Home Science Short Question Answer 2024 12th | Class 12 Home Science Question Answer

Home Science Short Question Answer 12th 2024 :- दोस्तों यदि आप बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान क्वेश्चन पेपर 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Home Science Short Question Class 12th Ka दिया गया है जो आपके Home Science 12th Exam Subjective Question 2024 के लिए काफी महत्वपूर्ण है


Bihar board home science question paper 2024 class 12

 1. क्रेच क्या है? (What is a Creche ?)

उत्तर⇒ क्रेच में बच्चों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होती है। क्रेच एक ऐसा सुरक्षित स्थान है जहाँ बच्चे की सही देख-भाल में तब तक छोड़ा जा सकता है जब तक माता-पिता काम में व्यस्त रहते हैं। क्रेच में तीन वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है।


 2. अनौपचारिक शिक्षाएँ (Non-Formal Education)

उत्तर⇒ वे महिलाएँ जो ग्रामीण क्षेत्रों व पिछड़ी जनजाति की हैं उन्हें औपचारिक शिक्षाएँ प्रदान की जाती हैं। उन्हें ऐसे तरीके सिखाये जाते हैं जो परिवार की आय बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।


 3. वृद्धि तथा विकास को परिभाषित करें। (Define Growth and Development.)

उत्तर⇒ वृद्धि- आकार, लम्बाई एवं वजन में होने वाला प्रत्येक परिवर्तन वृद्धि कहलाता है। इसकी माप की जाती है। यह सामान्यतः शरीर के आकार, लम्बाई तथा वजन में वृद्धि हेतु प्रयोग होता है ।

विकास — स्वभाव में परिवर्तन जैसे त्वचा का कठोर होना, बालों का शरीर पर उगना, बालों का सफेद होना आदि क्रियाएँ विकास के अंतर्गत आती हैं। मानसिक, भावात्मक, नैतिक एवं सामाजिक आदि पक्षों में विकास होते हैं। विकास की विभिन्न अवस्थाएँ होती हैं, जो एक दूसरे से संबद्ध होती हैं


 4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से आप क्या समझते हैं? [What do you mean by World Health Organisation (WHO) ?]

उत्तर⇒  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 ई० में कुपोषण निवारण हेतु की गयी, जिसके 148 देश सदस्य हैं। इसके द्वारा भारत को 220 स्वास्थ्य योजनाओं के लिए सहायता प्रदान की गयी है। बीस मेडिकल कॉलेजों में नये विभाग खोलने के लिए 20 विजिटिंग प्रोफेसर भेजे गये हैं। इसने सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 1300 से अधिक शिक्षा-वृत्तियाँ प्रदान की हैं।


 5. संक्रामक रोग किसे कहते हैं? इसके फैलने के कारण लिखें। (What is called Infected disease? Write cause of its expansion.)

उत्तर⇒  संक्रामक रोग–ऐसे रोग जो एक रोगी से दूसरे व्यक्ति को हो जाते 3/6 इसे संक्रामक रोग कहते हैं। यह सूक्ष्म रोगाणुओं द्वारा होते हैं तथा तीव्रता से फैलते हैं। संक्रामक रोग निम्नलिखित माध्यमों द्वारा फैलते 4/6 \ (i) वायु द्वारा, (ii) जल द्वारा, (iii) भोजन द्वारा, (iv) संपर्क द्वारा, (v) कीड़ों द्वारा तथा (vi) अन्य स्रोतों द्वारा।


 6. निःसंक्रामक से आप क्या समझते हैं ? (What do you mean by disinfectants ? )

उत्तर⇒  निःसंक्रामक—वैसे पदार्थ निःसंक्रामक कहलाते हैं, जो रोगों के जीवाणुओं तथा उसके विष को नाश करने के लिए व्यवहृत होते हैं। वैसे पदार्थों में जीवाणुओं के समूह को नष्ट करने की शक्ति होती है, जैसे—फिनायल, फार्मेलिन, कार्बोलिक अम्ल, मरकरी वाटूनक्लोराइड, क्रीसोल, ब्लीचिंग पाउडर, ताजा चूना आदि ।


 7. एक अच्छे क्रॅच की चार सुविधाएं क्या हैं ? (What are the four facilities of good a creche ?)

