Class 12th Polity Subjective Question In Hindi | 12th Board Arts Political Science Subjective

Class 12th Polity Subjective Question In Hindi :- दोस्तों यदि आप 12th Board Arts Political Science Subjective की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Political science subjective Question answer दिया गया है जो आपके Political Science Class 12th Exam 2024 Subjective काफी महत्वपूर्ण है | Class 12th Political Science ( राजनीतिशास्त्र ) Question


Class 12th Polity Subjective Question In Hindi

1. नई विश्व व्यवस्था क्या है? (What is new world order ?)

उत्तर ⇒ नई विश्व व्यवस्था से अभिप्राय है नवोदित विकासशील राष्ट्रों के मन में इस बात की उत्कंठा कि उनका आर्थिक विकास पूँजीवादी राष्ट्रों की इच्छा पर निर्भर न रहे । बहुराष्ट्रीय पूर्ण अधिकार आदि सिद्धांतों पर आधारित हो । निगम उन्हें कच्चा माल उत्पादन करने वाले उपनिवेश न समझे। विश्व आर्थिक व्यवस्था का संचालन एक-दूसरे की संप्रभुता का समादर, अहस्तक्षेप एवं कच्चे माल पर उत्पादक राष्ट्रों का


2. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के क्या उद्देश्य है? (What are the objective of the International court of Justice?)

उत्तर ⇒ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का एक प्रधान न्यायायिक अंग है। न्यायालय उन विवादों पर विचार करता है जिनमें किसी संधि की व्याख्या का प्रश्न निहित है। वह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की व्याख्या करता है और अंतर्राष्ट्रीय संधि के भंग किये जाने की स्थिति में हानि पूर्ति की प्रकृति और यात्रा तय करता है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इसके सदस्य देश के अलावे अन्य देश भी न्याय के लिए जा सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कोई भी स्थायी प्रतिनिधि नहीं होता है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय आवश्यकता पड़ने पर अपनी सुनवाई बंद कमरे में भी करता है।


3. एक ध्रुवीयता और दो-ध्रुवीयता में अंतर बताइए । (Distinguish between Unipolarism and Bipolarism.)

उत्तर ⇒  द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ दो महाशक्तियों के रूप में उभरें। अमेरिका उदारवादी का समर्थक था तथा सोवियत संघ समाजवादी का था। दोनों ने अपनी शक्ति बढ़ाई। दुनिया के अधिकाधिक देश किसी एक महाशक्ति के में आ गए। दोनों के बीच खुला मुकाबला चल पड़ा क्योंकि वे एक दूसरे के प्रति द्वन्द्वी थे। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही दो ध्रुवीयता भी चली गई। मात्र अमेरिकी प्रभुत्व स्थापि हो गया।


4. ग्लासनोस्त और पेरेस्त्रोइका से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Glasnost and Perestroika?)

उत्तर ⇒ मार्च 1985 में सोवियत संघ में गोर्बाचोब का नेतृत्व स्थापित हुआ। उन्होंने अपना नया सोच प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों की स्वतंत्रता बहाल की तथा अर्थव्यवस्था का नवनिर्माण किया। ग्लासनोस्त का अर्थ है समाज को खोलो। पेरेस्त्रोइका का अर्थ है आर्थिक नव-निर्माण करो। इस प्रकार लेनिन के समय से चली आ रही वह व्यवस्था समाप्त हुई जिससे लोगों को मूक व पशुओं की तरह बना दिया गया था तथा निजी अर्थव्यवस्था पूर्णतया उन्मूलित की गई थी। गोर्बाचोव की दृष्टि में गिरते हुए समाजवादी राज्य को बचाने का यही रास्ता था।


5. तीसरी दुनिया से आप क्या समझते हैं? (What do you mean by Third World? )

उत्तर ⇒ गुट निरपेक्ष आंदोलन को तीसरी दुनियाँ के लोगों ने तीसरे विकल्प के रूप में देखा । तीसरी दुनिया का अर्थ तटस्थता धर्म को निभाना भी नहीं है। ऐसे देश युद्ध में संलग्न नहीं होते न ही युद्ध के सही गलत होने के बारे में उनका कोई पक्ष होता है। कई कारणों से तीसरी दुनिया के देश जिसमें भारत भी शामिल है; युद्ध में शामिल हुए हैं। इन देशों ने दूसरे देशों के बीच युद्ध को होने से टालने के लिए काम किया है और हो रहे युद्ध के अंत के लिए प्रयास किए हैं। तीसरी दुनिया के देशों के विकास में शांति, स्थिरता और समृद्धि प्रदान करने में गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Political Science Class 12th Exam 2024 Subjective


6. सीटो क्या है? (What is SEATO ?)

