12th Home Science Subjective Question 2024 | Bihar Board Class 12th Home Science Subjective Question 2024

12th Home Science Subjective Question 2024 :- दोस्तों यदि आप Bihar Board Home Science Question Paper 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको 12th home science ka subjective Question 2024 दिया गया है जो आपके home science ka question answer के लिए काफी महत्वपूर्ण है


1. गृह प्रबंध से आप क्या समझती है? (What do you mean by Home Management ? )

उत्तर ⇒  गृह-प्रबंध— साधारण शब्दों में प्रबंध एक साधन है। हमारे पास जिस परिस्थिति में जो भी साधन उपलब्ध रहते हैं उसका सर्वोत्तम उपयोग करें जिससे हमारी इच्छाएँ और उद्देश्य पूरा हो सके। परिवार के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से परिवार के साधनों के प्रयोग के लिए किया गया आयोजन नियंत्रण एवं मूल्यांकन ही गृह प्रबंध है।

12th Home Science Subjective Question Answer 2024


2. गृह विज्ञान शिक्षा से लाभ क्या है? (What are the benefits of Home science ?).

उत्तर ⇒  गृह विज्ञान विषय में आहार एवं पोषण, स्वास्थ्य, सफाई व शिशु कल्याण आदि का वैज्ञानिक ज्ञान दिया जाता है जिससे वह व्यक्ति प्रतिदिन के प्रत्येक कार्य को वैज्ञानिक रूप से कर सकते हैं।


3. गृह विज्ञान का महत्त्व बताइए। (Describe the importance of home science.)

उत्तर ⇒  गृह विज्ञान का महत्त्व इस प्रकार

(i) गृह संबंधी कार्यों की समुचित जानकारी प्राप्त होती है।

(ii) बच्चों एवं पारिवारिक सदस्यों की देखभाल की जानकारी प्राप्त होती है।

(iii) सिलाई, T_{E} विज्ञान, गृह वाटिका आदि की जानकारी प्राप्त होती है।


4. खाद्य संरक्षण (Food preservation)

उत्तर ⇒  खाद्य संरक्षण वह प्रक्रिया होती है जिसमें भोज्य पदार्थों को दीर्घकाल तक विना उसकी गुणवता एवं पौष्टिकता खराब या कम हुए संग्रहित करके रखा जाता है। खाद्य पदार्थों को लम्बी अवधि तक सुरक्षित रखने की कला को खाद्य संरक्षण करते हैं। खाद्य/भोजन संरक्षण वह तकनीक एवं विधियाँ vec vec 6 जो खाद्य पदार्थों को सूक्ष्म जीवाणुओं, फफूँदी, विषाणुओं, कीड़े-मकौड़े, चूहे, एन्यारम्स तथा स्वतः ऑक्सीकरण होने से बचाती है तथा खाद्य पदार्थों को लम्बे समय तक सुरक्षित रूप से संरक्षित करके रखती है।


5. जल (Water )

उत्तर ⇒  जल वह साफ तरल है जो रंगहीन, स्वादहीन और गंधहीन होता है। यह ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के संयोग से बनता है। इसका रासायनिक संकेत HOहै। प्रकृति में जल तीन रूपों में मिलता है— ठोस, द्रव और गैस ।


6. पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland)

उत्तर ⇒  पीयूष ग्रोथ एक अंतःस्रावी ग्रोथ vec vec c जिसका आकार एक मटर के दाने जैसा होता है। इससे पैदा होने वाला हार्मोन अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों की सक्रियता को उत्तेजित करता है। इसे मास्टर ग्रंथि भी कहते हैं। पीयूष विकार होने का मतलब है हार्मोन्स का बहुत अधिक या कम हो जाना।


7. मासिक धर्म (Menstruation)

उत्तर ⇒  मासिक धर्म लड़कियों/ स्त्रियों को हर महीने योनि से होने वाले लाल रंग के स्त्राव को कहते हैं। 10 से 15 साल की आयु की लड़की का अंडाशय हर महीने एक विकसित अंडा उत्पन्न करना शुरू करता है। यह अंडा डिंबवाही नली द्वारा गर्भाशय में पहुँचता है। यदि इस डिम्ब के का पुरुष शुक्राणु से सम्मिलिन न हो तो स्राव बन जाता है, जो योनि से निष्कासित हो जाता है। इसी स्राव को मासिक धर्म या रजोधर्म या माहवारी कहते हैं। यह महीने में एक बार होता है।  


