12th Rajniti Shastra Subjective Question | 12th Political Science Subjective 2024

12th Rajniti Shastra Subjective Question :- दोस्तों यदि आप subjective question of political science class 12 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको political science class 12 question answer pdf  दिया गया है जो आपके Political Science 12th Question Answer काफी महत्वपूर्ण है | 12th Rajniti Shastra Subjective Question 2024


12th Rajniti Shastra Subjective Question

1. रेडक्लीफ रेखा क्या है? (What is Redclief line ?)

उत्तर ⇒ भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं, जो 15 अगस्त, 1947 ई० को सर एम० रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गयी थी ।


2. न्यायपालिका की स्वतंत्रता से क्या समझते हैं? (What do you mean by Freedom of Judiciary?)

उत्तर ⇒  न्यायपालिका की स्वतंत्रता- भारत में न्यायपालिका को संविधान के द्वारा स्वतंत्र रखा गया है। इसपर विधायिका या कार्यपालिका का नियंत्रण नहीं रहता है। वे भयमुक्त होकर न्याय के कार्यों का सम्पादन करते हैं।


3. साम्प्रदायिकता क्या है? (What is Communalism ? )

उत्तर ⇒ सामान्य तौर पर किसी धार्मिक समुदाय या वर्ग के संकुचित स्वार्थपूर्ण विभाजन और आक्रामक दृष्टिकोण को साम्प्रदायिकता कहा जाता है। साम्प्रदायिकता एक ऐसी विचारधारा है जो किसी खास समूह को सम्बोधित करती है। जिससे यह साफ पता चलता है कि वह अपने धर्म विशेष के लिए किसी अन्य धर्म विशेष के साथ कभी बुरा या हानि पहुंचाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं।


4. सार्क के उद्देश्य बताएँ । (Enumerate the objectives of SAARC.)

उत्तर ⇒ दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (SAARC) के चार्टर के अनुच्छेद 1 में सार्क के उद्देश्यों जीवन को परिभाषित किया गया है

(i) दक्षिण एशिया के देशों की जनता के कल्याण को प्रोत्साहित करना तथा उनके स्तर में सुधार लाना ।

(ii) दक्षिण एशियाई देशों की सामूहिक आत्मनिर्भरता का विकास करना । (iii) इस क्षेत्र में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास की गति तेज करना ।


5. वैश्वीकरण के सकारात्मक प्रभावों को बताएँ । (Describe the positive impacts of Globalization.)

उत्तर ⇒ वैश्वीकरण विश्व को सकारात्मक ढंग से प्रभावित किया। इसने राज्यों को विश्व व्यापार में नियंत्रण की समस्या से मुक्त कर दिया है। इससे लोगों को भी विश्वव्यापी सामान तथा तकनीकी उपलब्ध हो रहे हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ी हैं, जिससे उत्तम कोटि की सामानों के व्यापार में लाभ मिला है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लोगों को रोजगार पाने तथा व्यापार करने की अपार संभावनाएँ देखने को मिलती है। विकास तथा क्षमता प्रदर्शन के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं। इससे हर देश का विकास हुआ है, भारत इसका लाभ काफी अधिक उठा रहा है। वैश्वीकरण उदारवाद एवं खुलेपन की नीति पर आधारित है। इस प्रकार वैश्वीकरण ने अब तक सुरक्षा की समस्या से चिंतित विश्व को विकास, व्यापार, सहयोग तथा समन्वय का नया आयाम दिया है।


6. क्या आतंकवाद विश्व सुरक्षा के लिए खतरा है? (Is Terrorism danger for world security ? )

उत्तर ⇒आज संपूर्ण विश्व आतंकवाद के संकट से जुझ रहा है। विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका हो या छोटे देश श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भारत हो या ब्रिटेन हर जगह की सरकार आतंकवादी गतिविधियों का सामना कर रही है। इस कारण अनावश्यक रूप से धन-जन की हानि हो रही है। आतंकवादी निर्दोषों का निशाना बनाकर अनावश्यक दबाव के आधार पर अपने वांछित उद्देश्यों को पूरा करना चाहते हैं। उनके संगठनात्मक जाल छिपे रहते हैं, कुछ देशों का उन्हें प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन भी मिलता है, वे मानवता के विरुद्ध अघोषित युद्ध चला रहे हैं। इसलिए विश्व सुरक्षा को उनसे खतरा है।

12th Political Science Subjective 2024


7. राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों में क्या अंतर है? (What is the difference between national party and regional party?)

