12th Political Science Question Answer In Hindi | Important Questions for Bihar Board Class 12 Political Science

12th Political Science Question Answer :- दोस्तों यदि आप 12th Class Political Science Subjective In Hindi की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Important Questions for Bihar Board Class 12 Political Science दिया गया है जो आपके Political Science Important Questions 2024 काफी महत्वपूर्ण है | 12th Political Science Question Answer


12th Political Science Question Answer In Hindi

1. गुट निरपेक्ष आंदोलन क्या है? (What is Non-Aligned movement?)

उत्तर ⇒ गुट निरपेक्ष आंदोलन का अर्थ है किसी देश अथवा गुट सम्मिलित न होना तथा किसी भी देश अथवा गुट के कार्य की सराहना या आलोचना बिना सोचे-समझे न करना । गुट निरपेक्ष आंदोलन की नीति अपनाने वाला राष्ट्र अपने लिए एक स्वतंत्र विदेश नीति का निर्धारण करता है। वह राष्ट्र अच्छाई या बुराई, उचित एवं अनुचित का निर्णय अपने विवेक से करता है न कि किसी राष्ट्र के दबाव या प्रलोभन में करता है।


2. क्या गुट निरपेक्षता एक नाकारात्मक नीति है? (Is Non-alignment a negative policy ?)

उत्तर ⇒ गुट निरपेक्षता का उदय ऐसे समय हुआ था जब दुनिया शीत युद्ध के दौर से गुजर रहा था और यह दो गुटों में बँटा हुआ था। ऐसी स्थिति में गुट निरपेक्ष आंदोलन की नीति दोनों गुटों से समान दूरी बनाये रखकर विकासशील देशों एवं गरीब देशों को एक नया मंच प्रदान किया जिससे उसके आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक प्रगति होता रहे। इसलिए गुट निरपेक्षता एक नकारात्मक नीति न होकर सकारात्मक नीति है।


3. गुट निरपेक्षता संबंधित भारतीय नीति क्या है?(What is Indian policy towards Non-Alignment ? )

उत्तर ⇒ भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विश्व दो प्रतिद्वन्द्वी गुटों में विभक्त था। दोनों के बीच शीतयुद्ध जारी था। दोनों ही गुट सैनिक संगठनों को बढ़ावा दे रहे थे। विश्व युद्ध की स्थिति बनी हुई थी। भारत के समक्ष दो ही विकल्प थे कि या तो किसी एक गुट में शामिल होकर दूसरे की दुश्मनी मोल ले या दोनों ही गुटों के प्रति निरपेक्षता की स्थिति बनाये रखते हुए स्वतंत्र विदेश नीति का अवलम्बन करें। भारत ने दूसरी नीति को अपनाया, जो संप्रभुता संपन्न राष्ट्र के अनुकूल था। गुट निरपेक्षता का अर्थ विश्व राजनीति से तटस्थता नहीं था, बल्कि स्वतंत्र विदेश नीति को अपनाना था। भारत की गुट निरपेक्षता की नीति तृतीय विश्व के देशों के लिए आंदोलन बन गई।


4. यूनेस्को के उद्देश्यों का वर्णन करें। (Discribe the aims of the UNESCO.)

उत्तर ⇒ यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation) संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख घटक है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य है—

(i) सभी के लिए गुणवतापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना और आजीवन अध्ययन करना ।

(ii) विज्ञान और नीति की जानकारी को गतिशील बनाना ।

(iii) उभरती हुई सामाजिक और नैतिक चुनौतियों का समाधान करना ।

(iv) सांस्कृतिक विविधता, अंत: सांस्कृतिक बातचीत और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना ।


5. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Pollution ?)

उत्तर ⇒ जब किसी वस्तु, पदार्थ तथा तत्व के प्राकृतिक गुणों में विकृति या मिलावट आ जाती है। तब उस विकृति या मिलावट को प्रदूषण कहा जाता है। उदाहरण के लिए कारखानों की चिनियाँ तथा यातायात के साधनों से निकलने वाले धुएँ, नदियों के जल में गंदगी, परमाणु बम, रेडियोऐक्टिव पदार्थों के विसर्जन आदि प्रदूषण का साधन है।


6. जल प्रदूषण के कारण क्या हैं? (What are the causes of water pollution ?)