उत्तर ⇒ सीटो ( SEATO) — इस संधि संगठन का पूरा नाम दक्षिण-पूर्व एशिया संधि संगठन (South-East Asia Treaty Organisation) है। 1954 में इस संधि का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व . एशिया में बढ़ते हुए चीनी वेग को रोकना है और इस उद्देश्य के लिए यथोचित तैयारी करना है। इसमें फिलिपीन, थाइलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा अमेरिका आदि शामिल हैं।


7. नाटो क्या है? (What is NATO ?)

उत्तर ⇒ नाटये एक सैनिक संगठन था। सोवियत रूस के प्रसार के विरुद्ध अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, कनाडा, आइसलैंड, नार्वे, नीदरलैंड, बेल्जियम और पुर्तगाल आदि 12 देशों में आपसी संधि करेगा तो सभी मिलकर उसका मुकाबला करेंगे। 1979 ई० में हुई। इसकी मुख्य शर्त यह थी कि यदि कोई अन्य देश इनमें से किसी पर भी आक्रमण


8. शीतयुद्ध के दौरान महाशक्तियों द्वारा बनाए गए किन्हीं दो सैन्य संगठनों के नाम लिखिए। सैन्य सन्धियाँ किस सिद्धान्त पर आधारित थीं? (Name the two organization which were armed by super powers in the era of cold war. Armed treaties were based on which principles ?)

उत्तर ⇒ शीतयुद्ध में बनाये गये दो सैन्य संगठन का नाम इस प्रकार हैं नाटो सैन्य संगठन — अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों द्वारा बनाया गया था। 1949 में बना, इस संगठन का मुख्यालय पेरिस था। वारसा सैन्य संगठन—– सोवियत रूस द्वारा बनाया गया। जिसकी स्थापना 1955 ई० में हुआ था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को अमेरिकी प्रभुत्व से रक्षा करना। ये सन्धियाँ सामूहिक सुरक्षा पर आधारित थी।


9. ध्रुवीय विश्व क्या है? (What is world axis ? )

उत्तर ⇒  द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ दो महाशक्तियों के रूप में उभरे। अमेरिका उदारवादी विचारधारा का समर्थक था तो सोवियत संघ साम्यवादी विचारधारा का। दोनों ने अपनी शक्ति बढ़ाई। दुनिया के अधिकाधिक देश किसी एक महाशक्ति के शिविर में आ गए। दोनों के बीच खुला मुकाबला चल पड़ा क्योंकि वे एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी थे। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद दो ध्रुवीयता चली गयी। मात्र अमेरिका का प्रभुत्व विश्व में स्थापित हो गया। इसी स्थिति में एकध्रुवीय विश्व कहा जाता है।


10. संयुक्त राष्ट्रसंघ के कौन-कौन से अंग हैं? (Which are the organs of United Nations Organisation?)

उत्तर ⇒ संयुक्त राष्ट्रसंघ विश्व का एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। विश्व दृष्टिकोण को देखा जाए, तो संयुक्त राष्ट्रसंघ आज विश्व के लिए आवश्यक ही नहीं अनिवार्य संगठन माना जाता है क्योंकि यही एक ऐसा संगठन है जो अंतर्राष्ट्रीय शांति व सद्भावना का प्रतीक है। आज विश्व में शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्रसंघ की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के पाँच मुख्य अंग हैं जो इस प्रकार हैं— (i) महासभा, (ii) सुरक्षा परिषद्, (iii) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (iv) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा (v) सचिवालय प्रारंभ में इसके अंगों की संख्या छः थी लेकिन 1994 में न्याय परिषद् का कार्य समाप्त होने के उपरान्त इसे स्थगित कर दिया गया।


11. सुरक्षा परिषद के गठन की विवचेना करें। (Discuss the structure of security council.)

