Class 12th Political Science Subjective Question | Bihar Board 12th Political Science Subjective

Class 12th Political Science Subjective :- दोस्तों यदि आप 12th Class Political Science Question की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Bihar Board 12th Political Science Question Answer दिया गया है जो आपके 12th Exam Political Science Subjective Question काफी महत्वपूर्ण है | 12th Arts Question Answer 2024


Class 12th Political Science Subjective Question

1.राजनीतिक दल सरकार में कैसे भागीदारी करते (How does political parties participate in Government functioning?)

उत्तर ⇒ लोकतंत्र में राजनीतिक दल एक आधार स्तम्भ होता है। लोकतांत्रिक देशों में सरकार के सफल संचालन के लिए राजनीतिक दलों का होना आवश्यक है। भारत में राजनीतिक दल सरकार में भागीदार अनेक तरह से करते हैं। सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं। सरकार बनाकर राजनीतिक दल ही सरकार को चलाने का काम करते हैं। चुनाव हारने वाली राजनीतिक दल विपक्ष की भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक दल ही लोगों को सरकारी मशीनरी से जोड़ते हैं और लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाते हैं। राजनीतिक दल ही जनता की इच्छा एवं आवश्यकता को सरकार तक पहुँचाती है।


2. दल-बदल कानून क्या हैं? (What is Anti-Defection law ?)

उत्तर ⇒ भारत में 1967 के चुनाव के बाद दल-बदल की राजनीति की शुरुआत हुई। भारतीय संविधान में 1985 में 51वाँ संविधान संशोधन कर दल-बदल कानून बनाया गया। दल-बदल कानून के तहत यदि कोई भी विधायक या सांसद जिस दल की टिकट से चुनाव लड़ा हो और वह अपनी स्वेच्छा से उस दल की सदस्यता छोड़ देता है या अपने राजनीतिक दल के निर्देश के विपरीत मतदान करता है या अनुपस्थित रहता है तो ऐसी स्थिति में वह विधायक या सांसद दल-बदल कानून के दायरे में आ जाता है और ऐसी स्थिति में उसकी सदस्यता समाप्त भी हो जाती है।


3.भारत में दलीय व्यवस्था पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Party System in India.)

उत्तर ⇒ दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी दलीय व्यवस्था पायी जाती है। भारत में बहुदलीय व्यवस्था अपनायी गई है। बहुदलीय व्यवस्था में गठबंधन की सरकार बनाने की गुंजाइश होती है। भारत में लगभग 750 से अधिक छोटे-बड़े राजनीतिक दल हैं। भारतीय दलीय व्यवस्था में तीन तरह के दल हैं- राष्ट्रीय राजनीतिक दल, राज्य स्तरीय राजनीतिक दल एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दल। सभी तरह के राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और दलों के लोग चुनाव जीतकर विधायिका में अपना भूमिका निभाते हैं। ये राजनीतिक दल नागरिकों को जागरूक करते हैं। देश में राजनीतिक स्थायित्व प्रदान करते हैं। देश के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करती है एवं सरकार के मनमाने निर्णय पर नियंत्रण रखते हैं।


4.भाषा नीति क्या है? (What is Language Policy ?)

उत्तर ⇒ भारत विविधतापूर्ण देश है जहाँ 114 से अधिक प्रमुख भाषाओं का प्रयोग होता है। इसमें इन सभी भाषाओं के प्रति आदर होना चाहिए। ये सब मिलकर हमारी भाषाई एकता को मजबूती प्रदान करते हैं साथ ही इन्हें विकसित होने में मदद करते हैं। भारतीय संविधान में प्रमुख भाषाओं को समाहित किया गया है। जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला, तेलगु, कन्नड़ आदि । भारती संविधान में 22 भाषाओं का वर्णन है। यही भाषा नीति है जिसे अपनाकर राष्ट्रीय एकता को सब बनाया है।


5. शिक्षा विषय, संविधान की किस सूची में आता है ? (Under which list of the constitution the subject ‘Education comes ? )

उत्तर ⇒ संविधान में 1976 में 42वें संविधान संशोधन के द्वारा शिक्षा विषय समवर्ती सूचीमें रखा गया है।  1976 के पूर्व यह शिक्षा राज्य सूची में आता था। भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्त्व एवं मौलिक कर्त्तव्य से शिक्षा को जोड़कर इसे सार्वभौमिक रूप प्रदान किया गया। भारत में 6 से 14 वर्ष के बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य रूप से शिक्षा पाने का अधिकार प्राप्त है।


6. पीली क्रांति क्या है? (What is Yellow Revolution ?)