उत्तर ⇒ राष्ट्रीय दल जिसमें देश के सभी धर्म, जाति, समुदाय, हित तथा आदर्शों से संबंधित लोगों की सदस्यता है। राष्ट्रीय दल पूरे देश स्तर पर कार्य करती है। पूरे राष्ट्र का विकास चाहती है। कई राज्यों में राष्ट्रीय दल की सरकार बनकर कार्य करती है। राष्ट्रीय दल का अस्तित्व गैर कानूनी होता है। भारत में अनेक राष्ट्रीय पार्टियाँ कायम है। दूसरी ओर क्षेत्रीय दल भारत की राजनीति को बहुत अधिक प्रभावित किया है और यह भारत के लिए एक जटिल समस्या बनी रही है और आज भी विद्यमान है। क्षेत्रीय दल किसी खास क्षेत्र को ज्यादा महत्त्व देती है। इसके सिद्धांत एवं नीतियाँ किसी विशेष क्षेत्र एवं वर्ग तक सीमित रहती है।


8. साम्यवाद की परिभाषा दें। (What is Communism ?)

उत्तर ⇒ समानता पर आधारित समाज की स्थापना का सिद्धांत ही साम्यवाद कहलाता है। इसमें केंद्रीय सरकार को समाप्त कर दिया जाता है। अर्थ पर सभी का अधिकार समान होता है तथा  एक वर्गविहीन समाज की स्थापना की जाती है। व्यक्ति की समानता पर बल दिया जाता है अर्थ वस्तु का वितरण आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार कार्य करता है तथा उसको उसकी आवश्यकता के अनुसार वस्तुएँ दी जाती है (Each according to his ability to each according of his needs) मार्क्स ने जिस वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना की थी उसी का क्रांतिकारी रूप साम्यवाद कहा जाता है। –


9. समाजवादी विचारधारा से क्या समझते हैं? (What do you mean by the concept of Socialism?)

उत्तर ⇒ समाजवादी विचारधारा मौलिक रूप से इस मान्यता पर जोर देती है कि उत्पादन एवं वितरण के साधनों पर समाज का नियंत्रण हो । व्यक्तिवादी नियंत्रण के विरुद्ध समाज के नियंत्रण के माध्यम से व्यवस्था चलाया जाय, समाजवाद का लक्ष्य है। इसके लिए अलग-अलग विचार दिये जाते हैं। जहाँ मार्क्स ने वर्ग संघर्ष पर आधारित वैज्ञानिक समाजवाद की बात की वहाँ वर्तमान समय में लोकतांत्रिक समाजवाद की बात की जाती है। ब्रिटेन में फेवियन सोशलिज्म के नाम से यह विचारधारा लोकप्रिय रही।


10. तनाव शैथिल्य क्या है? (What is Detente ? )

उत्तर ⇒ दो महाशक्तियों संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच घृणा, द्वेष व टकराव के कारण शीतयुद्ध की स्थिति पैदा हो गई; इसका मुख्य कारण था कि संयुक्त राज्य अमेरिका उदारवाद की विचारधारा का समर्थक था तो सोवियत संघ समाजवाद की विचारधारा का पक्षधर था, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरी, परस्पर सहयोग व समन्वय बढ़ा शीत गरमी घटी जिसे तनाव शैथिल्य का नाम दिया गया। युद्ध की


11. भूमण्डलीय तापन क्या है? (What is global warming ?)

