12th Political Science Subjective Question 2024 | 12th Political Science VVI Subjective

12th Political Science Subjective Question :- दोस्तों यदि आप Class 12 Political Science Questions And Answers की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको class 12th political science notes in hindi दिया गया है जो आपके class 12th political science question Bihar Board काफी महत्वपूर्ण है | 12th Arts Chapter Wise Question Answer 


12th Political Science Subjective Question

1. 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम पर संक्षिप्त नोट लिखिए। (Write a short note on State Reorganisation Act of 1956.)

उत्तर ⇒ राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रतिवदेन के आधार पर भारतीय संसद ने 31 अगस्त, 1956 hat राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया । इसे 1 नवम्बर, 1956 से लागू किया गया। इस अधिनियम संघ की इकाइयों की संख्या 28 से घटाकर 20 कर दिया। इसके द्वारा भारतीय क्षेत्र दो प्रकार की इकाइयों में विभाजित किया एक, राज्य इकाई तथा दूसरा केंद्रशासित क्षेत्र अधिनियम के द्वारा राज्यों एवं संघीय क्षेत्रों को 5 मंडलों में विभाजित किया गया। जिनके लिए अलग-अलग मण्डलीय परिषद् की स्थापना की गई। इस अधिनियम के द्वारा राज्यों की विधानपरिषद् की संख्या निर्धारित की गई। इस अधिनियम के द्वारा उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार एवं राज्यों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में भी परिवर्तन किया गया।


2. 1956 के बाद नये राज्यों के निर्माण का उल्लेख करें। (Discuss the emergence of New States after 1956.)

उत्तर ⇒ 1956 के बाद भारत में क्षेत्रीयता, भाषा, नस्ल एवं संस्कृति के आधार पर बहुत से नये राज्यों का निर्माण हुआ । जैसे 1960 के बाद बम्बई से कटकर गुजरात एवं आसाम से कटकर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा राज्यों का निर्माण हुआ। बाद में चलकर सन् 2000 में झारखण्ड, उत्तरांचल एवं छत्तीसगढ़ राज्य बने ।


3. संघ शासित क्षेत्र क्या है? (What is called Union territory ? )

उत्तर ⇒ संघ शासित क्षेत्र- भारतीय संघ में 29 राज्य हैं, जिन्हें स्वायत्तता प्राप्त है। संविधान ने उनका अधिकार क्षेत्र स्पष्ट कर दिया है। अतः केंद्र उसका अतिक्रमण नहीं कर सकता। संघ शासित क्षेत्र भारत का वह भाग है जो प्रथमतः केंद्रीय सरकार के अधीन है। राज्य की भाँति उसे स्वायत्तता प्राप्त नहीं है।


4. भारतीय संघ में हैदराबाद के विलय का विवरण दीजिए। (Define the annexation of Hyderabad in Indian Territory.)

उत्तर ⇒ हैदराबाद के शासक को ‘निजाम’ कहा जाता था। वह हैदराबाद की रियासत को आजाद रियासत का दर्जा चाहता था। जिसके कारण लोगों ने शासन के विरुद्ध आंदोलन ने जोर पकड़ा। आंदोलन को देख निजाम ने लोगों के खिलाफ सैनिक बल का प्रयोग किया। निजाम के दमनकारी नीतियों के कारण भारतीय सेना निजाम के सैनिकों पर काबू पाने के लिए हैदराबाद आ पहुँची। कुछ रोज तक रुक-रुक कर लड़ाई चली और इसके बाद निजाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। निजाम के आत्मसमर्पण के साथ ही हैदराबाद का भारत में विलय हो गया।


5. संघीय शासन की क्या विशेषताएँ हैं? (What are the features of federal government?)

उत्तर ⇒ संघात्मक शासन वह शासन है जहाँ राज्य की शक्तियों का विभाजन संवैधानिक स्तर पर केन्द्र और उसकी घटक इकाइयों के बीच होता है। संघवाद एक विचारधारा है। संघीय शासन की विशेषताएँ

(i) लिखित संविधान

(ii) संविधान की सर्वोच्चता

(iii) शक्तियों का विभाजन

(iv) स्वतंत्र न्यायपालिका

(v) दो स्तरों की सरकार


Class 12th Political Science Subjective Notes 

6. केंद्र शासित राज्य क्या है? (What is Union Territory ?)