उत्तर ⇒ जल प्रदूषण वह स्थिति है जिसमें अन्य के भौतिक, रासायनिक तथा जैविक गुणों में नकारात्मक परिवर्तन हो जाता है तथा मानव समुदाय तथा जीव जंतु एवं वनस्पति जगत पर अपना हानिकारक प्रभाव डालने लगता है। जल प्रदूषण के निम्नलिखित कारण हैं

(i) घरेलू अवसाद जैसे कूड़ा-कचरा को जल में बहा दिया जाता है।

(ii) भूस्खलन — भूस्खलन के दौरान खनिज पदार्थ, पेड़ पत्तियाँ जल में मिल जाना।

(iii) रासायनिक उर्वरक – कृषि उपज बढ़ाने के लिए उर्वरकों का प्रयोग किया जाना ।

(iv) औद्योगिक अपशिष्ट औद्योगिक संयंत्रों द्वारा निकले अपशिष्ट को जल में मिलाकर बहा दिया जाना ।

(v) अन्य कारक जैसे—मृत जले, अधजले शवों को बहाना, नदियों के किनारे मल-मूत्र त्यागना या नदी में बहा दिया जाना, धार्मिक अंधविश्वास आदि ।

Political Science Important Questions 2024


7. पर्यावरण संरक्षण क्या है? (What is Environmental Protection ?)

उत्तर ⇒ पर्यावरण वह परिवृत्ति है जो मानव को चारों ओर से घेरे हुए है तथा उसके जीवन हैं, पानी पीते हैं, अन्न उपजाते हैं, वहीं प्रदूषण को भी बढ़ावा देने का काम करते हैं। अतः इसे एवं क्रियाओं पर प्रभाव डालती है। किंतु आज दुःख का विषय है कि आज जहाँ हम साँस सुरक्षित रखने की आवश्यकता ही पर्यावरण संरक्षण है।


8. प्रदूषण के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें। (Describe the different kinds of pollution.)

उत्तर ⇒ मानव की विकासात्मक गतिविधियों के चलते प्रकृति की निर्मलता, स्वच्छता व संतुलन भंग हो जाता है तो इसके परिणामस्वरूप प्रदूषण होता है और तब हम कहते हैं कि प्रदूषण बढ़ रहा है और पृथ्वी में असंतुलन व्याप्त हो रहा अर्थात् वातावरण की निर्मलता का नष्ट हो जाना या बिगड़ जाना ही प्रदूषण है। हमारे दैनिक जीवन में अनेक प्रकार के प्रदूषणों से हमारा सामना होता है, जो निम्नलिखित हैं—- वायू प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, ध्वनी प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण, खनन प्रदूषण, जलाशय का प्रदूषण, अंतरिक्ष प्रदूषण एवं औद्योगिक संयंत्र से संबंधित प्रदूषण आदि ।


9. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Green Revolution?)

उत्तर ⇒ भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967-68 में प्रारंभ किया गया। भारत में एम० एस. स्वामीनाथन को इसका जनक माना जाता है। हरित क्रांति का अभिप्राय देश में सिंचित एवं असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाले संकर तथा बौने बीजों के उपयोग से फसल के उत्पादन में वृद्धि करना है। हरित क्रांति के फलस्वरूप गेहूँ, गन्ना, मक्का तथा बाजरा आदि फसलों में प्रति हेक्टेयर उत्पादन एवं कुल उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई ।


10. चिपको आंदोलन के प्रभाव लिखें। (Describe the impact of Chipko Movement.)

उत्तर ⇒1973 में वन विभाग के ठेकेदारों ने जंगलों में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी। वनों को इस तरह कटते देख किसानों ने बड़ी संख्या में इसका विरोध किया और चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई। स्पष्ट है कि चिपको आंदोलन एक पर्यावरण रक्षा आंदोलन है। चिपको आंदोलन के द्वारा लोग पेड़ों को कटाई से रोकने के लिए इसे चारो तरफ से घेर कर पेड़ से चिपक जाते हैं। इसलिए इस आंदोलन को चिपको आंदोलन कहा जाता है। चिपको आंदोलन का निम्नलिखित प्रभाव पड़ा

(i) चिपको आंदोलन से उत्तराखण्ड में वन संरक्षण के लिए लोगों में नवीन उत्साह का संचार मिला।

(ii) चिपको आंदोलन केन्द्रीय राजनीति के एजेंडे में पर्यावरण को एक सघन मुद्दा बना दिया गया।

(iii) इस आंदोलन से लोगों को वनों से होने वाले आर्थिक कमाई सुरक्षित रह गई एवं लोगों के न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण हो गया ।

(iv) चिपको आंदोलन लोगों को वनों के प्रति उदासीनता को खत्म कर दिया।

(v) इस आंदोलन से महिलाओं को जागरूक किया और महिलाओं ने इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


11. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कार्य बतायें। (Discuss the main functions of World Health Organisation.)

