीन निवारक विधायी उपायों की अनुशंसा करना और (iv) महिलाओं को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामलों की निगरानी करना व महिलाओं की समस्याओं का निवारण करना है। वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग महिला सशक्तिकरण के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली भूमिका निर्वाह कर रहा है।


18. अल्पसंख्यक समुदाय की चार समस्याओं का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  भार सम्प्रभुता सम्पन्न गणतन्त्र है जिसमें सभी वर्ग, धर्म सम्प्रदाय, भाषा के लोगों को अपने-अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए समान अधिकार प्रदान किये गये हैं। फिर भी समय समय पर भारतीय समाज में अल्पसंख्यक समुदायों की कुछ विशेष समस्याओं का उदय हुआ है।

(i) भाषा से संबंधित समस्याएँ (ii) धर्म से संबंधित समस्याएँ (iii) राजनीति से संबंधित समस्याएँ (iv) परिवार और विवाह से संबंधित समस्याएँ ।

Bihar Board 12th Sociology Subjective In Hindi


19. सामाजिक परिवर्तन क्या है?

उत्तर ⇒  जब किसी समाज में व्यक्तियों की परिस्थिति और भूमिका, आपसी संबंधों तथा जीवन के स्वीकृत तरीकों में परिवर्तन होने लगता है, तब इसी दशा को सामाजिक परिवर्तन कहा जाता है। समाज में हमारे सभी व्यवहार किसी-न-किसी सामाजिक नियम से प्रभावित होते हैं। जब कभी भी इन सामाजिक नियमों, मूल्यों और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन होने लगता है, तो समाज की संरचना में भी परिवर्तन होता है।


20. उदारीकरण क्या है? (What is liberalization ?)

उत्तर ⇒  उदारीकरण भूमंडलीकरण का आर्थिक तत्त्व है। यह एक प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत एक अत्यंत नियंत्रित अर्थव्यवस्था खुली दिखने वाली व्यवस्था के रूप में परिवर्तित हो जाती है। नियंत्रण और संचालन को कम करके आंतरिक अर्थव्यवस्था को उदार बनाया जाता है। सार्वजनिक इकाइयों को समाप्त करके व्यवसाय व उद्योग का निजीकरण होता है। उदारीकरण एक ऐसा माध्यम है जिसके बिना औद्योगिकीकरण की प्रक्रिया प्रभावपूर्ण नहीं बन सकती। इसी कारण औद्योगिकीकरण और उदारीकरण को संयुक्त प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक खुली बाजार व्यवस्था को प्रोत्साहन देना तथा देश की आन्तरिक अर्थव्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण कम करना है।


21. नातेदारी से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by kinship)

उत्तर ⇒  किसी समाज द्वारा मान्यता प्राप्त सुव्यवस्थित संबंधों की श्रृंखलाओं को नातेदारी व्यवस्था कहते हैं।

चार्ल्स विनिक ने लिखा है कि, “नातेदारी प्रणाली के अन्तर्गत समाज द्वारा वे मान्य संबंध आते हैं जो कि रक्त संबंधों पर आधारित हों। “


22. धर्म निरपेक्षता की दो विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ धर्म निरपेक्षता की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(i) धर्मवाद का ह्रास ⇒ धर्म निरपेक्षता की वृद्धि से धर्मवाद का ह्रास होता है। जैसे जैसे आम जीवन में धर्म निरपेक्षता में वृद्धि होती जाती है, वैसे-वैसे धर्म का ह्रास होता जाता है। अधिकतम व्यक्ति अपने कार्यों एवं व्यवहारों को धार्मिक उद्देश्य से न करके व्यक्तिगत लाभ या अन्य उद्देश्य से करते हैं। अनेक प्राचीन प्रथाओं, परम्पराओं एवं रीति रिवाजों का पालन व्यवहारिक लाभों के कारण किया जाता है।

(ii) तार्किकता ⇒  धर्म निरपेक्षता में तार्किकता का समावेश है मानवीय समस्याओं की व्याख्या जैसे पूर्व में ईश्वर की देन मानकर धर्म के संदर्भ में की जाती रही, अब तार्किक रूप से की जाने लगी है उसी परंपरा, जनरीती प्रथा आदि का पालन किया जाता है जो तर्कपूर्ण प्रतीत होते हैं

Bihar Board 12th Sociology Subjective Question 2024 


 BSEB Intermediate Exam 2024
 1Hindi 100 MarksClick Here
 2English 100 MarksClick Here
 3Physics Click Here
 4ChemistryClick Here
 5BiologyClick Here
 6MathClick Here
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here

Leave a Comment