Class 10 Samajik Vigyan Subjective Question Answer | Class 10th हिंद चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन Subjective Question

Class 10 Samajik Vigyan Subjective Question Answer :- दोस्तों यदि आप Bihar Board 10th Social Science Subjective Questions की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको 10th History ( हिंद चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन ) Subjective Question दिया गया है जो आपके Class 10 Samajik Vigyan Subjective के लिए काफी महत्वपूर्ण है | BSEB10th &12th App


Class 10 Samajik Vigyan Subjective Question Answer

1. रसायनिक हथियारों एवं एजेंट ऑरेंज का वर्णन करें। अथवा, नापाम और एजेंट ऑरेंज क्या था?

उत्तर अमेरिका कंबोडिया में ज़टरीला एवं वियतनाम में नापाम बम तथा एजेंट ऑरेंज रासायनिक हथियारों का उपयोग संघर्ष के दौरान किया जो अत्यंत घातक एवं पर्यावरण के लिए घातक है।
1969 में अमेरिका ने कंबोडिया में जरीटला नामक रासायनिक छिड़काव किया जिससे 40000 एकड़ रब्बर ब्रिज समाप्त हो गया। नापाम बम रासायनिक हथियार था जो एक तरह का ऑर्गेनिक कंपाउंड है। यह अग्नि बमों में गैसोलीन के साथ मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करता था जो त्वचा से चिपक जाता था और जलता रहता था। इसका व्यापक पैमाने पर वियतनाम में प्रयोग किया गया था।
एजेंट – ऑरेंज – यह ऐसा जहर था जिसमें पेड़ों की पत्तियां झुलस जाती थी एवं पेड़ मर जाते थे। अमेरिका इनका इस्तेमाल जंगलों के साथ खेतों और आबादी दोनों पर जमकर किया। इस जहर का असर आज भी नजर आता है जन्मजात विकलांगता एवं कैंसर के रूप में ।


2. हिंद चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन करें।

उत्तर फ्रांसीसी कंपनी हिंद चीन में प्रसार करने में सक्रिय था। 1747 ईसवी के बाद ट्रांस अन्नाम में रुचि लेने लगा। किंतु अभी भी इस क्षेत्र में उसकी पकड़ कमजोर थी। 19वीं सदी में इस क्षेत्र में फ्रांसीसी पादरियों की बढ़ती गतिविधियों के विरुद्ध उग्र आंदोलन प्रारंभ हो गया । इससे फ्रांस की अपनी सैन्य शक्ति के प्रयोग का बहाना मिला। उसने सैन्य बल के आधार पर 18 से 62 ईसवी में अन्नाम को संधि के लिए बाध्य किया। इसी प्रकार 18 से 63 ईसवी में कंबोडिया तथा 18 से 83 ईसवी में तोंकिन पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार बीसवीं सदी की शुरूआत तक संपूर्ण हिंद चीनी क्षेत्र प्रांत के नियंत्रण में आ गया । 


3. अमेरिका हिंद चीन में कैसे दाखिल हुआ , चर्चा करें।

उत्तर अमेरिका दक्षिणी वियतनाम और हिंदी चीन में पढ़ते साम्यवादी प्रभाव को रोकना चाहता था। वह पहले से ही वहां आर्थिक और सैनिक सहायता दे रहा था। राष्ट्रपति केनेडी के शासनकाल में 1962 में अमेरिका ने दक्षिणी वियतनाम में सेना भेजकर प्रत्यक्ष रूप से युद्ध में भाग लिया।


4. 1848 की फ्रांसीसी क्रांति का मुख्य तीन कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर 1848 ईसवी की क्रांति के मुख्य कारण थे-
(१) मध्यम वर्ग का शासन पर प्रभाव
(२) राजनीतिक दलों में संगठन का अभाव
(३) समाजवाद का प्रसार
(४) लुई फिलिप की नीति की असफलता
इस क्रांति का सबसे प्रमुख कारण हुई दिलीप की नीति और जनता में उसके प्रति असंतोष था। वह जनता की तत्कालीन समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ रहा जिसके कारण क्रांति का सूत्रपात हुआ


5. हो ची मिन्ह के विषय के संबंध में लिखें।

उत्तर हो ची मिन्ह साम्यवाद से प्रभावित था। उसने 1925 ईस्वी में वियतनामी क्रांतिकारी दल का गठन किया एवं फ्रांसीसी साम्राज्यवाद से लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं के सैनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की पुलिस चौकी में राष्ट्रवादी गुटों को एकत्रित कर वियतनाम कंग शान देन अर्थात कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की।विश्वव्यापी आर्थिक मंदी एवं फ्रांसीसी सरकार की गुणवत्ता के कारण हुए हो ची मिन्ह ने राष्ट्रवादी आंदोलन को तीव्र किया।द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना के पराजित होने पर 2 सितंबर 1945 को उत्तरी वियतनाम को स्वतंत्र घोषित करते हुए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ वियतनाम की स्थापना की। Class 10 Samajik Vigyan Subjective


