12th Exam Biology Question Answer In Hindi | Inter Exam Ka Biology Question Answer 2024

12th Exam Biology Question Answer In Hindi :- दोस्तों यदि आप Inter Exam Ka Biology Question Answer की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको Biology Chapter 15 ( जैव विविधता एवं संरक्षण ) Subjective Question दिया गया है जो आपके Bihar Board Biology 12th Question And Answer के लिए काफी महत्वपूर्ण है | 12th Exam Biology Question


12th Exam Biology Question Answer 2024 In Hindi

1.जैव विविधता का सौन्दर्य में योगदान का उल्लेख करें

उत्तर ⇒पारिस्थितिक पर्यटन, पक्षी निरीक्षण, वन्य जीवन, पालतू जीव की देखभाल, बागवानी आदि मानव जाति के अस्तित्व से जुड़ा है। इसमें सांस्कृतिक व धार्मिक विश्वास का भी सम्मिश्रण है।

           तुलसी (Ocimum sanctum) और पीपल (Ficus religiosa), खेजड़ी (Prosopis cinereria) आदि को पवित्र मानकर पूजा जाता है।


2.भारत में जैव विविधता संरक्षणी संबंधी प्रयासों पर एक व्याख्यात्मक टिप्पणी लिखिए

उत्तर ⇒जैव विविधता के संरक्षण के लिए स्व-स्थाने एवं पर-स्थाने दोनों ही उपायों की आवश्यकता है। भारत में जैव विविधता के संरक्षण हेतु निम्न प्रयास किए गए हैं

स्व-स्थाने— इसके अंतर्गत जैवमंडल निलय, राष्ट्रीय अभ्यारण्य, वन्य जीवाश्रम स्थल तथा अन्य सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना, वन तथा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा की जाती है।

पर-स्थाने—  इसमें वनस्पति उद्यानों, चिड़ियाघर, संरक्षण स्थल एवं जीन, परागकण, बीज, पौधे, ऊतक संवर्धन एवं डी. एन. ए. बैंक सम्मिलित है । अलिंगी प्रजनित फसलों जैसे आलू के लिए हिमांकतियीय संरक्षण कायिक जनन की जाती है।


3.किस प्रकार के संकटों से जैव विविधता का ह्रास होता है ?

उत्तर ⇒(i) आवास का ह्रास तथा विखंडन जैव विविधता का नाश करता है। वृक्षोन्मूलन, नमभूमि का भराव आदि आवास का ह्रास करते हैं। (ii) नैसर्गिक बाधाओं यथा आग, वृक्षापात, कीटों के आक्रमण द्वारा भी समुदाय की जाति बाधित होती है। (iii) संवेदनशील प्रजातियाँ प्रदूषण से कम होती हैं तथा समष्टि हटा भी दी जाती है। (iv) शीशाविषाक्त के कारण भी जलीय जीवों की विविधता नष्ट होती है। (v) विदेशी (exotic) जातियों के नए भौगोलिक क्षेत्रों में पुनर्स्थापन के प्रभाव से देशी जातियाँ लुप्त हो रही हैं।


4.पारितंत्र के कार्यों के लिए जैव विविधता कैसे उपयोगी है ?

उत्तर ⇒डेविड टिलमैन द्वारा प्रयोगशाला के बाहर के भूखंडों पर लंबे समय तक पारितंत्र पर किए गए प्रयोग इस विषय में कुछ प्रारंभिक उत्तर देते हैं। टिलमैन ने पाया कि उन भूखंडों पर जिस पर अधिक जातियाँ थीं, साल दर साल कुल जैव भार में कम विभिन्नता मिली। उन्होंने अपने प्रयोगों द्वारा यह भी बताया कि विविधता में वृद्धि से उत्पादकता बढ़ती है। समृद्ध जैव विविधता केवल अच्छे पारितंत्र के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि इस ग्रह पर मानव जीवन को जीवित रखने के लिए भी आवश्यक है।

      प्रकृति द्वारा प्रदान की गई जैव विविधता की अनेक पारितंत्र सेवाओं में मुख्य भूमिका है। वन पृथ्वी के वायुमंडल को लगभग 20% ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रदान करते हैं, परागण जिसके बिना पौधे एवं फल बीज नहीं दे सकते, पारितंत्र की दूसरी सेवा है जो कि कीट-पतंगों द्वारा मुफ्त दी जाती है। प्रकृति हमें अप्रत्यक्ष सौंदर्य प्रदान करती है। पारितंत्र पर्यावरण को शुद्ध बनाता है, पौड़क आधुनिक वातावरण और बाद आदि को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।

                      सामान्यतः किसी क्षेत्र की जैव विविधता की हानि होने से (1) पादपः उत्पादकता घट जाती है। (2) पर्यावरणीय समस्याओं जैसे सूखा आदि के प्रति प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) में कमी आती है। (3) कुछ पारितंत्र की प्रक्रियाओं

जैसे— पादप उत्पादकता, जल उपयोग, पीड़क और रोग चक्रों की परिवर्तनशीलता बढ़ जाती है।


5.पारितंत्र सेवा के अंतर्गत वाढ़ भू-अपरदन (Soil Erosion) नियंत्रण होते हैं। यह किस प्रकार पारितंत्र के जीवीय घटकों (बायोटिक कंपोनेट) द्वारा पूर्ण होते हैं ?

