Psychology Ka Subjective Question Bihar Board 12th | BSEB 12th Exam 2024 Psychology Subjective Questions in Hindi

Psychology Ka Subjective Question Bihar Board 12th 2024 :- दोस्तों यदि आप लोग BSEB 12th Psychology Questions and Answers 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Inter Exam Psychology Subjective Questions and Answer 2024  का महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है | Psychology Class 12th all Chapters Important Question 2024


Psychology Ka Subjective Question Bihar Board 12th 2024

1. सकारात्मक स्वास्थ्य पर टिप्पणी लिखें। अथवा, अच्छे स्वास्थ्य से आपका क्या तात्पर्य है? 

उत्तर ⇒  सकारात्मक स्वास्थ्य या अच्छे स्वास्थ्य से तात्पर्य एक ताकतवर, मजबूत शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक तनाव, द्वन्द्व या क्लेश से मुक्त होना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार “स्वास्थ्य एक ऐसी तंदुरूस्ती या कुशलक्षेम की अवस्था होती है जिसमें दैहिक, सांस्कृतिक, मनोसामाजिक, आर्थिक तथा आध्यात्मिक गुण होते हैं न कि सिर्फ रोग की अनुपस्थिति पाई जाती है। व्यक्ति जब इन सभी कारकों से प्रभावित होते हुए अपने आपको एक संतुलित अवस्था में बनाए रखने में सक्षम होता है, तो उसका स्वास्थ्य अच्छा या सकारात्मक कहलाता है।


2. सामाजिक सरलीकरण का अर्थ बतलावें।

उत्तर ⇒  सामाजिक सरलीकरण से तात्पर्य एक ऐसी अवस्था से होती है जिसमें व्यक्ति जब • किसी कार्य को दूसरे की उपस्थिति में करता है तो उस कार्य को करने में उसे एक तरह की सुविधा महसूस होती है और उसका निष्पादन ऐसी परिस्थिति में उत्तम होता है। समाज मनोवैज्ञानिकों ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि दूसरे लोगों की उपस्थिति से व्यक्ति में उत्तेजन एवं अभिप्रेरण का स्तर बढ़ जाता है जिसके कारण उसका निष्पादन बढ़ जाता है।


3. आदिरूप तथा रूढ़िकृति में अंतर बताएँ।

उत्तर ⇒ आदिरूप (Prototype) एक मानसिक संरचना है जो एक अमूर्त है तथा जिसके द्वारा समूह या वर्ग के विशेष उदाहरण (typical instance) का प्रतिनिधित्व होता है। यह व्यक्ति में अभिव्यक्त गुणों को बतलाता है। जैसे एक प्रोफेसर से एक व्यक्ति का बोध होता है जो छात्रों को पढ़ाता है, शोध कराता है। रुढ़ियुक्ति (Stereotype) एक Category based schema है जिससे विशेष सामाजिक समूह के व्यक्ति का बोध होता है। Category based schema के तीन विशेषताएँ हैं :

(i) यह व्यक्तियों के समूहों के लिए अति सामान्यीकृत होता है।

(ii) इसकी प्रत्यक्ष रूप से जाँच नहीं की जा सकती।

(iii) इसमें अपवाद की गुंजाइश नहीं होती है।


4. पूर्वधारणा को परिभाषित करें। (Define Prejudice.)

उत्तर ⇒ पूर्वधारणा या पूर्वाग्रह का अर्थ वह विश्वास है जो पूर्व- अनुभव से पड़े होता है और जो व्यक्ति के व्यवहारों को निर्देशित करता है।

पूर्वधारणा परिभाषा के विश्लेषण से स्पष्ट हो जाता है कि पूर्वधारणा एक पूर्व निर्णय है जो तथ्यों पर आधारित नहीं होता है। जो सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों होता है, जिसमें बैर-भाव पाया जाता है और जिसमें अतिसामान्यीकरण की विशेषता पायी जाती है।


