History Important Questions 2024 12th Chapter Wise | Class 12th Exam 2024 History Question

History Important Questions 2024 12th Chapter Wise :- दोस्तों यदि आप Class 12th Exam History Question 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको औपनिवेशिक शहर : नगरीकरण, नगरयोजना तथा स्थापत्य History Ka Subjective Ka Question 2024 दिया गया है जो आपके History 12th Question And Answer pdf के लिए काफी महत्वपूर्ण है | important questions class 12 History chapter wise


1. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों ने भारत में नगरीकरण को क्यों बढ़ावा दिया? दो कारण बतायें | ( Why did European trading companies encouraged urbanisation in India ? Give two reasons.)

उत्तर  यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों ने भारत में नगरीकरण को बढ़ावा दिया। इसके दो कारण निम्न हैं

(i) इंग्लैंड में निर्मित वस्तुओं का एक व्यापक बाजार मिल सके।

(ii) भारत में शहरी आबादी का एक ऐसा वर्ग तैयार किया जा सके, जो पश्चिमी शिक्षा. रहन-सहन, संस्कृति का अनुकरण कर सके।

History Important Questions 12th Class


2. ‘धन निष्कासन’ से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by Drain of Wealth 2 )

उत्तर ⇒  ब्रिटिश आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप भारत से बड़ी मात्रा में धन का निष्कासन हुआ। यह धन इंगलैंड विभिन्न रूपों में ले जाया गया। बंगाल में कंपनी शासन की स्थापना के पूर्व इंगलैण्ड का पर्याप्त धन व्यापार के माध्यम से भारत आता था, परन्तु 1757 ई० के पश्चात् भारत से ही धन इंगलैंड जाने लगा। भारत से ले जाये गये धन के बदले भारत को कुछ नहीं मिला। यही ‘धन का निष्कासन’ था। भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब यहाँ के विदेशी शासक नियमित रूप से धन अपने देश ले गये। यह धन व्यापार के माध्यम से तो जाता ही था कंपनी के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, उपहार के रूप में भी भारत से पर्याप्त धन इंगलैंड ले जाया गया।


3. कृषि का वाणिज्यिकरण से आप क्या समझते हैं? (Throw light on commericialization of agcriculture?)

उत्तरकृषि का वाणिज्यिकरण का अर्थ होता था कृषि के लिए वैसे फसलों के उत्पादन पर जोर देना जो उद्योगों में कच्चा माल के रूप में प्रयोग होता है। अंग्रेजों ने भी भारतीय कृषि का वाणिज्यिकरण कर धान और गेहूँ की जगह कपास, नील, गन्ना, पटसन आदि फसलों के उत्पादन पर जोर दिया। इसमें उत्पादित वस्तुओं का मूल्य अंग्रेजी कंपनी अपने अनुसार तय करती थी। इससे भारत में बेरोजगारी, भूखमरी आदि समस्या उत्पन्न हुई।


4. कांग्रेस में उग्रवादियों की भूमिका का परीक्षण करें। (Examine the role of extremists in congress.)

उत्तर19वीं शताब्दी के अंतिम चरण और 20वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में उग्रवादी आन्दोलन का विकास हुआ। इस आन्दोलन का केन्द्र बंगाल था, यद्यपि भारत के अन्य भागों में यह आन्दोलन प्रभावशाली था। इस आन्दोलन में अधिकांश शिक्षित मध्यम वर्ग के युवा शामिल थे।

(i) महाराष्ट्र – उग्रवादी आन्दोलन का आरम्भ महाराष्ट्र से हुआ। 1896-97 में पुना में चापेकर बंधु ने व्यायाम मंडल की स्थापना की। इसके सदस्यों ने रैंड और एमहर्स्ट नामक दो अंग्रेजों की हत्या की। इसके लिए चापेकर बंधुओं को फांसी दे दी गयी।

(ii) बंगाल – बंगाल में उग्रवादी आन्दोलन सबसे व्यापक था। इनका मुख्य कारण बंगाल विभाजन से उत्पन्न आक्रोश एवं सरकारी दमन की प्रतिक्रिया थी । बंगाल में अनेक गुप्त क्रान्तिकारी समितियाँ स्थापित की गयी, जैसे- अनुशीलन समिति, युगान्तर दल इत्यादि । ‘अलीपुर षड्यंत्र केस’ में वारींद्र घोष को कालापानी और अनेकों को फाँसी की सजा दी गयी। अरविंद घोष इस मुकदमे से बरी हो गये।

(iii) पंजाब व अन्य भाग— पंजाब में अजीत सिंह ‘महिब्वाने वतन’ नामक क्रांतिकारी संस्था बनायी। लाला लाजपत राय और लाला हरदयाल क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़े हुये थे। लाला लाजपत राय को इसके लिए गिरफ्तार किया गया। क्रांतिकारी आन्दोलन अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके, लेकिन अपने त्याग, बलिदान और देश प्रेम की भावना से भारतीयों में एक नई आशा और उत्साह का सृजन किया। उनका प्रभाव राष्ट्रीय आन्दोलन पर व्यापक रूप से पड़ा।


5. 1907 में काँग्रेस में विभाजन क्यों हुआ? (Why did split take place in congress in 1907?)