उत्तर ⇒ तेलहन की फसल में अभूतपूर्व उत्पादन लक्ष्य रखने हेतु इसे पीली क्रांति नाम दिया गया। भारत तेल उत्पादन मामले में आत्मनिर्भर हुआ है। यहाँ तेलहनी पौधों के अच्छी उपज के लिए विशेष रुप में किसानों को अच्छी बीज के साथ-साथ उसमें उपयुक्त होने वाली कीटनाशक दवाओं की भी मुख्य रूप से उपलब्धता पर ध्यान दिया गया है। यहाँ तेलहनी पौधों में मुख्यतः सरसों, तीसी, राई, कुसुम, सूर्यमुखी आदि अनेक हैं जिसमें से तेल को निकाला जाता है।

12th Exam Political Science Subjective Question


7. भारत की राजनीति में जाति की भूमिका का वर्णन करें।(Describe the role of Caste in Indian Politics.)

उत्तर ⇒ भारतीय राजनीति में जाति एक वास्तविक पहलू है। भारतीय राजनीति में राजनीति भी जाति को प्रभावित करती है और राजनीति जाति को उभारती है। राजनीति द्वारा जातियों की पहचान बनती है। जाति सत्ता पर कब्जा दिलाने में राजनीतिक दलों को मदद करती है। सरकार के गठन के बाद जातिय आधार पर मंत्रिपरिषद का गठन किया जाता है। जातियों के राजनीतिक दलों के सम्पर्क में आने से उनमें राजनीतिक चेतना लाती है।


8. भारत में विपक्षी दल के उदय पर एक टिप्पणी लिखिए। (Write a note on rise of opposition party in India.)

उत्तर ⇒ 1952-67 के दौर में कांग्रेस का प्रभुत्व कायम रहा। उस युग को एकदलीय प्रभुत्व का दौर भी कहा जाता है। उस दौर में भी विपक्षी पार्टियाँ विद्यमान थीं। उनमें से कई पार्टियाँ 1952 के आम चुनावों से कहीं पहले बन चुकी थीं। उनमें से कुछ ने सत्तर के दशक में देश की राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। इन दलों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और व्यवहार की सुचिन्तित आलोचना की। विपक्षी दलों ने शासक दल पर अंकुश रखा और बहुधा इन दलों के कारण कांग्रेस पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन बदला। प्रमुख विपक्षी पार्टियों में स्वतंत्र पार्टी भारतीय जनसंघ, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और सोशलिस्ट पार्टी आदि प्रमुख हैं।


9. भारत की दलीय प्रणाली पर आपातकाल का किस तरह असर हुआ? अपने उत्तर की पुष्टि उदाहरणों से करें। (Define the effects of emergency on party system of India.)

उत्तर ⇒ भारत की दलीय प्रणाली में कुछ समय के लिए ऐसा नजर आया कि राष्ट्रीय स्तर पर दो दलीय प्रणाली हो जाएगी। सी०पी०आई० कांग्रेस की तरह झुक गया और शेष सभी दल जैसे भारतीय जनसंघ, कांग्रेस (ओ), समाजवादी, संयुक्त समाजवादी रिपब्लिकन, कांग्रेस फोर डेमोक्रेसी आदि दल जनता दल में मिल गए। 18 महीने में ही जनता दल में फूट गड़ गई। उसके स्थान पर जनता यू, जनता सेक्यूलर, भारतीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता, उड़ीसा और कांग्रेस फोर डेमोक्रेसी जैसी अनेक पार्टियाँ सामने आई। 1980 ई० में फिर चुनाव हुए और कांग्रेस का वर्चस्व कुछ वर्षों के लिए फिर छा गया।


10. वामपंथी दल से क्या तात्पर्य है? (What do you mean by left party?)

उत्तर ⇒ वामपंथी दल वर्तमान स्थिति को बदलकर नयी स्थिति लाना चाहता है, ताकि समाज के दुर्बल, पिछड़े, शोषित, दमित व विपन्न वर्गों का कल्याण हो सके। ये दल सर्वहारा वर्ग के अधिनायकवादी लोकतंत्र में विश्वास करती है। यह कम्युनिस्ट निजी पूँजी और पूँजीपतियों को पूर्णतया अनावश्यक और समाज विरोधी मानते हैं। ये जबरन भी पूँजीपतियों से हक छीन कर मजदूरों और किसानों को देने के पक्षधर है।


Bihar Board 12th Political Science Question Answer

11. गठबंधन की राजनीति से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by coalition politics ? )

उत्तर ⇒ 1989 के चुनाव के बाद एक दल की सरकार का केंद्र में लगभग अंत हो गया 1989 के चुनाव में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला। इस स्थिति में ऐसी सरकार बन जिसमें राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी जिसको बाहर से वामपंथी दलों व भाजपा का समर्थन रह इस प्रकार से कई राजनीतिक दलों की मिली-जुली सरकारों को गठबंधन की सरकार कहते है भारत में 1989 के चुनाव के बाद यह स्थिति जारी है। गठबंधन सरकारों में क्षेत्रीय दलों की भूमिक बढ़ती जा रही है।


12. वामपंथ एवं दक्षिणपंथ के अर्थ स्पष्ट कीजिए । भारतीय राजनीतिक दलों को ध्यान में रखकर दोनों रुझानों का आशय स्पष्ट कीजिए। (Define the meaning of leftist & rightist. Discuss both ideologies in different political parties.)