उत्तर ⇒ सुरक्षा परिषद् एक कार्यकारिणी संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग है। इसपर विश्व शांति एवं सुरक्षा को बनाये रखने की जिम्मेवारी है। इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं। पाँच स्थाई सदस्य हैं— अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन। इन्हें निषेधाधिकार प्राप्त है। 10 सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए किया जाता है। विश्व के किसी भी समस्या पर विचार करने तथा निर्णय लेने के लिए इसकी बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है। निषेधाधिकार की व्यवस्था के कारण इसकी भूमिका की आलोचना की जाती है। सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के लिए यह प्रावधान किया गया है कि निर्वाचित सदस्यों में से 5-एफ्रो एशियाई देशों से, 2- लैटिन अमेरिकी देश से, 2- पश्चिमी यूरोप तथा 1- पूर्वी यूरोप के देशों से चुने जायें। संयुक्त राष्ट्र की सफलता असफलता के लिए सुरक्षा परिषद को ही उत्तरदायी माना जाता है।

12th Board Arts Political Science Subjective


12. संयुक्त राष्ट्र की महासभा के संगठन की विवेचना कीजिए। (Discuss the organisation of U.N. General Assembly.)

उत्तर ⇒ संयुक्त राष्ट्र की महासभा एक प्रमुख अंग है। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य महासभा के सदस्य होते हैं। सभी सदस्य को समान रूप से एक-एक मत देने का अधिकार होता है। महासभा की वार्षिक अधिवेशन वर्ष में सितम्बर माह में होता है। महासभा की मुख्यालय न्यूयार्क में है। आवश्यकता पड़ने पर विशेष अधिवेशन भी बुलाये जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र का एक महासचिव होता है जिसका निर्वाचन महासभा ही करती है। साधारणतः महासचिव महासभा का संचालन करता है।


13. महिला सशक्तिकरण पर एक टिप्पणी लिखें । (Write a note on Women Empowerment.)

उत्तर ⇒ महिलाओं को समाज, व्यवस्था, विकास तथा सहभागिता के क्षेत्र में लाना ही महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य है। कोई भी समाज या व्यवस्था अपनी आधी आबादी को उपेक्षित छोड़कर या नजर-अंदाज कर विकास का दावा नहीं कर सकती है। महिलाओं मुख्य धारा में का आगे बढ़ना परिवार के लिए भी लाभदायक है। इसका अर्थ यह नहीं कि महिलाओं को पुरुषों लिए स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है तथा विधायिकाओं में के विरोधी के रूप में खड़ा करना है, बल्कि उन्हें सक्षम सहयोगी के रूप में आगे लाना है। इसके 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान का प्रयास जारी है।


14. 1974 ई० की रेल हड़ताल पर टिप्पणी लिखिए । (Write a note on the Rail strike of 1974.)

उत्तर ⇒ 1974 ई० में सबसे बड़ी और राष्ट्रव्यापी हड़ताल हुई। रेलवे कर्मचारियों के संघर्ष से संबंधित राष्ट्रीय समन्वय समिति ने जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों की एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। बोनस और सेवा से जुड़ी शर्तों के संबंध में अपनी माँग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल का यह आह्वान किया गया था। सरकार और हड़ताल की समाप्ति (Government and end of strike ) —केंद्रीय सरकार ने इस हड़ताल को अवैधानिक करार दिया। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की माँगों को मानने से इनकार कर दिया। उसने कई नेताओं को गिरफ्तार किया और रेल लाइनों की सुरक्षा में सेना को तैनात कर दिया। ऐसे में 20 दिन के बाद यह हड़ताल बगैर किसी समझौते के वापस ले ली गई।


15. प्रथम पंचवर्षीय योजना की विशेषताओं की विवेचना कीजिए । (Discuss the features of First Five-Year Plan.)

उत्तर ⇒प्रथम पंचवर्षीय योजना का समय 1951-1956 तक था। यह पंचवर्षीय योजना स्वतंत्र भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना थी। जिसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं—

(i) कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया।

(ii) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लक्ष्य 2.1 प्रतिशत रखा गया।

(iii) (iv) खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस योजना के तहत पाँच इस्पात संयंत्रों की नींव रखी गई।

(v) इस योजना के तहत सिंचाई योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।


16. वैश्विक तापमान क्या है? (What is Global Warming ?)