उत्तर ⇒  काँग्रेस के अंदर उदारवादियों की नीतियों के विरुद्ध 1895 से असंतोष बढ़ने लगा था। अरविंद घोष, तिलक, लाजपत राय जैसे नेता काँग्रेस नेतृत्व से अधिक प्रभावशाली नीतियों की माँग कर रहे थे। बनारस अधिवेशन (1905) के बाद गोखले काँग्रेस से अलग हो गये। 1905ही बंग-विभाजन के परिणामस्वरूप स्वदेशी और वायकाट के प्रश्न पर राष्ट्रवादियों (उदारवादियों) और उग्रवादियों में विरोध बढ़ता गया। फलतः 1906 में तिलक के स्थान पर दादाभाई नौरोजी को काँग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। उग्रवादियों के दबाव के कारण कलकता अधिवेशन (1906) में काँग्रेस नेतृत्व ने स्वराज्य, स्वदेशी, वॉयकॉट और राष्ट्रीय शिक्षा पर प्रस्ताव तो स्वीकार कर लिया, परंतु उसे लागु करने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे उग्रवादियों का असंतोष बढ़ने लगा। इसने जलती अग्नि में घी का काम किया। 1907 के सुरत अधिवेशन के लिए लाला लाजपत राय के स्थान पर रास बिहारी घोष को काँग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। तिलक को बोलने नहीं दिया गया। सुरेन्द्र नाथ बनर्जी को उग्रवादियों ने अपमानित कर एवं अव्यवस्था फैलाकर अधिवेशन को भंग करवा दिया। इस घटना के बाद तिलक और उनके सहयोगी काँग्रेस से अलग हो गये । काँग्रेस पर उदारवादियों का पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो गया।


6. काँग्रेस की स्थापना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write short notes on established of congress.)

उत्तर   काँग्रेस की स्थापना 1885 ई० में बंबई में हुई थी। इसके गठन में ए०ओ०ह्यूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी कारण इन्हें काँग्रेस का पिता कहा जाता है। इसके पहले अध्यक्ष डब्ल्यू० सी० बनर्जी थे। शुरू में यह अनुनय-विनय की नीति पर चली। आगे चलकर इसके नेतृत्व में ही भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन चलाया गया।


7. स्वदेशी आंदोलन से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by the swadeshi movement?)

उत्तर ⇒  स्वदेशी आंदोलन 1905 ई० में बंगाल विभाजन के खिलाफ चलाया गया आंदोलन था। इसमें अंग्रेजी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया गया था। गरम दल के नेता तिलक इसे पूरे देश में लागू करना चाहते थे। इस आंदोलन में किसान, छात्र, महिलाएँ आदि की महती भूमिका रही ।

History Important Questions 12th


 S.Nभाग – B आधुनिक भारत 
 UNIT – XClass 12th History Objective Chapter 10
 UNIT – XIClass 12th History Objective Chapter 11
 UNIT – XIIClass 12th History Objective Chapter 12
 UNIT – XIIIClass 12th History Objective Chapter 13
 UNIT – XIVClass 12th History Objective Chapter 14
UNIT – XVClass 12th History Objective Chapter 15
S.N Class 12th Arts Question  Paper
1English 100 MarksClick Here
2Hindi 100 Marks Click Here
3इतिहास   Click Here
4भूगोल  Click Here
5राजनीतिक शास्त्रClick Here
6अर्थशास्त्रClick Here
7समाज शास्त्रClick Here
8मनोविज्ञानClick Here
9गृह विज्ञानClick Here
1012th All Subject Online Test Click Here
1112th All Subjective PDF DownloadClick Here
 S.Nभाग – A  पुरातत्व एवं प्राचीन भारत 
 UNIT – IClass 12th History Objective Chapter 1
 UNIT – IIClass 12th History Objective Chapter 2
 UNIT – IIIClass 12th History Objective Chapter 3
 UNIT – IVClass 12th History Objective Chapter 4
 S.Nभाग – B मध्यकालीन भारत 
 UNIT – VClass 12th History Objective Chapter 5
 UNIT – VIClass 12th History Objective Chapter 6
 UNIT – VIIClass 12th History Objective Chapter 7
 UNIT – VIIIClass 12th History Objective Chapter 8
 UNIT – IXClass 12th History Objective Chapter 9

Leave a Comment