6. माइली गांव की घटना क्या थी इसका क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर दक्षिणी वियतनाम में एक गांव था जहां के लोगों को वियतकांग समर्थक मान अमेरिकी सेना ने पूरे गांव को घेर कर पुरुषों को मार डाला,औरतों बच्चियों को बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया फिर उन्हें भी मार कर पूरे गांव में आग लगा दिया। लाशों के बीच दवा एक बुड्ढा जिंदा बच गया था जिसने इस घटना को उजागर किया था। माइली गांव की घटना उजागर होने पर अमेरिकी सेना की आलोचना संपूर्ण विश्व में होने लगे।


7. जेनेवा समझौता कब और किन के बीच हुआ?

उत्तर जेनेवा समझौता मई 1954 में हिंद चीन समस्या पर वार्ता हेतु बुलाया गए सम्मेलन में हुआ। इसमें वियतनाम को दो हिस्सों में बांट दिया गया तथा लाओस तथा कंबोडिया में वैध राजतंत्र को स्वीकार कर संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया।


8. एक तरफ का अनुबंध व्यवस्था क्या थी?

उत्तर एक तरफा अनुबंधव्यवस्था एक तरह की बंधुआ मजदूरी थी जिसमें मजदूरों को कोई अधिकार प्राप्त नहीं था,जबकि मालिक को असीमित अधिकार प्राप्त है। रब्बर बागानों के क्षेत्रों एवं थानों में मजदूरों से एकतरफा अनुबंध व्यवस्था पर काम लिया जाता था।


9. होआ-होआ आंदोलन की चर्चा करें।

उत्तर जेनेवा समझौते के बाद दक्षिण वियतनाम में गृह कलह की स्थिति बन गई। इसमें एक धार्मिक वर्ग
होआ-होआ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की मुख्य भूमिका थी।होआ-होआ आंदोलन के काफी आक्रमक हो जाने पर न्यो-दिन्ह बड़ी क्रूरता पूर्वक इसे दबाया।

10th class subjective question social science


10. हिंद चीन का अर्थ क्या है?

उत्तर हिंदी चीन का तात्पर्य तत्कालीन 2.8 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले उस प्रायद्वीपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम , लाओस और कंबोडिया के चित्र आते हैं। इनकी उत्तरी सीमा में हमारे एवं चीन को छूती है। दक्षिण चीन सागर है और इसके पश्चिम में भी म्यामार का क्षेत्र पड़ता है।


11. बाओदाई कौन था?

उत्तर बाओ दाई अन्नाम का राजा था। 1945 ईस्वी में वियतनाम गणराज्य बन जाने के कारण 25 अगस्त 1945 ईस्वी को राज्य सिंहासन छोड़ लंदन में बस गया। 1949 इसवी में फ्रांस ने बाओ दाई को सैनिक सहायता के साथ दक्षिण वियतनाम का शासक बना दिया। बाओ दाई स्वयं की कमजोर स्थिति को समझता था। जेनेवा समझौते के बाद भी बाओ दाई प्राया फ्रांस में ही रहता था।


12. हो ची मिन्ह मार्ग क्या है?

उत्तर – वियतनाम यो की रसद सप्लाई मार्ग हो ची मिन्ह मार्ग था वस्तुतः हो ची मिन्ह मार्ग हनोई से चलकर लाओ कंबोडिया के सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाता था जिससे सैकड़ों कच्ची पक्की सड़कें पूरे वियतनाम निकलकर जुड़ी थी। अमेरिका सैकड़ों बार इस पर बमबारी कर चुका था परंतु वियतकांग एवं उसके समर्थित लोग तुरंत उसकी मरम्मत कर लेते थे। इसी मार्ग पर नियंत्रण के चक्कर में अमेरिका ने लाओस कंबोडिया पर आक्रमण भी कर दिया था परंतु 3 तरफा संघर्ष में फस कर उसे वापस होना पड़ा था।


13. किस गांव में अमेरिकी सेना ने बर्बरता पूर्वक कार्यवाही किया?

उत्तर माइली गांव में।


14. उत्तरी वियतनाम का शासक कौन था?

