BSEB 12th Political Science Subjective | Important Questions for BSEB Class 12 Political Science

BSEB 12th Political Science Subjective :- दोस्तों यदि आप Political Science Class 12 Important Subjective की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Important Questions for BSEB Class 12 Political Science दिया गया है जो आपके Bihar Board Class 12 Political Science काफी महत्वपूर्ण है |


BSEB 12th Political Science Subjective

1. राजीव गाँधी का संक्षिप्त परिचय दीजिए। (Write Short note about Rajiv Gandhi.) 

उत्तर ⇒ राजीव गाँधी, फिरोज गाँधी और इंदिरा गाँधी के संतान थे। वे 1944 में जन्मे थे। 1980 के बाद वे देश की सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। अपनी माँ इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद वे राष्ट्रव्यापि सहानुभूति के वातावरण में भारी बहुमत से 1984 में देश के प्रधानमंत्री बने और 1989 तक वह प्रधानमंत्री पद पर रहे। उन्होंने पंजाब के आतंकवाद के विरुद्ध उदारपंथी नीतियों के समर्थक लोंगोवाल से समझौता किया। उन्हें मिजो विद्रोहियों और असम में छात्र संघों से समझौता करने में सफलता मिली। तमिल चरमपंथियों द्वारा उनकी हत्या 1991 में कर दी गई। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


2. 1977 ई0 के चुनावों के बाद पहली बार केन्द्र में विपक्षी दल की सरकार बनी। ऐसा किन कारणों से संभव हुआ? (The first opposition Govt. had formed after the elections of 1977. How is it possible ? )

उत्तर ⇒ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली जनता पार्टी में आपातकाल के विरोध करने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं को शामिल होने के साथ-साथ वर्तमान सरकार की अलोकतांत्रिक कार्य एवं दमनात्मक नीतियों के कारण 1977 में विपक्षी दल की सरकार बनी।


3. मंडल आयोग की सिफारिशों का वर्णन करें ।(Discuss the recommendation of Mandal Commission.)

उत्तर ⇒ 1978 में भारत में चरण सिंह की सरकार ने वी० पी० मण्डल की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया, जिसका मुख्य कार्य सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों का पता लगाकर उनकी स्थिति में सुधार के लिए उपाय बतलाना था। 31 दिसम्बर, 1980 को इस आयोग ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट में पिछड़ी जातियों के उत्थान तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 27 प्रि का सुझाव दिया। 1989 में वी० पी० सिंह की सरकार ने इस रिपोर्ट को लागू कर दिया ।


4. संकट कालीन स्थिति की घोषणा के क्या प्रभाव हैं? (What are the implications of proclamation of Emergency?)

उत्तर ⇒ संकट काल लागू होने के शीघ्र बाद गरीब और ग्रामीण जनता की उम्मीद बढ़ी सरकार जिन कल्याण कार्यक्रमों को लागू करना चाहती है, उन्हें अब लागू किया जा सकेगा। मध्य ‘वर्ग इस बात से खुश था कि विरोध आंदोलन समाप्त हो गया तथा सरकारी सेवकों पर अनुशासन लागू हुआ। लेकिन आपातकाल लागू होने के बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, प्रेस पर पाबंदी, पुलिस ज्यादतियों, जबरन नशबंदी आदि कार्य से लोग परेशान हो गए। फलत: संकटकालीन स्थिति बुरा साबित हुआ।


5. ‘विविधता में एकता’ से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by “Unity in diversity” ? )

उत्तर ⇒ विविधता में एकता सिद्धांत का अर्थ है एक राष्ट्र के अंतर्गत रहन-सहन, भाषा, तौर-तरीके, वेश-भूषा, धर्म और संस्कृति आदि अनेक बातों में भारी अंतर के बावजूद एकता की भावना स्थापित करना। भारत में लोगों के बीच भारी विविधता है फिर सभी लोग राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत होकर एकताबद्ध रहते हैं। देश विभाजन के चलते भारत की विविधता में एकता सिद्धांत निश्चित रूप से प्रभावित हुआ। परन्तु भारतीय संविधान द्वारा भी लोगों को एक समान अधिकार एवं स्वतंत्रता प्रदान किए जाने से विविधता में एकता सिद्धांत स्थापित हो गया।


6. आर्थिक न्याय क्या है? (What is economic justice ?)

उत्तर ⇒ आर्थिक न्याय का अर्थ नागरिक को धन प्राप्त करने और उसका जीवन में प्रयोग करने के समान अवसर देने से है। इसमें यह भी निहित है कि जो व्यक्ति असहाय है, वृद्ध या बेकार है या धन प्राप्त नहीं कर सकता, समाज को उनकी मदद करनी चाहिए।

12th Class Political Science Important Questions


7.समानता का अधिकार क्या है? (What is right to equality ? ).

उत्तर ⇒ समानता का अधिकार लोकतंत्र का आधार स्तम्भ होता है। यह वैश्विक मानवाधिकार के लक्ष्यों के प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र के अनुसार विश्व के सभी लोग विधि के समक्ष समान है। भारतीय संविधान द्वारा सभी व्यक्तियों को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। समानता के अधिकार के अन्तर्गत सभी व्यक्तियों को कानून. के समक्ष समानता, राज्य के अधीन नौकरियों में समान अवसर और सामाजिक समानता प्रदान की गई है एवं समानता की स्थापना के लिए उपाधियों का निषेध किया गया है। भारतीय संविधान में भाग-3 के अन्तर्गत मौलिक अधिकार में अनुच्छेद 14 से 18 तक समानता का अधिकार का वर्णन किया गया है।


8. जन-आंदोलनों की कमियों एवं त्रुटियों को संक्षेप में लिखिए।(Define the demerits & lacks of people movement.)