उत्तर ⇒ जब कभी धरती के तापमान में वृद्धि होती है, अनेक समस्याएँ उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोक्साइड में वृद्धि के कारण ताप बढ़ता है, बर्फ पिघल सकता है तथा प्रलय की संभावना को नजदीक लाता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षक आवश्यक है। इसके लिए ग्रीन हाउस गैसेज तथा असंतुलित रूप से प्राकृतिक के संसाधनों का दोहन करना ही जिम्मेवार है।


12. ‘सामूहिक सुरक्षा’ क्या है? (What is ‘Collective Security’ ?)

उत्तर ⇒  सामूहिक सुरक्षा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शान्ति प्रबन्धन का आधुनिक साधन है तथा राज्यों की पारस्परिक सुरक्षा की व्यापक अवधारणा है। इसके अन्तर्गत राज्यों के बीच एक पारस्परिक आवश्यक समझौता है। प्रत्येक राष्ट्र दूसरे राष्ट्रों की सुरक्षा की गारंटी देता है और शायद इसी गारंटी की वजह से दूसरे राष्ट्रों द्वारा किये वायदों द्वारा उसे अपने सुरक्षा की गारंटी मिलती है। सामूहिक सुरक्षा में मानव अस्तित्व और देश की खतरे से मुक्ति मिलती है।

Political science subjective Question answer


13. भूमण्डलीकरण क्या है? (What is Globalisation ?)

उत्तर ⇒ एक अवधारणा के रूप में भूमण्डलीकरण का बुनियादी बात है— प्रवाह । प्रवाह कई तरह के हो सकते हैं। विश्व के एक हिस्से के विचारों का दूसरे हिस्सों में पहुँचना: पूँजी का एक से ज्यादा जगहों पर जाना; वस्तुओं का अनेक देशों में पहुँचना और उनका व्यापार तथा बेहतर आजीविका की तलाश में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों की आवाज हो । अर्थात् भूमंडलीकरण का संबंध वैश्विक जुड़ाव से हैं।


14. अमेरिकी वर्चस्व का क्या अर्थ है ? (What is the meaning of American vitality ? )

उत्तर ⇒ समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व शीतयुद्ध की समाप्ति के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। अब उसे टक्कर देने वाली शक्ति में मौजूद नहीं थी। शीतयुद्ध के बाद वाले दौर को अमेरिकी वर्चस्व या एक ध्रुवीय विश्व का दौर कहा जाने लगा ।


15. राष्ट्रीय हित क्या है? (What is national interest ?)

उत्तर ⇒ राष्ट्रीय हित से तात्पर्य देश के हित से है जिसके आधार पर विदेश नीति का निर्धारण किया जाता है। प्रत्येक देश अपने राष्ट्रीय हितों यथा सुरक्षा, संवृद्धि, स्थिरता आदि को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के प्रति एक दृष्टिकोण अपनाता है। ब्रुकिंग संस्थान के अनुसार, “राष्ट्रीय हित वह हित है जिसे एक राष्ट्र अपनी सुरक्षा तथा कुशलता के लिए आवश्यक समझता है— राष्ट्रीय हित साधारण तथा निरन्तर बने रहने वाला उद्देश्यों को प्रतिबिम्बित करता है, जिसके लिए कोई राष्ट्र कार्य करता है।”

12th Rajniti Shastra Subjective


भाग – B  स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति OBJECTIVE 
 UNIT – IPolitical Science Chapter – 1
 UNIT – IIPolitical Science Chapter – 2
 UNIT – IIIPolitical Science Chapter – 3
 UNIT – IVPolitical Science Chapter – 4
 UNIT – V Political Science Chapter – 5
 UNIT – VIPolitical Science Chapter – 6
 UNIT – VIIPolitical Science Chapter – 7
 UNIT – VIIIPolitical Science Chapter – 8
 UNIT – IXPolitical Science Chapter – 9
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here

Leave a Comment