उत्तर हो ची मिन्ह ने साम्यवादी सरकार की स्थापना की थी।


15. अमेरिका ने किस मार्ग पर नियंत्रण करने का असफल प्रयास किया?

उत्तर हो ची मिन्ह मार्ग।


16. 1961 ईसवी में वियतनाम के प्रश्न पर एक श्वेत पत्र निकाला गया उसका नाम क्या था?

उत्तर शांति को खतरा।


17. हिंद चीन में यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के आगमन का वर्णन करें।

उत्तर 1570 इसमें मलक्का को केंद्र बनाकर पुर्तगाली हिंद चीन देशों के साथ व्यापार करने लगे। तत्पश्चात डच, ब्रिटिश और फ्रांसीसी कंपनियों का इस क्षेत्र में आगमन हुआ।


18. लाओस एवं कंबोडिया पर भारतीय प्रभाव का वर्णन करें।

उत्तर लाओस एवं कंबोडिया पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव पड़ा। इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म एवं हिंदू धर्म दोनों का प्रसार हुआ। चौथी सदी में स्थापित कंबोज राज्य के शासक भारतीय मूल के थे। अतः, कंबोज भारतीय संस्कृति का प्रधान केंद्र बना। 12 वीं सदी में राजा सूर्यवर्मन ने प्रसिद्ध अंकोरवाट के मंदिर का निर्माण करवाया। यह हिंदू धर्म का विश्व में सबसे बड़ा मंदिर है। 16 वीं सदी में कंबोज का पतन हो गया और इसके बाद वहां आंतरिक व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Matric Pariksha Samajik Vigyan vvi subjective


19. जेनेवा समझौता के प्रावधानों का वर्णन करें।

उत्तर जेनेवा समझौता के प्रावधान-
(१) 17 वी अक्षांश रेखा द्वारा वियतनाम को दो भागों में विभाजित कर दिया गया।
(२) लाओस एवं कंबोडिया में राजतंत्र को संवैधानिक राजतंत्र में बदल दिया गया, अर्थात संसदीय शासन प्रणाली अपनाई गई।
(३) 1956 के मध्य के पहले संपूर्ण वियतनाम का चुनाव एकीकरण कर एक सरकार का गठन किया जाए यदि जनता ऐसा चाहे।
(४) जिनेवा समझौता के क्रियान्वयन की देखभाल के लिए एक 3 सदस्य अंतरराष्ट्रीय निगरानी आयोग का गठन किया गया जिसके सदस्य भारत, कनाडा एवं पोलैंड थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1.हिंदी चीन छेत्र में उपनिवेश स्थापना का क्या उद्देश्य है? अथवा,चीन में फ्रांस द्वारा उपनिवेश स्थापना के किन्ही 3 उद्देश्यों का उल्लेख करें।

उत्तर फ्रांसीसी कंपनियों का उद्देश्य-पिछड़े क्षेत्रों में उपनिवेश बनाना होता था। एशिया में फ्रांस को टच एवं ब्रिटिश कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था। भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से पिछड़ रहे थे। साथ ही चीन में भी उनकी स्थिति असुरक्षित थी।

हिंद चीन क्षेत्र प्रायद्वीप क्षेत्र था। यह व्यापार एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र था। यह क्षेत्र हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के मिलन क्षेत्रफल अवस्थित था। जिसके कारण इस प्रदेश पर नियंत्रण का अर्थ था यूरोप से समुद्री मार्ग द्वारा चीन, जापान, कोरिया एवं ऑस्ट्रेलिया महादेश तक पहुंचने के मार्ग पर नियंत्रण। साथ ही यह क्षेत्र मसाला लोंग, इलायची, दालचीनी इत्यादि के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता था। यहां परिश्रम के सस्ता होने के कारण फ्रांसीसी लोग गुलाम बनाकर अन्य निवेशकों में भेजना एवं गुलाम व्यापार से आर्थिक लाभ हो रहा था।

व्यापारिक लाभ के अलावा 19वीं सदी में औद्योगिक क्रांति के उपनिवेश ओं का महत्व काफी बढ़ गया था। कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता के साथ-साथ यूरोपीय उत्पादित वस्तुओं के लिए अच्छा बाजार बन सकते थे। उपनिवेश स्थापना का एक अन्य कारण श्वेत लोगों के बोझ का सिद्धांत था। इसके अंतर्गत विश्व के पिछड़े समाजों को सब्जी बनाने का स्वघोषित दायित्व विकसित यूरोपीय देशों पर था। Class 10 Samajik Vigyan Subjective

Bihar Board 10th Social Science Subjective question 


2. फ्रांसीसी शोषण के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की समीक्षा करें।