उत्तर ⇒

(i) जन-आंदोलनों द्वारा लामबंद की जाने वाली जनता सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित तथा अधिकारहीन वर्गों से संबंध रखती है।

(ii) जन आंदोलन में एक खास वर्ग का प्रभुत्व

(iii) वंचित वर्गों के हितों एवं आवश्यकताओं को आंदोलनकारियों द्वारा महत्त्व नहीं दिया जाना।

(iv) ‘राजनीतिक दलों एवं जन-आंदोलनों के बीच सामंजस्य का अभाव देखा जाता ।


9. 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए सरकार ने इसके क्या कारण बताए थे? (What reasons did the Government give for declaring a National Emergency in 1975) ?

उत्तर ⇒

(i) विपक्षी दलों द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन द्वारा विकास कार्यों का विरोध किया जा रहा है।

(ii) इंदिरा गाँधी द्वारा यह बताया गया कि षडयंत्रकारी ताकतें गैर-संवैधानिक साधनों द्वारा उन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहती है।


10. जन-आन्दोलन से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by people movement?)

उत्तर ⇒ जन-आन्दोलन का अभिप्राय जनता की सक्रिय गतिविधि से है, जिसका उद्देश्य किसी सामाजिक, राजनीतिक या आर्थिक परिवर्तन को सुनिश्चित करना है। इसका संचालन किसी पार्टी, सामाजिक संस्था या स्वयं सेवी संस्था द्वारा किया जाता है।

जन-आन्दोलन तीन प्रकार के होते हैं-

(i) रूपान्तरित (ii) सुधारपूर्ण (iii) क्रान्तिकारी । उदाहरणस्वरूप चिपको आन्दोलन, सूचना अधिकार के लिए चलाया गया आन्दोलन आदि ।


11. भारत की परमाण्विक नीति के मुख्य सिद्धांत क्या हैं? (What are the main principles of India’s Nuclear Policy ?)

उत्तर ⇒ भारत ने 2003 में परमाण्विक नीति को अंगीकार किया था। इस नीति के अनुसार भारत किसी भी देश पर परमाणु हमला तब तक नहीं करेगा जबकि वह देश भारत पर हमला नहीं कर देता है। भारत द्वारा मई 1974 में एवं मई 1998 में परमाणु परीक्षण किया था जिसके कारण विश्व समुदाय ने भारत के ऊपर कई तरह के प्रतिबन्ध लगाये थे इसी कारण भारत विश्व समुदाय से कहा था भारत एक जिम्मेदार देश है और वह अपने परमाणु हथियारों का किसी देश के खिलाफ पहले इस्तेमाल नहीं करेगा।

Bihar Board Class 12 Political Science


12. शीत युद्ध पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Cold War. )

उत्तर ⇒ शीत युद्ध हथियार विहीन युद्ध है। जब दो देश आपस में वैचारिक मतभेद उत्पन्न कर लेते हैं तो इसे शीत युद्ध कहा जाता है। भारत ने सदैव शीतयुद्ध की निन्दा की तथा अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा व सहयोग का समर्थन किया। धीरे-धीरे इस नीति के निहितार्थ स्पष्ट हुए जिससे भारत को विश्व में अपनी महत्त्वपूर्ण पहचान बनाने का अवसर मिला। शीत युद्ध के दौर से मुख्य रूप से आज भारत – चीन, भारत-पाकिस्तान गुजर रहे हैं। इस युद्ध में सीमा पर जवानों को गोली चलानी नहीं पड़ती बल्कि इसमें दो देशों के बीच आपसी खींचातानी संचार के माध्यम से होता है।


13. 1992 के ‘पृथ्वी सम्मेलन’ के महत्त्व बताएँ । (Mention the importance of Earth Summit of 1992.)

उत्तर ⇒ पर्यावरण को प्रदूषण से सुरक्षा, वृक्षों एवं मानव जीवन को सुरक्षित बचाव के उद्देश्य से 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विश्व के 172 देशों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के निम्नलिखित महत्व हैं—

(i) पर्यावरण रक्षा के लिए एक सहमति पर एक संधि हुई।

(ii) विश्व के देशों ने पर्यावरण संतुलन, गरीबी स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन आदि के लिए एजेन्डा 21 नामक एक अन्तर्राष्ट्रीय दस्तावेज लाया।

(iii) पृथ्वी सम्मेलन के फलस्वरूप रियो घोषणा आया। इस घोषणा के फलस्वरूप वन सिद्धान्त को स्वीकार किया गया।


14. मैकमोहन रेखा क्या है? (What is Makmohan line ?)

उत्तर ⇒ भारत एवं चीन की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं। यह रेखा 1914 ई० में शिमला में निर्धारित की गयी थी। इसकी उतरी पूर्वी सीमा की लंबाई 4224 किमी० है।


15. ताशकंद समझौते पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।(Write a note on Tashkand Agreement.)

उत्तर ⇒ ताशकंद समझौते (Taskand Agreement )—भारत और पाक के 1965 के युद्ध के बाद दोनों के बीच एक संधि हुई है जिसे ताशकंद समझौता कहा गया। ताशकंद समझौता सोवियत संघ के प्रभाव से हुआ था। इस समझौते पर भारत के प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खाँ के हस्ताक्षर हुए और उसी 11 जनवरी, 1966 को लाल बहादुर शास्त्री का हृदय गति रुकने से निधन हो गया ।

BSEB 12th Political Science Subjective 2024


 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here
12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – I12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – II12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – III12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – IV12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – V12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VI12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VII12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VIII12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – IX12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )

Leave a Comment