8. गर्भाशय (Uterus)

उत्तर ⇒  गर्भाशय लगभग नाशपाति के आकार की श्लेष्मिक कला और माँसपेशी की बनी एक खोखला थैला है जो श्रोणि के भीतर स्थित रहती है। इसके सामने मूत्राशय और पीछे मलाशय रहता है। गर्भाशय के दाएँ और बाएँ कोण पर डिम्बवाहिनी नली खुलती है। नीचे की ओर की ग्रीवा योनि के मुख में खुलती है। इस तरह गर्भाशय में दो छिद्र एक ऊपर तथा एक नीचे होता है। गर्भाशय में ही निषेचित डिम्ब का विकास होता है।


9. कान (Ear)

उत्तर ⇒  कान पाँच ज्ञानेन्द्रियों में से एक है। इससे ध्वनि या बोले हुए शब्दों का बोध होता है। ध्वनि के द्वारा एक व्यक्ति का अन्य लोगों से सम्पर्क एवं सम्बन्ध स्थापित होता है। रचना की दृष्टि से कान को तीन प्रमुख भागों में बाँटा गया है—

(i) बाह्य कर्ण

(ii) मध्य कर्ण

(iii) अंत: कर्ण।


10. जीभ (Tongue)

उत्तर ⇒  जीभ से स्वाद की अनुभूति होती है। जीभ एक मांसल अवयव है जो मुखगुहा के नीचले तल में जबड़े और ‘हाइड’ नामक अस्थि से लगा है जिसका रंग गुलाबी होता है। यह भोजन को मुख में इधर-उधर घुमाने, चबाने एवं निगलने में सहायक होता है। इससे वस्तु गर्म है या ठंडी एवं स्वाद का ज्ञान होता है। जीभ के अगले भाग से मिठास, पीछे के भाग से तीखापन तथा दोनों किनारे वाले भाग से खट्टेपन का ज्ञान होता है।


11. बाल्यावस्था के विभिन्न रोगों के नाम (Names of Childhood disease.)

उत्तर ⇒  बाल्यावस्था के विभिन्न रोग vec * \ (i) अतिसार, (ii) खसरा, (iii) हैजा, (iv) गलसुआ,(v) सर्दी जुकाम, (vi) न्यूमोनिया, (vii) कान दर्द, (viii) आँख दुखना, (ix) गोलकृमि आदि।

Bihar Board Home Science Question Paper


12. निमोनिया (Pneumonia)

उत्तर ⇒  निमोनिया शिशुओं को फेफड़ों की वायु कोशिकाओं तथा श्वास नली में संक्रमण के कारण उत्पन्न होता है। यह कोकस (cocus) नामक जीवाणुओं के कारण होता है। इससे बचने के लिए बच्चों को ठंड के दिनों में उपयुक्त कपड़े पहनाने चाहिए।


13. विकलांगता क्या है? (What is disability ?)

उत्तर ⇒  विकलांगता वह है जो किसी क्षति अथवा अक्षमता से किसी व्यक्ति की होने वाला वह नुकसान जो उसे उसकी आयु, लिंग, सामाजिक तथा सांस्कृतिक कारकों से जुड़ी सामान्य भूमिका को निभाने से रोकता हैं।


14. तीक्ष्ण अतिसार एवं दीर्घकालिक अतिसार (Acute Diarrhoea and chronic Diarrhea)

उत्तर ⇒  (i) तीक्ष्ण, अतिसार (अत्यधिक अतिसार) — यह थोड़े समय के लिए परंतु बहुत गंभीर रूप से होता है। 24-48 घंटे तक रहने वाला यह अतिसार अस्वच्छ, गले-सड़े और बासी भोजन से होता है। अत्यधिक अतिसार में रोगी को ज्वर, पेट में दर्द व पतले दस्त आते हैं। इसका प्रभाव एक से दो दिन तक रहता है।
(ii) दीर्घकालिन अतिसार — दीर्घकालीन अतिसार अधिक समय तक रहता है। जब रोगी की किसी बीमारी के कारण आँतों की अवशोषण शक्ति कमजोर हो जाती है तब यह रोग हो जाती है। इसमें इलैक्ट्रोलाइट असंतुलन के साथ-साथ पाचन तथा जठर संक्रमण भी हो सकता है। मल के साथ रक्त भी आता है।


15. डिफ्थीरिया रोग (Diphtheria disease)