उत्तर फ्रांस द्वारा अपनी बेसिक शोषण एवं उसका प्रभाव- फ्रांसीसी हो द्वारा शोषण की शुरुआत व्यापारिक नगरों एवं बंदरगाहों से हुई। शीघ्र ही उन्होंने अपने शोषण के दायरे में भीतरी ग्रामीण क्षेत्र को भी खींच लिया। यह क्षेत्र नदी घाटियों का क्षेत्र होने के कारण काफी उपजाऊ था। टोंकिन में लाल घाटी क्षेत्र, कंबोडिया में मकान क्षेत्र, कोचीन चीन में मेकॉन्ग का डेल्टा क्षेत्र कृषि के लिए, विशेषकर धान की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त था। कृषि के अलावा चीन से सटे क्षेत्रों में कोयला, टिन , जस्ता, टंगस्टन जैसे खनिजों का दोहन किया गया।

इस क्षेत्र के व्यवस्थित शोषण के लिए फ्रांसीसीयों ने कृषि कार्य को प्रोत्साहन दिया। कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नहरों एवं जल निकासी का समुचित प्रबंध किया। कृषि भूमि के विस्तार के लिए दलदली भूमि, जंगलों को कृषि योग्य बनाया गया। इन कार्यों के परिणाम स्वरूप उन्हें से 1931 ईसवी तक वियतनाम विश्व का तीसरा बड़ा चावल निर्यातक बन गया।

कृषि उत्पादन में वृद्धि से आम लोगों को फायदा होना चाहिए था, किंतु ऐसा नहीं हुआ। फ्रांसीसी शोषण मुल्क उपायों से कृषि उत्पादन का अधिकांश लाभ स्वयं हड़प जाते थे। रबड़ बागान में मजदूरों के शोषण के लिए उनसे एक तरफा अनुबंध व्यवस्था पर काम लिया जाता था। यह एक तरह की बंधुआ मजदूरी थी जिसमें मजदूरों को कोई अधिकार नहीं था।


3. हिंदी चीन के गृह युद्ध का वर्णन करें।

उत्तर हिंदी चीन में उथल-पुथल को जेनेवा समझौता के तत्कालिक रूप से कुछ शांति अवश्य दी,परंतु तुरंत ही हिंद चीन में उथल-पुथल आरंभ हो गई,क्योंकि उत्तरी वियतनाम में हो ची मिन्ह की सरकार सुदृढ़ हो गई और पूरे वियतनाम के एकीकरण पर विचार करने लगे परंतु दक्षिणी वियतनाम की स्थिति इसके विपरीत थी क्योंकि बाओ दाई सरकार का संचालन न्यो डिन्ह दियाम के हाथों में, जो अमेरिका परस्त था। Class 10 Samajik Vigyan Subjective

हालांकि यह एक कुशल प्रशासक था,परंतु फ्रांसीसी सेना के हटते ही दक्षिणी वियतनाम में गृह युद्ध की स्थिति बनी तो बाओ दाई सरकार का तख्तापलट कर स्वयं शासक बन गया।इन दिनों दक्षिणी वियतनाम में सामने वादियों के साथ-साथ तीनों सौतेला भाइयों ने लाओस पर अपनी राजनीतिक पकड़ के लिए अलग-अलग रास्ते अपना लिए थे। इन में पहला राजकुमार सुव्वन फुमा तटस्थतवादी था , दूसरा राजकुमार सुफ्फन बोंग जो पाथेट लाओ नाम से प्रसिद्ध था।

अपना सैन्य संगठन बनाकर उत्तरी वियतनाम की तरह लाओस में साम्यवादी व्यवस्था लाना चाहता था, तीसरा राजकुमार जेनरल फूमी नौसवान दक्षिणपंथी था। इन तीनों के मध्य वर्चस्व की लड़ाई ही लाओस की अस्थिरता का कारण थी। से व्यतीत संघ और अमेरिका द्वारा क्रमशः पाथेट लाओ और फ़ुमी नौसवान को समर्थन दिए जाने से स्थिति और उलझ गई।


4. हिंद चीन में राष्ट्रवाद के विकास का वर्णन करें।

उत्तर हिंद चीन में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास- हिंदी चीन में फ्रांस के खिलाफ विरोध के स्वर सम्राज्ञी स्थापना के समय से ही उठ रहे थे, किंतु बीसवीं सदी के प्रारंभ से यह तीव्र हो गया। 1903 ईस्वी में फान बोई चाऊ ने लूई तान होई नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की। फान ने हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम लिखकर राष्ट्रीयता की भावना को जगाया। कुयांग दें इस संगठन के प्रसिद्ध नेता थे।