5. सामाजिक स्वैराचार का अर्थ बतलावें।

उत्तर ⇒  समूह का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करता है। प्रायः यह दृष्टिगत होता है कि जब कोई व्यक्ति एक समूह में होकर कोई कार्य करता है, तो स्वयं के ऊपर उतनी जिम्मेदारी लेकर कार्य नहीं करता है, जितना की उसकी कार्य को वह अकेले करता है। इसका परिणाम यह होता है कि इस कार्य का निष्पादन निम्न हो जाता है। इसे ही सामाजिक स्वैराचार कहा जाता है। मायर्स (1988) के अनुसार, “सामाजिक स्वैराचार से तात्पर्य लोगों की उस प्रवृत्ति से होता है, जिसमें वे किसी सामान्य लक्ष्य की प्राप्ति की ओर कार्य करने पर उस कार्य के लिए अकेले उत्तरदायी होने की अपेक्षा का कम प्रयास करते हैं।


6. अनुपालन की स्वरूप अथवा विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒  (i) अनुपालन की एक मुख्य विशेषता यह है कि यहाँ समूह दबाव (group pressure) के कारण व्यक्ति अपने समूह के निर्णय के सामने झुक जाता है।

(ii) अनुपालन के कारण समूह के व्यक्तियों या सदस्यों के व्यवहारों तथा विश्वासों में समानता उत्पन्न होती है।

(iii) अनुपालन की एक मौलिक विशेषता मानसिक उलझन या तनाव है। यहाँ व्यक्तिगत निर्णय तथा समूह निर्णय के बीच संघर्ष या तनाव उत्पन्न होता है।

(iv). किसी समूह के सदस्यों में अनुपालन की मात्रा (degree) में अंतर होता है। एक व्यक्ति में इसकी मात्रा कम तथा दूसरे व्यक्ति में अधिक हो सकती है।


7. रूढ़ियुक्ति किसे कहते हैं? (What is Stereotype ? )

उत्तर ⇒  रूढ़ियुक्ति से तात्पर्य विचारों एवं मनोवृत्तियों के उस संयुक्त रूप से होता है जिसके आधार पर हम किसी वस्तु, व्यक्ति, राष्ट्र आदि के बारे में दृढ़ एवं स्थायी अनुमान बना लेते हैं। हालांकि यह अनुमान गलत तथ्यों एवं तर्कहीन चिन्तन पर आधारित होता है, जो हमें गलत वर्गीकरण के लिए बाध्य करती है।

BSEB 12th Psychology Questions and Answers 2024


8. आज्ञापालन तथा अनुपालन में अंतर बताएँ। 

उत्तर ⇒  (i) अनुपालन में बाहरी दबाव होता है जबकि आज्ञापालन में बाहरी दबाव नहीं होता है।

(ii) अनुपालन में तनाव तथा द्वन्द्व का भाव रहता है जबकि आज्ञापालन में इसका अभाव रहता है।

(iii) अनुपालन में निजी निर्णय (private decision) तथा समूह निर्णय ( group decision ) के बीच विरोध होता है, किन्तु आज्ञापालन में ऐसा नहीं होता है।

(iv) अनुपालन का स्वरूप अस्थाई होता है, किंतु आज्ञापालन का स्वरूप अपेक्षाकृत स्थाई होता है।


9. कूले के समूह विभाजन का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  कूले ने वैयक्तिक आवेष्टन के आधार पर समूह को निम्नलिखित दो भागों में विभाजित किया है

(i) प्राथमिक समूह (Primary Group)– मनोवृत्ति विकास का एक प्रधान निर्धारक प्राथमिक समूह है। परिवार, मित्र-मंडली, खिलाड़ियों का समूह आदि प्राथमिक समूह हैं।

(ii) द्वितीयक समूह (Secondary Group)— प्राथमिक समूह के साथ-साथ व्यक्ति द्वितीयक समूह से भी सम्बद्ध रहता है। राजनैतिक दल, स्कूल, क्लब आदि द्वितीयक समूह के उदाहरण है।


10. प्राथमिक समूह तथा द्वितीयक समूह में अंतर करें। 

उत्तर ⇒  प्राथमिक समूह वैसे समूह को कहा जाता है जिसमें सदस्यों के बीच आमने-सामने का पारस्परिक संबंध रहता है। इनके सदस्यों में आत्मीय स्तर का भावात्मक संबंध पाया जाता है। परिवार प्राथमिक समूह का सुंदर उदाहरण है। इसके विपरीत द्वितीयक समूह का तात्पर्य ऐसे समूह से है जिसमें सदस्यों के बीच औपचारिक संबंध अधिक होता है और वैयक्तिक आवेष्ट्रन (Personal involvement) कम होता है। शैक्षिक संस्थान, राजनीतिक दल आदि द्वितीयक समूह के उदाहरण हैं।