उत्तर ⇒  डिफ्थीरिया अत्यंत भयानक संक्रमण रोग vec 6 जो कोरीने बैक्टीरियम डिफ्थीरिए (Coryne Bacterium Diptherae) नामक जीवाणु के कारण होता है। यह जीवाणु शरीर में प्रवेश करके गले में पनपते हैं और बच्चे में रोग के लक्षण उत्पन्न करते हैं।


16. सूक्ष्म जीव (Micro-organism)

उत्तर ⇒  वे जीव जिन्हें मनुष्य नंगी आँखों से नहीं देख सकता तथा जिन्हें देखने के लिए सूक्ष्दर्शी यंत्र की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें सूक्ष्मजीव कहते हैं। 


17. विषाणु (Virus)

उत्तर ⇒  विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव है जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं शरीर के बाहर तो यह मृत समान होते vec vec 6 परन्तु शरीर के अंदर जीवित हो जाते हैं।

     विषाणु अत्यंत सूक्ष्म संक्रामक एजेंट हैं, जो अनेक माध्यमों से व्यक्तियों में प्रवेश कर जाते हैं जैसे— इन्फ्लूएंजा, खसरा, पोलियों, एच०आई०वी०, हेपेटाइटिस बी०, करोना आदि रोग इसी के द्वारा फैलते हैं।


18. पोलियो (ओ पी वी) (Polio (OPV))

उत्तर ⇒  सबीन (Sabin) द्वारा विकसित मौखिक पोलियो विषाणु टीका पोलियो तथा लकवा की रोकथाम के लिए विश्वभर में प्रयोग किया जाता है। ओपीवी की एक खुराक में 10 ^ 5 hat H 100 तक माध्यिका अणु होते हैं। यह दवा तीन प्रकार से तरल रूप में पिलाई जाती है। पहली खुराक जन्म के समय दी जाती है। दूसरी तथा तीसरी खुराक प्रति 4 से 8 सप्ताह के अंतराल पर दी जाती है।


19. ज्वर (Fever)

उत्तर ⇒  जब किसी व्यक्ति में शरीर से उत्पन्न तथा निष्कासित ताप में संतुलन नहीं रहता तथा ताप सामान्य से अधिक हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति को ज्वर कहते हैं। मानव शरीर का सामान्य ताप 37° सेन्टीग्रेट (98.6 फॉरेनहाइट) होता है। एक व्यक्ति को ज्वर कई कारणों जैसे संक्रमण, कीड़ों के कारण, प्रतिरोध, मध्यस्थता, दुर्भावनापूर्ण तथा नशे आदि vec H आ सकता है।


20. क्षय रोग / तपेदिक/ टी०बी० (Tuberculosis)

उत्तर ⇒  इस रोग को टी० बी०, तपेदिक या ट्यूबरकुलोसिस भी कहा जाता है। यह रोग वायु के द्वारा फैलता है। इस रोग को फैलाने वाले जीवाणु का नाम ट्यूबर्किल बेसिलस (Tubercle Bacillus ) है। यह रोग शरीर के विभिन्न भागों में हो सकता है। जैसे फेफड़ों का तपेदिक, आँतों का तपेदिक, ग्रंथियों का तपेदिक, रीढ़ की हड्डी का तपेदिक। इसमें से फेफड़ों का तपेदिक सबसे अधिक फैलता है। यह रोग मनुष्यों के अतिरिक्त जानवरों में भी हो सकता है।


21. टेटनस रोग क्या है? (What is disease of Tetanus ? )

उत्तर ⇒  यह रोग अधिकतर जंग लगे धातु के टुकड़ों पर गिरकर चोट लगने के कारण होता है। धूल, मिट्टी के साथ भी टेटनस के जीवाणु चिपक जाते हैं। यदि रोगी को तत्काल टेटनस का इंजेक्शन न लगाया जाय तो यह रोग हो जाता है। इस रोग के जीवाणु मांसपेशियों को अधिक प्रभावित करते हैं।

12th Home Science Subjective


Class 12th Home Science Objective 2024
UNIT – I 12th Home Science Objective
UNIT – II12th Home Science Objective
UNIT – III 12th Home Science Objective 
UNIT – IV 12th Home Science Objective
UNIT – V 12th Home Science Objective
 BSEB Intermediate Exam 2024
 1Hindi 100 MarksClick Here
 2English 100 MarksClick Here
 3Physics Click Here
 4ChemistryClick Here
 5BiologyClick Here
 6MathClick Here
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
 812th All Subject Online Test Click Here

Leave a Comment