उत्तर ⇒ लिखित संविधान वाले देश में संविधान के द्वारा केन्द्र एवं राष्ट्रों के बीच शक्तियों का विभाजन कर दिया जाता है। केन्द्र एवं राज्य एक दूसरे के शक्तियों में अतिक्रमण नहीं कर सकते हैं। भारतीय संघ में 28 राज्य है, जिन्हें स्वायतत्ता प्राप्त है। अतः केन्द्र उसका अतिक्रमण नहीं कर सकता है।

केन्द्रशासित राज्य भारत का वह भाग है जो प्रथमतः केन्द्रीय सरकार के अधीन है। राज्य की भाँति उसे स्वायतत्ता प्राप्त नहीं है। भारत में वर्त्तमान में 9 केन्द्रशासित राज्य है।


7. मौलिक अधिकार का वर्णन करें। (Describe the Fundamental Rights.)

उत्तर ⇒ भारतीय संविधान द्वारा भारतीय नागरिकों को छः प्रकार के मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं

(i) समानता का अधिकार

(iii) शोषण के विरुद्ध अधिकार

(ii) स्वतंत्रता का अधिकार

(v) सांस्कृतिक एवं शिक्षा संबंधी अधिकार

(vi)संवैधानिक उपचारों का अधिकार

(iv)धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार


8. प्रत्यक्ष प्रजातंत्र से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by direct democracy ?)

उत्तर ⇒ लोकतंत्र में शासन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में होता है। जब लोग प्रत्यक्ष रूप से शासन के कार्यों में सार्वजनिक मामलों एवं नीति निर्माण में भागीदारी निभाते हैं और अपनी सहमति या असहमति देते हैं तो यह प्रत्यक्ष प्रजातंत्र कहलाता है। प्राचीन भारत के लिच्छवी गणराज्य, चीन, रोम, यूनान में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र प्रचलित थे। प्रत्यक्ष प्रजातंत्र कम जनसंख्या वाले एवं छोटे आकार वाले राज्यों में ही संभव है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड के कुछ कँटनों में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र देखने को मिलता है।


9. अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र क्या है? (What is Indirect Democracy 2

उत्तर ⇒ अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र वह प्रजातंत्र है जिसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन का संचालन करती है। प्रजातंत्र को आमतौर पर एक शासनतंत्र के रूप में स्वीकार किया गया है। इस संदर्भ में प्रजातंत्र सरकार का एक संगठन है, जो जनता द्वारा निर्मित, नियंत्रित एवं संचालित होता है। प्रजातंत्र राज्य के रूप में वह व्यवस्था है जिसमें सम्प्रभुता जनता में निवास करती है। शासन व्यवस्था का अंतिम अधिकार एवं निर्णय जनता के हाथ में रहता है। इसलिए हर्नशा ने कहा है कि इसमें राज्य का समस्त जन समूह सम्प्रभुता का अधिकारी होता है।


10. मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by Human Development Index?)

उत्तर ⇒ मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रतिवर्ष जारी होने वाली एक वार्षिक रिपोर्ट है जो कि विभिन्न देशों के जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और आय के मानकों के आधार पर प्रकाशित की जाती है। सर्वप्रथम 1990 में मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट जारी की गई थी।


11. नियोजित विकास की आवश्यकता क्यों? (Why there is necessity for planned development ? ).

उत्तर ⇒ नियोजित विकास के अन्तर्गत एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा जाता है। नियोजित विकास की आवश्यकता के लिए अनेक तर्क दिए जा सकते हैं। पूंजी निर्माण एवं विकास की दर बढ़ाने तथा निर्धनता को दूर करने के लिए नियोजन की आवश्यकता है। मानव जीवन के स्तर में सुधार एवं सामाजिक-आर्थिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नियोजन के माध्यम से ही किया जा सकता है। नियोजन से कृषि एवं उद्योगों का विकास समग्र रूप से होता है। नियोजित विकास कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार नागरिकों को गरीबी, बीमारियों व अज्ञानता आदि को मिटाया जा सकता है। नियोजित विकास के अंतर्गत लोकप्रिय जनसमर्थन द्वारा राष्ट्र निर्माण में सभी नागरिकों का नियोजन करने में सफल हो सकती है।