11. औपचारिक समूह तथा अनौपचारिक समूह में विभेद करें।

उत्तर ⇒ औपचारिक समूह उस समूह को कहते है जिसका निर्माण किसी विशेष उद्देश्य या निर्धारित कार्य को प्राप्त करने के लिए औपचारिक अधिकार के अन्तर्गत किया गया है। इस प्रकार के समूह में सदस्यों के बीच स्वाभाविक संबंध नहीं होते हैं।

इसके विपरीत अनौपचारिक समूह का तात्पर्य व्यक्तियों के ऐसे संग्रह से है, जिसमें वैयक्तिक तथा पारस्परिक क्रिया देखी जाती है, सदस्यों के बीच भाईचारे तथा सहानुभूति का भाव देखा जाता है। यह औपचारिक समूह के तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं।


12. समूह संघर्ष क्या है? इसके कारणों का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  दो या अधिक समूहों के बीच होने वाले संघर्ष या द्वन्द्व को समूह संघर्ष कहते हैं। समूह द्वंद्व या समूह या संघर्ष के कई कारण हैं। इनमें सामूहिक विरोधी लक्ष्य (opposing group goal), विरोधी धार्मिक एवं सामाजिक मान्यतायें आदि मुख्य हैं। भारत में मुस्लिम समुदाय एवं हिंदू समुदाय के बीच होने वाले सांप्रदायिक संघर्ष का मुख्य कारण विरोधी धार्मिक एवं सामाजिक विश्वास एवं जीवन शैली है।


13. समूह के कार्यों का वर्णन करें। 

उत्तर ⇒  समूह के सामान्य कार्यों को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जा सकता है

(i) समूह का प्रधान कार्य अपने-अपने सदस्यों की आवश्यकताओं की संतुष्टि करना है।

(ii) समूह के द्वारा व्यक्ति की आधिपत्य आवश्यकता की पूर्ति होती है।

(iii) समूह अपने सदस्यों की संबंधन या संबद्धता आवश्यकता की संतुष्टि करता है।

(iv) समूह- लक्ष्य को प्राप्त करना, प्रत्येक समूह का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है।

(v) व्यक्ति के समाजीकरण में समूह एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में कार्य करता है


14. गौण-समूह की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर ⇒  गौण-समूह से तात्पर्य वैसे समूह से होता है जिसके सदस्यों में आमने-सामने का संबंध नहीं होता है तथा इनमें वैयक्तिक आवेष्टन की कमी होती है। इनके बीच घनिष्ठ संबंध भी नहीं होता है और न तो कोई प्रभावकारी सामान्य उद्देश्य ही होता है। इनके सदस्यों के बीच ‘संविदात्मक (contractual) संबंध होता है। दफ्तर, फैक्ट्री तथा विद्यालय के कर्मचारियों का समूह

गौण समूह का उदाहरण है।

12th Psychology Subjective Questions 2024 in Hindi


15. अनुरूपता को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  अनुपालन का अर्थ है समूह दबाव के सामने झुक जाना। जब व्यक्ति के व्यक्तिगत निर्णय तथा समूह निर्णय के बीच विरोध होता है तो वह मानसिक तनाव महसूस करता है। वह तय नहीं कर पाता है कि उसे अपने व्यक्तिगत निर्णय के अनुकूल व्यवहार करना चाहिए अथवा समूह निर्णय के अनुकूल । उसे इस बात का भय रहता है कि यदि वह अपने समूह के निर्णय का उल्लंघन करेगा तो इसे दण्डित किया जायेगा। अतः दण्ड के भय से वह अपने व्यक्तिगत निर्णय को छोड़ देता है तथा समूह निर्णय के अनुकूल व्यवहार करता है, जिसको अनुपालन कहते हैं।


