12th Ka History Question Answer 2024 | History Subjective Question Answer 12th

12th Ka History Question Answer 2024 :- दोस्तों यदि आप History Subjective Question Answer 12th की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको History UNIT – XI 1857 के आंदोलन का प्रतिनिधित्व Subjective Question दिया गया है जो आपके 12th Exam 2024 History Question में पूछे जा सकते हैं | history class 12th subjective question


12th Ka History Question Answer 2024

1. वीर कुंवर सिंह का एक संक्षिप्त परिचय दीजिये । (Write a brief introduction of Veer Kunwar Singh.)

उत्तर ⇒  वीर कुंवर सिंह जगदीशपुर जिला भोजपुर के जमींदार थे। इन्होंने 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन्होंने अंग्रेजों को कई बार पराजित किया था। 80 वर्ष की आयु में भी ये बाँह में गोली लगने के कारण अपनी एक हाथ काटकर गंगा मईया को अर्पित कर दिये थे। अंतिम समय तक जगदीशपुर वीर कुँवर सिंह के अधीन था। मृत्युपरांत ही अंग्रेज जगदीशपुर पर अधिकार कर पाये थे


2. 1857 के विद्रोह के सामाजिक कारणों का उल्लेख करें। (Discuss the social causes of the revolt of 1857.)

उत्तर ⇒  अंग्रेज भारतीयों से अपमानपूर्ण व्यवहार करते थे। कानून के समक्ष भी भारतीयों को नीचा समझा जाता था। अंग्रेजों द्वारा भारतीय रीति-रिवाजों पर किए जानेवाले आघात से भारतीयों में असंतोष फैलने लगा। धर्मपरिवर्तित लोगों को सरकारी नौकरी देने तथा पैतृक संपति में अधि कार देने की नीति, सती प्रथा के उन्मूलन, विधवा विवाह को कानूनी मान्यता देने से भारतीयों के दिल में यह बात बैठ गयी की अंग्रेज उनकी परंपरा को नष्ट कर ईसाई धर्म का प्रचार करना चाहते हैं। अतः भारतीये अंग्रेजों को अपना शत्रु समझने लगे ।


3. 1857 के विद्रोह के राजनीतिक कारणों का उल्लेख करें। (Discuss the political causes of the revolt of 1857.)

उत्तर ⇒  1757 से 1857 ई० के मध्य ईस्ट इंडिया कम्पनी ने छल-प्रपंच, कूटनीति और बल प्रयोग द्वारा लगभग समस्त भारत पर अधिकार कर लिया। देशी राजाओं को कंपनी की सत्ता स्वीकार करने को बाध्य किया गया। इससे राज्यों में असंतोष था। इस असंतोष को बढ़ाने में बेलेजली की सहायक संधि, डलहौजी की कुशासन के आधार पर राज्य हड़पने की नीति, गोद- निषेध की नीति, देशी राजाओं, नवाबों, ताल्लुकेदारों की जमींदारियाँ जब्त करने की नीति ने जलती अग्नि में घी डाला। पेशवा वाजीराव द्वितीय के दत्तकपुत्र नाना साहब की पेंशन बंद करने, मुगलों की सत्ता को समाप्त करने की योजना, झाँसी, नागपुर, सतारा, पंजाब, अवध के अधिग्रहण से देशी राजाओं और जमींदारों का एक वर्ग कंपनी शासन के विरुद्ध संगठित हो गया।.


4. मुगल बादशाह बहादुरशाह का 1857 के विद्रोह में क्या योगदान था ? (What role did Bahadur Shah, the Mughal king play in the revolt of 1857?)

उत्तर ⇒  1857 के विद्रोह में मुगल बादशाह बहादुरशाह का महत्त्वपूर्ण योगदान था । यह विद्रोह उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया। यद्यपि वे कमजोर और वृद्ध थे तथापि उन्होंने विद्रोहियों का नेतृत्व संभाला। वे विद्रोहियों के शक्ति के प्रतीक थे। इसलिए विद्रोह की असफलता के बाद उन्हें महंगी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें गिरफ्तार करके रंगुन में निर्वासित कर दिया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी। उनके सामने ही उनके पुत्रों और पौत्रों की हत्या कर दी गयी। विद्रोह में भाग लेने के कारण मुगलों का शासन ही समाप्त कर दिया गया। इस प्रकार बहादुरशाह ने इस विद्रोह में भाग लेकर अपना सर्वस्व गँवा दिया।


5. 1857 की क्रांति के क्या परिणाम हुए? (What were the results of the revolt of 1857 ?

उत्तर 1857 की क्रांति के निम्न परिणाम हुए

(i) भारत की सत्ता ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया।

(ii) भारत में गवर्नर जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति होने लगी।

(iii) सामरिक महत्व के ठिकानों पर यूरोपीय सैनिकों की नियुक्ति होने लगी।

(iv) भारत में सामाजिक-धार्मिक सुधार की नीति को अंग्रेजों ने त्याग दिया।

(v) अंग्रेजों ने भारत को हिन्दू मुस्लिम में बाँट कर फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई ।


6. 1857 के विद्रोह के प्रभाव का वर्णन करें। (Describe the impact of the revolt of 1857.)