12th Political Science VVI Subjective

12. राज्यों की स्वायतता से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by the autonomy of states ? )

उत्तर ⇒ राज्यों की स्वायतता का अर्थ है, राज्यों को अधिकाधिक स्वतंत्रता और अधिकार प्रदान करना। भारत में स्वायतता की मांग सबसे पहले पंजाब प्रांत से उठी। 1970 के दशक में अकालियों ने पंजाब को और स्वायतता की मांग की। इस आशय का प्रस्ताव 1973 में आनंदपुर साहब में हुए सम्मेलन में पारित किया गया। ऐसे तो राजनीतिक स्वायतता की मांग आजादी के बाद से ही शुरू हो गया। जिसकी झलक आसाम में देखने को मिलती है। जहाँ गैर आसामी लोग असमी भाषा को जबरदस्ती थोपने का आरोप लगाया वही जनजातीय समुदाय के लोग असम से अलग होना चाहते हैं। दरअसल स्वायत्तता की मांग संविधान के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है तो राष्ट्रहित माना जाता है। जबकि कुछ समुदायों ने स्वायत्तता की मांग संविधान एवं देश के खिलाफ मांगकर अलगाव का जन्म दिया है।


13. पंचवर्षीय योजना क्या है? (What is five-year plan ?) उद्देश्य पोषणकारी आर्थिक विकास के लिए एक स्वस्थ बुनियाद प्रदान करना, लाभदायक रोजगार के लिए बढ़ते हुए अवसर तथा जनता के लिए जीवन स्तर तथा श्रम की शर्तों को

उत्तर ⇒ पंचवर्षीय योजना द्वारा विचार किए गए विकास के नमूने की प्रमुख विशेषताओं का मुख्य सुधारना है।  पंचवर्षीय योजनाएँ व्यक्तिगत पहल, सहकारी तथा संयुक्त प्रयत्नों के विषय क्षेत्र को विस्तृत करती है। आर्थिक तत्व को अवश्य ही अधिक महत्त्व देना होगा, परंतु सामाजिक क्षेत्र के कुछ पहलुओं की हम उपेक्षा नहीं कर सकते। इस प्रकार पंचवर्षीय योजना विकास की एक लड़ी है।


14. भारत में नियोजन से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by planning in India?)

उत्तर ⇒ नियोजित आर्थिक विकास का अर्थ है आर्थिक विकास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ इस प्रकार से की जाये जिनसे निश्चित अवधि में निश्चित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके तथा जिससे उपलब्ध स्रोतों का अधिक से अधिक प्रयोग व उपयोग करके उत्तम परिणाम प्राप्त किया जा सके।


15. भारत की नई आर्थिक नीतियों की व्याख्या कीजिए। (Explain the new economic policies of India.)

उत्तर ⇒ नई आर्थिक नीति का तात्पर्य भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने के लिए 1991 में अपनायी गयी नीतियों से हैं। नई आर्थिक नीति के उपायों के तहत देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए राजकोषीय घाटे में कमी लाकर तथा भुगतान संतुलन में नियमितता लाकर अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्रदान करना है। साथ ही बाजार संरचना में परिवर्तन या अर्थव्यवस्था में संतुलन की स्थापना करना है। नयी आर्थिक नीतियों के द्वारा ऐसे आर्थिक सुधारों को लागू करना आवश्यक था, जिससे राजकोषीय घाटे में नियमित रूप से कमी आए ।

12th Political Science Subjective In Hindi 


भाग – B  स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति OBJECTIVE 
 UNIT – IPolitical Science Chapter – 1
 UNIT – IIPolitical Science Chapter – 2
 UNIT – IIIPolitical Science Chapter – 3
 UNIT – IVPolitical Science Chapter – 4
 UNIT – V Political Science Chapter – 5
 UNIT – VIPolitical Science Chapter – 6
 UNIT – VIIPolitical Science Chapter – 7
 UNIT – VIIIPolitical Science Chapter – 8
 UNIT – IXPolitical Science Chapter – 9
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here

Leave a Comment