उत्तर⇒  एक अच्छे क्रैच की चार सुविधाएँ निम्नलिखित हैं

(i) यह बच्चों को निश्चित समय तथा तापमान पर दूध तथा आहार प्रदान करते हैं

(ii) यह बच्चों को मेज पर बैठकर खाने के तरीके सिखाते हैं।

(iii) यह प्रत्येक छोटे बच्चों को चारपाई प्रदान करते हैं।

(iv) यह बच्चों को साफ तथा सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।

Home Science Short Question Answer 2024 pdf


 8. अस्थायी दाँत (Temporary Teeth)

उत्तर⇒  बालक में छः से आठ माह के बीच दाँत निकलना प्रारंभ हो जाता है और पाँच वर्ष से टूटने लगता है। इनकी संख्या 20 होती है। स्थायी दाँतों को तुलना में यह छोटे एवं गुण में हीन होते हैं।


 9. गर्भवती माता (Pregnant Women)

उत्तर⇒  जब बच्चा महिला के गर्भ में रहता है तो उसे गर्भवती माता कहते हैं। इस समय इसे विशेष देखभाल, पोषण, आराम, हल्का व्यायाम तथा चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता होती है। साधारण अवस्था की तुलना में इस समय 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है।


 10. स्तन्यमोचन (Weaning)

उत्तर⇒  स्तन्यमोचन का अर्थ हैं बच्चे को माता के दूध के अतिरिक्त अन्य भोज्य पदार्थों से परिचित कराना। शिशु माता के दूध पर पूर्णतया निर्भर रहता है। इस अवस्था में उसे अन्य टोस तथा अर्द्धठोस एवं पाचक भोज्य पदार्थ खिलाये जाते हैं जिससे धीरे-धीरे वह माता का दूध पीना बंद कर देता है।


 11. कोलस्ट्रम (Colustrum)

उत्तर⇒  कोलस्ट्रम माता का प्रथम दूध है जो शिशु के लिए अमृत के समान होता है, यह शिशु को विभिन्न रोगों से सुरक्षा एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कोलस्ट्रम में इमुनोग्लोब्युलिन्स (immunoglobuline) की मात्रा दूध की अपेक्षा अधिक होती है जो शिशु को विभिन्न सूक्ष्म जीवाणु – विषाणुओं के संक्रमण से बचाता है तथा रोगों से रक्षा करता है।


 12. जीवन रक्षक घोल क्या है? इसे कब प्रयोग करते हैं? (What is ORS ? When does it used ?)

उत्तर⇒  जीवन रक्षक घोल—ओरल डिहाइड्रेशन साल्ट सोल्यूशन ( ORAL DEHYDRATION SALT SOLUTION) को जीवन रक्षक घोल कहा जाता है। जब हैजा या अतिसार होने से या वमन होने से शरीर में जल की कमी हो जाती है तो डिहाइड्रेशन हो जाता है। जिसके अधिक होने से शरीर में जल/पानी चढ़ाना पड़ता है। उसके अभाव में रोगी की जान भी जा सकती है। इसलिए शरीर में जल की मात्रा बढ़ाने हेतु सर्वप्रथम जीवन रक्षक घोल जो कि ओरल डिहाइड्रेशन साल्ट घोल जल मिला कर तैयार किया जाता है। बच्चों को या वयस्कों को भी दिया जाता है। वैसे नमक तथा चीनी को जल में मिलाने से जो घोल बनता है उसे जीवन रक्षक घोल कहते हैं।


 13. शिशु सदन चलते-फिरते शिशु सदना (Creche and mobile creches.)

उत्तर⇒  शिशु सदन — वह सदन जहाँ बच्चों की देखरेख की उचित व्यवस्था की जाती है शिशु सदन कहलाता है। यह सरकार, स्वयं सेवी संगठनों तथा व्यावसायिक संगठनों द्वारा चलाया जाता है। क्योंकि उनका उद्देश्य धन कमाना होता है। इस कारण वे बच्चों की सुविधाओं का ख्याल रखते हैं।

    चलते-फिरते शिशु सदन—वह शिशु सदन जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है, उसे चलते-फिरते शिशु सदन कहा जाता है। मजदूरी करने वाली महिलाओं के लिए कार्य स्थल पर ही चलते-फिरते शिशु सदन बना दिये जाते हैं।


 14. समेकित बाल विकास सेवा योजना (ICDS) क्या है? (What is Integrated child development service? What its aim.)

उत्तर⇒  समेकित बाल विकास सेवा योजना 2 अक्टूबर, 1975 में प्रारंभ की गई थी। यह योजना भारत सरकार के सौजन्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही है। वर्तमान समय में देश में लगभग 2761 स्वीकृत आई० सी० डी० एस० परियोजनाएँ हैं जिनसे लाखों माताएँ एवं बच्चे लाभ उठा रहे हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान क्वेश्चन पेपर 2024


 15. ज्ञानात्मक विकास किसे कहते हैं? (What is cognitive Development ?)