उत्तर ⇒ (i) वामपंथ (Left Route or Ideology ) – प्राय: वामपंथ (Left Ideology) का • उल्लेख करते हुए उन लोगों या दलों की ओर संकेत किया जाता है जो प्रायः साम्यवादी या समाजवादी, माओवादी, लेनिनवादी, नक्सलवादी, प्रजासमाजवादी, फॉरवर्ड ब्लॉक आदि दल स्वयं को इसी विचारधारा के पक्षधर एवं उस पर चलने के लिए कार्यक्रम एवं नीतियाँ बनाते हैं । प्रायः ये गरीब एवं पिछड़े सामाजिक समूह की तरफदारी करते हैं। वे इन्हीं वर्गों को लाभ पहुँचाने वाली सरकारी नीतियों का समर्थन करते हैं

(ii) दक्षिणपंथ (Rightist ideology) — इस विचारधारा से उन लोगों या दलों की ओर इंगित किया जाता है जो यह मानते हैं कि खुली प्रतिस्पर्द्धा और बाजारमूलक अर्थव्यवस्था के द्वारा ही प्रगति हो सकती है अर्थात् सरकार को अर्थव्यवस्था में गैर जरूरी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए । भूतपूर्व स्वतंत्रता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को (विशेषकर 1991 की नई आर्थिक नीति के बाद) दक्षिणपंथ की राजनीतिक पार्टियाँ हो जाता है। वर्तमान भारतीय जनता दल एवं ज्यादातर एन०डी०ए० से जुड़े दल भी दक्षिणपंथ मानता है ।


13. एक दलीय प्रभुत्व का अर्थ क्या है? (What does it mean by One-party dominance ? )

उत्तर ⇒ साधारणतः देखा जाता है कि बहुत से ऐसे देश हैं जिसमें कई तरह के पार्टियाँ होती है किन्तु किसी एक ही पार्टी या कई पाटियों के समूह के पास सता होती है। शेष पार्टियाँ सता में भागीदारी नहीं कर सकती है। जैसे— स्वतंत्रता के बाद केवल कांग्रेस पार्टी के ही सत्ता रही। उसे 1952 के पहले 1957 के दूसरे व 1967 के तीसरे आम चुनावों में विशाल बहुमत मिला। अन्य पार्टियाँ इतनी कमजोर थी की वे कांग्रेस से प्रतियोगिता करके सत्ता में नहीं आ सकते थे।


14. बहुदलीय व्यवस्था क्या है? (What is multi-party system ?)

उत्तर ⇒ बहुदलीय व्यवस्था में विभिन्न राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है एवं एक या विभिन्न दल मिलकर सरकार बनाते हैं। सरकार निर्माण में भी एक दल या एक से अधिक दलों का सहयोग होता है।


15. लोकसभा में विपक्ष के नेता के क्या कार्य है? (What are the functions of Leader of the opposition in Lok Sabha ?)

उत्तर ⇒ लोकसभा में जो दल सरकार में शामिल नहीं होती है। वह दल विपक्षी दल कहलाते हैं। विपक्षी दलों के एक नेता का चुनाव किया जाता है, जिसे विपक्ष के नेता कहा जाता है। विपक्ष के नेता के प्रमुख कार्य हैं सरकार की नीतियों की खामियाँ निकालना और उसकी अलोचना करना । हमेशा एक वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए तैयार रहना । विपक्ष लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर लोकसभा का बहिष्कार कर आदि माध्यमों के द्वारा सरकार पर नियंत्रण रखती है। इसके अलावा आवश्यकता पडने पर सरकार को रचनात्मक सहयोग भी प्रदान करती है।

Class 12th Political Science Subjective 2024


भाग – A  स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति  OBJECTIVE 
 UNIT – IPolitical Science Chapter – 1
 UNIT – IIPolitical Science Chapter – 2
UNIT – IIIPolitical Science Chapter – 3
 UNIT – IVPolitical Science Chapter – 4
 UNIT – V Political Science Chapter – 5
 UNIT – VIPolitical Science Chapter – 6
 UNIT – VIIPolitical Science Chapter – 7
 UNIT – VIIIPolitical Science Chapter – 8
 UNIT – IXPolitical Science Chapter – 9
 UNIT – XPolitical Science Chapter – 10
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here

Leave a Comment