उत्तर ⇒ जब कभी धरती के तापमान में वृद्धि होती है, अनेक समस्याएँ उत्पन्न होने की  संभावना बढ़ जाती है। कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोक्साइड में वृद्धि के कारण ताप बढ़ता है, बर्फ पिघल सकता है तथा प्रलय की संभावना को नजदीक लाता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षक आवश्यक है। इसके लिए ग्रीन हाउस गैसेज तथा असंतुलित रूप से प्राकृतिक के संसाधनों का दोहन करना ही जिम्मेवार है।


Class 12th Political Science ( राजनीतिशास्त्र ) Question

17. लोकसभा में विपक्ष का नेता कौन होता है? (Who becomes Leader of opposition in Lok Sabha ? )

उत्तर ⇒ लोकसभा में जो दल सरकार में शामिल नहीं होती है। वह दल विपक्षी दल कहलाते हैं। लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा एक नेता का चुनाव किया जाता है, जिसे विपक्ष का नेता कहा जाता है। विपक्षी दल होने के लिए यह आवश्यक है कि उस दल को लोकसभा में कम-से-कम कुल सदस्यों का दस प्रतिशत सदस्य अवश्य हो ।


18. शीत युद्ध के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। (Clearify the meaning of the cold war.)

उत्तर ⇒ शीत युद्ध विभिन्न राष्ट्रों के बीच व्याप्त तनाव की एक ऐसी स्थिति होती है जिसके अंतर्गत प्रत्येक राष्ट्र अपने को शक्तिशाली और दूसरों को कमजोर बनाने के लिए नरम और उग्र सभी प्रकार के राजनयिक दाव पेच रहता है। दरअसल शीतयुद्ध से हमारा अभिप्राय ऐसी कुटनीतिक युद्ध से है जो अति उग्र होने पर वास्तविक युद्ध का रूप ले सकता है। इस युद्ध में दोनों ही पक्ष अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से अपनी सैद्धान्तिक मान्यताओं पर बल देते हुए प्रचार-प्रसार, जासूसी, आर्थिक सहायता, सैनिक हस्तक्षेप, प्रादेशिक संगठनों का निर्माण आदि हर संभव साधनों का प्रयोग करते हैं और दूसरे को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करते हैं।


19. परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का संक्षिप्त विवरण दीजिए। (Write a short note on (NPT).)

उत्तर ⇒  परमाणु अप्रसार संधि (Nuclear Non-Proliferation Treaty ) – परमाणु अप्रसार संधि एक प्रकार की अस्त्र नियंत्रण संधि है जो 1968 में हुई थी। इस संधि के अंतर्गत परमाणु हथियारों को समाप्त करने हेतु कई तरह प्रावधान किए गए हैं। इस संधि के तहत जिन देशों ने 1967 से पूर्व परमाणु हथियार बना लिये थे या उनका परीक्षण कर लिया था उन्हें संधि के अंतर्गत इन हथियारों को रखने की अनुमति दे दी गई। जो देश 1967 तक ऐसा नहीं कर पाये थे उन्हें ऐसे हथियार को हासिल करने के अधिकार से वंचित किया गया।


20. मानव अधिकारों से आप क्या समझते हैं? संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों के घोषणा-पत्र को कब स्वीकृति दी ? (What do you understand by human rights? When did human rights accepted by U.N.O ?)

उत्तर ⇒ मानव अधिकार उन अधिकारों को कहते हैं जो कि प्रत्येक मनुष्य को मानव होने के नाते अवश्य ही मिलने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों के घोषणा-पत्र को 10 दिसंबर, 1948 ई० को स्वीकृति दी और प्रत्येक देश की सरकार से यह आशा की कि वह अपने नागरिकों को यह अधिकार प्रदान करेगी।


21. किन्हीं पाँच मानव अधिकारों के नाम लिखिए। (Write five names of human rights.)

उत्तर ⇒ मानव अधिकारों के घोषणा-पत्र में 20 मानव अधिकारों की सूची सम्मिलित है जिनमें से कुछ महत्त्वपूर्ण अधिकार निम्नलिखित हैं

(i) जीवन की सुरक्षा व स्वतंत्रता का अधिकार ।

(ii) दासता व बंधुआ मजदूरी से स्वतंत्रता का अधिकार ।

(iii) स्वतंत्र न्यायपालिका से न्याय प्राप्त करने की स्वतंत्रता का अधिकार ।

(iv) विवाह करने व पारिवारिक जीवन का अधिकार ।

(v) कहीं भी आने-जाने व घूमने-फिरने की स्वतंत्रता का अधिकार |

Class 12th Polity Subjective Question 2024


12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – I12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – II12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – III12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – IV12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – V12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VI12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VII12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – VIII12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
UNIT – IX12th Political Science ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
8Hindi 100 MarksClick Here
9English 100 MarksClick Here
1012th Arts All Chapter Mock TestClick Here

Leave a Comment