16. अनुरूपता तथा अनुपालन में अंतर बताएँ।

उत्तर ⇒  एकरूपता तथा अनुपालन दोनों में व्यक्ति समूह निर्णय के अनुकूल व्यवहार करता है। लेकिन अनुपालन के लिए व्यक्तिगत निर्णय तथा समूह निर्णय के बीच विरोध होना तथा मानसिक तनाव उत्पन्न होना आवश्यक है। लेकिन एकरूपता के लिए यह आवश्यक नहीं है। हमारे समाज का सभी लोगों का विश्वास है कि पृथ्वी गोल है, एकरूपता है, अनुपालन नहीं ।


17. सामाजिक व्यवहार की विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  सामाजिक व्यवहार की निम्नलिखित विशेषताएँ या कसौटियाँ (criteria) हैं— (i) समूह – संबंद्धता, (ii) पारस्परिक क्रिया, (iii) सामूहिक लक्ष्य, (iv) आंशिक स्वतंत्रता, (v) सामाजिक

स्वीकृति। इस प्रकार स्पष्ट है कि सामाजिक व्यवहार की उपर्युक्त कई विशेषताएँ या मापदण्ड हैं। इन मापदण्डों के आधार पर सामाजिक व्यवहार तथा असामाजिक व्यवहार के बीच अंतर किया जा सकता है।


18. निर्धनता को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  निर्धनता धन के अभाव को कहा जाता है। समाज मनोवैज्ञानिक के अनुसार निर्धनता एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें व्यक्ति अपनी और अपनी आश्रितों को न्यूनतम आवश्यकताओं जैसे रोटी, कपड़ा और मकान आदि को पूरा करने में तथा उसका भली-भाँति पालन-पोषण करने में असमर्थ रहता है। रेबर एवं रेबर (Reber & Reber, 2001) के शब्दों में “निर्धनता का तात्पर्य सम्पत्ति एवं सामग्रियों के अर्थ में अपेक्षाकृत निम्न जीवन स्तर से है । “


19. भीड़भाड़ क्या है? इसके बुरे प्रभावों का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ पर्यावरणी कारकों में एक कारक भीड़भाड़ है। क्रूक्स (Crooks, 1988) ने इसकी परिभाषा देते हुए कहा है कि “भीड़भाड़ का तात्पर्य स्थान की कमी से उत्पन्न मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया से है, जिसमें अतिउत्तेजना, कष्ट तथा असुविधा के आत्मगत भावों की विशेषता होती है।”

पशु व्यवहार तथा मानव व्यवहार या सामाजिक व्यवहार पर भीड़भाड़ का गहरा प्रभाव पड़ता है। पशुओं पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि भीड़भाड़ का नकारात्मक प्रभाव पशुओं पर पड़ता है। इसी तरह मानव पर किए गए अध्ययनों में भीड़भाड़ के नकारात्मक प्रभाव इन्हीं रूपों में देखे गये।

समाजशास्त्रियों (Sociologists) के द्वारा किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि भीड़भाड़ के कारण शारीरिक तथा मानसिक रोगों के विकास में मदद मिलती है।


20. भारतीय पुनर्वास परिषद् क्या है?

उत्तर ⇒ भारतीय पुर्नवास परिषद् एक शीर्ष सरकारी निकाय है, जो विकलांगता, वंचित और विशेष शिक्षा आवश्यकता समुदायों पर लक्षित प्रतिक्षण कार्यक्रम और पाठयक्रमों को विनियमित करने के लिएं है।

Class 12th Psychology Ka Subjective Question 2024


 Class 12th Arts Objective Question  
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
 8संगीत Click Here
9Hindi 100 MarksClick Here
10English 100 MarksClick Here
1112th Arts All Chapter Mock TestClick Here
 S.N Class 12th Arts Question BankSolution
 1History ( इतिहास ) Click Here
 2Geography ( भूगोल ) Click Here
 3Pol. Science ( राजनितिक विज्ञान )Click Here
 4Economics ( अर्थ शास्त्र )Click Here
 5Sociology ( समाज शास्त्र )Click Here
 6Philosophy ( दर्शन शास्त्र )Click Here
 7Psychology ( मनोविज्ञान ) Click Here
 8Home Science ( गृह विज्ञान )Click Here

Leave a Comment