उन्नीस सौ 5 ईसवी में एशियाई देश जापान द्वारा रूस को पराजित किया जाना चीनियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। साथ ही रूसो एवं मांटेस्कयू जैसे फ्रांसीसी विचारकों के स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व संबंधी विचारों में भी इन्हें उद्वेलित किया। राष्ट्रवादी नेता फान ए चिन्ह ने राष्ट्रवादी आंदोलन को गन तांत्रिक स्वरूप देने का प्रयास किया।

जापान से शिक्षा प्राप्त कर लौटे छात्र प्रगतिशील यूरोपीय विचारों से ओतप्रोत थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवादी भावना उभारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । बढ़ती विद्रोही भावनाओं के फल स्वरूप फ्रांसीसियों हनोई विश्वविद्यालय को बंद कर दिया। 1911 इटली में सन्यास जैन के नेतृत्व में चीन की सत्ता परिवर्तन ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया जिससे इन छात्रों ने वियतनाम कुबान फुक होई की स्थापना की।

प्रारंभ में हिंद चीन में राष्ट्रवाद का विकास तोकिन, अनाम, कोचीन चीन जैसे शहरों तक ही सीमित था। प्रथम विश्वयुद्ध के समय युद्ध में लड़ने के लिए हजारों लोगों को भर्ती किया गया,साथ ही हजारों लोगों को बेकार के लिए फ्रांस ले जाया गया। युद्ध में भारी जानमाल के नुकसान से असंतोष उभरा युद्ध उपरांत बच्चे सिपाही वापस आए तो उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीयता का प्रसार किया।

1914 ईस्वी में ही देश भक्तों ने वियतनामी राष्ट्रवादी दल गठित किया जिसका प्रथम अधिवेशन कैंटन में आयोजित हुआ। लेकिन फ्रांसीसी सरकार ने कठोरता पूर्वक विरोध को दबा दिया। प्रथम विश्वयुद्ध का आर्थिक प्रभाव भी काफी महत्वपूर्ण था। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से जनता में असंतोष बढ़ गया ।क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर चीनी लोगों का प्रभुत्व था, अतः 1919 में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार प्रारंभ हुआ। हिंदी में राष्ट्रीयता के विकास को वास्तविक गति साम्यवादी विचारों से मिली।

Class 10 Samajik Vigyan Subjective History


इतिहास [ HISTORY ] – OBJECTIVE 
 1  यूरोप में राष्ट्रवादClick Here
 2  समाजवाद एवं साम्यवादClick Here
 3  हिंद चीन में राष्ट्रवादी आंदोलनClick Here
 4  भारत में राष्ट्रवादClick Here
 5  अर्थव्यवस्था और आजीविकाClick Here
 6  शहरीकरण एवं शहरी जीवनClick Here
 7  व्यापार और भूमंडलीकरणClick Here
 8  प्रेस संस्कृति एवं राष्ट्रवादClick Here
  भूगोल [ GEOGRAPHY ] – OBJECTIVE
 1  भारत संसाधन एवं उपयोगClick Here
 2  कृषिClick Here
 3  निर्माण उद्योगClick Here
 4  परिवहन संचार एवं व्यापारClick Here
 5  बिहार कृषि एवं वन संसाधनClick Here
 6  मानचित्र अध्ययनClick Here
  राजनीतिक विज्ञान [ POLITICAL SCIENCE ]
 1  लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारीClick Here
 2  सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणालीClick Here
 3  लोकतंत्र में प्रतिस्पद्ध एवं संघर्षClick Here
 4  लोकतंत्र की उपलब्धियांClick Here
 5  लोकतंत्र की चुनौतियांClick Here
  अर्थशास्त्र [ ECONOMICS ] – OBJECTIVE
 1  अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहासClick Here
 2  राज्य एवं राष्ट्र कि आयClick Here
 3  मुद्रा बचत एवं साखClick Here
 4  हमारी वित्तीय संस्थाएंClick Here
 5  रोजगार एवं सेवाएंClick Here
 6  वैश्वीकरणClick Here
 7  उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षणClick Here
आपदा प्रबंधन – OBJECTIVE QUESTION
 1प्राकृतिक आपदा : एक परिचयClick Here
 2 प्राकृतिक आपदा प्रबंधन : बाढ़ और सुखाड़Click Here
 3 प्राकृतिक आपदा प्रबंधन : भूकंप एवं सुनामीClick Here
 4 जीवन-रक्षक आकस्मिक प्रबंधनClick Here
 5 आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्थाClick Here
 6 आपदा और सह अस्तित्वClick Here

Leave a Comment