उत्तर ⇒ विश्व के देशों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। इस संस्था की स्थापना 1948 में हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कार्य हैं-

(i) अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर निर्देशक एवं समन्वयक के रूप में कार्य करना ।

(ii) संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ उसके एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूह एवं अन्य संगठन जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं उसके साथ प्रभावी सहयोग करना एवं सहयोग को बनाये रखना।

(iii) सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती से सहयोग करना ।

(iv) ऐसे वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देना जो स्वास्थ्य में प्रगति के क्षेत्र में बढ़ावा देते हैं।


12th Class Political Science Subjective In Hindi

12. निःशस्त्रीकरण की परिभाषा दीजिए। (Define Disarmament.)

उत्तर ⇒ निःशस्त्रीकरण का अर्थ है कि मानव को संहार करने वाले अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण बंद हो व आण्विक शस्त्रों पर प्रतिबंध लगे। विश्व के अनेक देशों ने अणुबम तथा हाइड्रोजन बम बना लिए हैं और कुछ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे अंतर्राष्ट्रीय शांति को दिन-प्रतिदिन  खतरा बढ़ रहा है। भारत प्रारंभ से ही निःशस्त्रीकरण के पक्ष में रहा है। 1961 में भारत ने अणुबम न बनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा में रखा था। अतः कहा जा सकता है निःशस्त्रीकरण में ही विश्व का कल्याण निहित है।


13. संक्षेप में परमाणु युद्ध के प्रभावों का वर्णन करें। (Describe in brief the effects of Nuclear war.)

उत्तर ⇒  जिस युद्ध में शत्रु को नुकसान पहुँचाने के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग किया जाता है उसे परमाणु युद्ध कहते हैं।परमाणु युद्ध का प्रभाव मानव जीवन पर व्यापक रूप से पड़ता है। परमाणु अस्त्र न केवल युद्ध में लड़ने वाले देशों का बल्कि मानव मात्र का विनाश कर सकते हैं। परमाणु बम का प्रयोग यदि एक बार किया जाता है तो कई बार दुनिया को नष्ट कर सकता है। यदि एक बार परमाणु बम का प्रयोग किया गया तो बम गिरने से रेडियोधर्मिता के बादल इतने तेजी से उठेंगे कि सुदुर स्थानों में रहने वाले करोड़ों लोग भी मारे जा सकते हैं। यदि परमाणु युद्ध हुआ तो पूरी मानव जाति नष्ट हो जाएगी।


14. भारत में निर्वाचन का उत्तरदायित्व किस पर है? (Who is responsible for conducting election in India?)

उत्तर ⇒ भारत में चुनावी प्रक्रिया संपन्न करने के लिए भारतीय संविधान में एक सदस्यीय चुनाव आयोग के गठन की व्यवस्था की गई है जिसका प्रमुख उत्तरदायित्व या कार्य विभिन्न स्तर पर स्वतंत्र रूप से या शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना है। इस समय चुनाव आयोग तीन सदस्यीय है। जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त है व दो अन्य चुनाव आयुक्त हैं।


15. अन्ना आंदोलन क्या है? (What is Anna Movement ? )

उत्तर ⇒ महाराष्ट्र के समाजवादी वयोवृद्ध नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के लाल किले के सामने भूख हड़ताल पर थे। जिसे हम अन्ना आंदोलन के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपने इस आमरण अनशन के माध्यम से अधिकाधिक राजनेताओं, ऑफिसरों एवं अनेक असमाजिक ताकतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार को एवं न्याय व्यवस्था को मजबूर किया।

12th Political Science Question Answer


भाग – B  स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति OBJECTIVE 
 UNIT – IPolitical Science Chapter – 1
 UNIT – IIPolitical Science Chapter – 2
 UNIT – IIIPolitical Science Chapter – 3
 UNIT – IVPolitical Science Chapter – 4
 UNIT – V Political Science Chapter – 5
 UNIT – VIPolitical Science Chapter – 6
 UNIT – VIIPolitical Science Chapter – 7
 UNIT – VIIIPolitical Science Chapter – 8
 UNIT – IXPolitical Science Chapter – 9
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here

Leave a Comment