उत्तर⇒  ज्ञानात्मक विकास का अभिप्राय बच्चे की उन मानसिक प्रक्रियाओं का विकास है जिसके परिणामस्वरूप वह अपने तथा अपने आस-पास के बारे में ज्ञान प्राप्त करता है। वह अपनी आस-पास के बारे में ज्ञान प्राप्त करता है। वह अपनी समस्याएँ स्वयं सुलझाता है।


 16. भाषा किसे कहते हैं? (What is Language ?)

उत्तर⇒ भाषा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचारों एवं भावों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं तथा उनके विचारों तथा भावों को समझते हैं।


 17. आँगनबाड़ी के बारे में लिखें। (Write about Anganbari.)

उत्तर⇒  आँगनबाड़ी संस्थाओं की स्थापना सरकार द्वारा की गयी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के शिशु का देखभाल होता है आँगनबाड़ी कार्यकर्ता माताओं को बच्चों की सामान्य बीमारियों एवं सामान्य वृद्धि के बारे में शिक्षा देती है। इसमें 0-6 वर्ष 1/(9h) सभी बच्चों को डिप्थीरिया, कुकुरखाँसी, टेटनस, पोलियो, टी०बी० तथा खसरे के टीका लगवाया जाता है। इसमें गरीब बच्चों, माताओं तथा गर्भवती स्त्रियों को पोषाहार दिया जाता है।


 18. विकास के मील पत्थर। (Milestones of Development.)

उत्तर⇒  विकास रूपी मीलपत्थर बालक के वृद्धि तथा विकास में विराम चिह्नों का कार्य करते हैं। शारीरिक विकास में मील पत्थर सिर से पंजे की ओर अग्रसर होते हैं। अतः बालक पहले अपने सिर पर नियंत्रण रखना सीखता है तब शरीर, भुजाओं तथा टाँगों पर नियंत्रण रखना सीखता है। ये मील पत्थर माता-पिता को चिकित्सा संबंधी राय बताने के लिए एक मार्गदर्शन प्रदान करता है।


 19. दिवस देखभाल केंद्र/ डे केयर सेन्टर (Day care centre)

उत्तर⇒  कुछ स्वयंसेवी संगठन 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के लिए दिवस देखभाल केंद्र उपलब्ध कराते हैं। इस देखभाल केंद्रों में बच्चों की देखभाल के अतिरिक्त रोग प्रतिरोधक टीके लगवाना, पूरक पोषाहार देना, मनोरंजन तथा चिकित्सा एवं जाँच की सुविधाएँ भी प्रदान की जाती है। इन देखभाल केंद्रों को बच्चों के माता-पिता का विकल्प माना जाता है।


 20. हैपेटाइटिस बी का टीके पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (Write a short note on vaccine of Hepatitis B.)

उत्तर⇒  हैपेटाइटिस बी० का टीका यकृत को प्रभावित कर पीलिया नामक रोग उत्पन्न करने वाले विषाणु से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वायरस दूषित सूई, सिरिंज, शेविंग रेजर तथा रक्त परिवर्तन द्वारा फैलता है। चूँकि विषाणु दूसरे जीव वैज्ञानिक द्रव्यों, जैसे— रक्त, मूत्र, स्तन, दूध आदि में पाया जाता है। यह मौखिक मार्ग या आंतरिक संक्रमण द्वारा भी हो सकता है। यह एक गंभीर रोग है। पहली खुराक जन्म के समय दूसरी 1-2 माह बाद तथा तीसरी पहली खुराक के 6-8 माह बाद दी जा सकती है।

12th Home Science Short Question In Hindi


Class 12th Home Science Objective 2024
UNIT – I 12th Home Science Objective
UNIT – II12th Home Science Objective
UNIT – III 12th Home Science Objective 
UNIT – IV 12th Home Science Objective
UNIT – V 12th Home Science Objective
UNIT – VI 12th Home Science Objective
 Class 12th Arts Question  Paper
 1इतिहास   Click Here
 2भूगोल  Click Here
 3राजनीतिक शास्त्र Click Here
 4अर्थशास्त्र Click Here
 5समाज शास्त्र Click Here
 6मनोविज्ञान Click Here
 7गृह विज्ञान Click Here
 812th All Subject Online Test Click Here
912th All Subject Question PDFClick Here

Leave a Comment