उत्तर ⇒  1857 के विद्रोह को अंग्रेजों ने क्रूरतापूर्वक दबा दिया परंतु इसके प्रभाव राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर पड़ा। राजनैतिक रूप से भारत का शासन सीधे क्राउन के अधीन लाया गया। सामाजिक स्तर पर अंग्रेजों ने अपने सुधारवादी नीतियों का परित्याग कर फूट डालो और शासन करो की नीति अपनानी शुरू की। आर्थिक स्तर पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया की सत्ता खत्म होने से अंग्रेज पूँजीपतियों द्वारा भारत में बड़े पैमाने पर पूँजी लगाया तथा भारत का आर्थिक दोहन में और वृद्धि हो गई।

12th class arts subjective question


7. बेगम हजरत महल पर संक्षेप में टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Begum Hazarat Mahal.)

उत्तर ⇒  बेगम हजरत महल वाजिद अली शाह की पत्नी थी। मिर्जा विरजीस कदर इनके पुत्र थे। कुशासन के आरोप में जब अंग्रेजों ने अवध को हड़प लिया और नवाब वाजिद अलीशाह को कलकत्ता निर्वासित कर दिया गया। तब अवध के स्वदेशी सैनिक कमाण्डरों ने 13 वर्षीय विरजीद कादिर को अवध का ताज पहनाया और बेगम हजरत महल को संरक्षिका घोषित किया। इसके बाद बेगम ने अंग्रेजों से 1857 ई० में टक्कर लेने के लिए अवध के प्रमुख ताल्लुकदारों और जमींदारों को शाही फरमान जारी कर युद्ध के लिए संगठित रहने का आदेश दिया। इसके बाद बेगम लखनऊ में अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दी। बाद में उसे नेपाल भागकर शरण लेनी पड़ी।


8. नाना साहेब कौन थे? (Who was Nana Shaheb ?)

उत्तर ⇒  ये कानपुर के क्रांतिकारी दल के नेता थे तथा अंतिम पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र थे। वाजीराव के मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने नाना साहेब की पेंशन बंद कर दी थी। क्रुध होकर नाना साहेब ने अंग्रेज सैनिकों को कानपुर के किले में बंद कर दिया। अंग्रेज सेनापति व्हीलर ने जान बख्शने की शर्त पर आत्म समर्पण कर दिया परंतु जैसे ही वे नावों में सवार होकर गंगा पार करने लगे भारतीय सैनिकों ने 400 अंग्रेजों को गोलियों से भून डाला बाद में सेनापति नील और हैवलाम ने कानपुर पर अपना अधिकार जमा लिया तो नाना साहेब ने तांत्या टोपे की सहायता से फिर से अधिकार कर लिया किन्तु 6 दिसम्बर, 1857 को कैम्पवेल ने नाना साहेब को परास्त कर दिया और वे निराश होकर नेपाल चले गये।


9. लार्ड डलहौजी की हड़प नीति पर टिप्पणी लिखें। (Write a short note on ‘Doctrine of Lapse Policy of Lord Dalhousie.’)

उत्तर 1857 के विद्रोह का प्रमुख कारण देशी रियासत को ईस्ट इंडिया कम्पनी के अधीन प्रदेशों में मिलाना था। लार्ड डलहौजी ने आदिकाल से चली आ रही गोद लेने की प्रथा को समाप्त कर दिया, जिससे वह उन रियासतों को कम्पनी के शासन में मिला सके, जिन शासकों के कोई संतान नहीं थी । झाँसी की रानी को स्पष्ट रूप से अपना उत्तराधिकारी गोद लेने से मना कर दिया गया था। डलहौजी की यह नीति हड़प्प नीति के नाम से प्रसिद्ध है। उसने इस नीति के फलस्वरूप कई रियासतों को अपने नियंत्रण में लिया जैसे— सतारा, जैतपुर, झाँसी, नागपुर आदि ।


10. 1857 ई० के विद्रोह के सैनिक कारण क्या थे? या 1857 ई० के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?

उत्तर ⇒   1857 ई० के विद्रोह का एक प्रमुख कारण सैनिकों में व्याप्त असंतोष था। सैनिकों का असंतोष ही विद्रोह का तात्कालिक कारण बना। भारतीय सैनिकों को ऊँचे पद, वेतन और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया था। उन्हें इच्छानुसार कभी भी नौकरी से निकाला जा सकता था । लॉर्ड कैनिंग ने जेनरल सर्विस इनलिस्टमेंट एक्ट द्वारा भारतीय सैनिकों को समुद्र पार भेजने की व्यवस्था की। यह भारतीयों के धर्म के खिलाफ समझी जाती थी। इससे भारतीय सैनिकों के भावनाओं को ठेस पहुँची।

1857 ई० में सैनिकों को एनफील्ड राइफल दी गई। इसके कारतूस को दाँत से काटना पड़ता था। यह अफवाह फैली की इसमें गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई है। इससे हिन्दू और मुस्लिम सैनिक भड़क उठे। मार्च 1857 में वैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पाण्डे ने अपने अधिकारी की हत्या कर दी। इसके साथ ही पूरे भारत में विद्रोह भड़क उठा।

12th Ka History Question In Hindi


 S.Nभाग – B मध्यकालीन भारत 
 UNIT – VClass 12th History Objective Chapter 5
 UNIT – VIClass 12th History Objective Chapter 6
 UNIT – VIIClass 12th History Objective Chapter 7
 UNIT – VIIIClass 12th History Objective Chapter 8
 UNIT – IXClass 12th History Objective Chapter 9
S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.Nभाग – A  पुरातत्व एवं प्राचीन भारत 
 UNIT – IClass 12th History Objective Chapter 1
 UNIT – IIClass 12th History Objective Chapter 2
 UNIT – IIIClass 12th History Objective Chapter 3
 UNIT – IVClass 12th History Objective Chapter 4

 

Leave a Comment