उत्तर ⇒ पारितंत्र को संरक्षित करके हम बाढ़ व भू-अपरदन जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पा सकते हैं। पारितंत्र निम्न तरीकों से अपनी सेवाएँ देकर बाढ़ व मृदा अपरदन पर नियंत्रण करते हैं घने पेड़ों वाले वन बाढ़ तथा मृदा अपरदन को नियंत्रण कर सकते हैं | वृक्षों तथा अन्य पौधों की जड़ें मिट्टी को जकड़े रहती हैं। यह जल तथा वायु के प्रवाह में भी अवरोध उत्पन्न करती हैं। पेड़ों के अधिक कटने से यह अवरोध समाप्त हो जाता है तथा मृदा की सबसे ऊपरी परत जो जैव पदार्थों से समृद्ध होती हैं, वर्षा के जल के साथ बहकर लुप्त होने लगती है। इससे मृदा अपरदन होने लगता है। पेड़ों के कटने से वातावरणीय परिस्थितियाँ बदल जाती हैं जो कि बाढ़ तथा मृदा अपरदन का मुख्य कारण बनती है।


class 12 biology questions and answers 2024

6.आई. यू. सी. एन. के लाल सूची के क्या लाभ हैं ?

उत्तर ⇒ (i) संकटग्रस्त जैव विविधता के महत्व के विषय में जागरुकता उत्पन्न करना। (ii) संकटापन्न प्रजातियों की पहचान व उनका अभिलेखन करना । (iii) जैव विविधता के हास की लिखित सूची तैयार करना। (iv) स्थानीय स्तर पर संरक्षण की प्राथमिकताओं को परिभाषित करना तथा संरक्षण कार्यों को निर्देशित करना।


7.जैव विविधता आधुनिक कृषि के लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

उत्तर ⇒जैव विविधता तीन प्रकार से उपयोगी है—

 (i) नई फसलों से स्रोत के रूप में,

 (ii) उन्नत किस्मों के प्रजनन के लिए सामग्री के रूप में और

(iii) नए जैव निम्नकरणीय पीड़कों के स्रोत के रूप में


8.जैव विविधता क्या है ? हाल ही में यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गई है ? अथवा जैव-विविधता की परिभाषा लिखें तथा इसकी दो उपयोगिता का वर्णन करें।

उत्तर ⇒जैव विविधता किसी क्षेत्र विशेष की समस्त जीवों, जातियों एवं पारितंत्रों का संग्रह है। इसके तीन स्तर हैं

(i) जीन स्तर, (ii) जाति स्तर तथा (iii) सामुदायिक या पारितंत्र स्तर । हाल में इसके महत्त्वपूर्ण होने के निम्न कारण हैं

(i) जैविक विविधता का अमाप जाने बिना ही हम इसे खोते जा रहे हैं।

(ii) जैव विविधता का ह्रास जीवों के विकास की क्षमता, जो पर्यावरणीय परिवर्तनों का समाना करने के लिए आवश्यक है, को रोकेगा।

(iii) जैव विविधता मानव को भोजन तथा नई फसलें स्रोत देती है। (iv) यह हमें कई दवाएँ तथा पेट्रोलियम के स्थानापन्न स्रोत देती है।


9.आवास ह्रास एवं विखंडन से जैव विविधता को किस प्रकार खतरा हो रहा है ?

उत्तर ⇒जिस आवास में कोई जीव रहता है वहाँ उसके जीवित रहने, प्रजनन करने आदि के लिए अनुकूल वातावरण पाया जाता है। जब प्राकृतिक आवास को मानवीय क्रियाओं यथा वनोन्मूलन, आग, निम्नभूमि की भराई आदि द्वारा खत्म कर दिया जाता है तो जीव को दो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है—

             प्रजनन दर में कमी और पलायन (स्थानांतरण) दोनों ही परिस्थितियों में जीव का अस्तित्व संकट में होता है।

दूसरी जगह पर स्थानांतरण से नए परिवेश में नए प्रकार के प्रतियोगियों के साथ संघर्ष उन्हें तितर-बितर कर देता है। वन का एक टुकड़ा जो शस्यभूमि, फलोहान, रोपित पेड़-पौधों या शहरी क्षेत्र से घिरा हो, विखंडित आवासों का उदाहरण है। अधिशोषण के फलस्वरूप किसी जाति विशेष का माप इतना घट जाता है कि वह जाति विलुप्त हो जाते हैं


10. हॉट स्पॉट (Hot Spots) क्या है? अथवा, जैव विविधता हॉट स्पॉट क्या है ? भारतवर्ष में पाई जाने वाली दो हॉट स्पॉट के नाम एवं उनकी विशेषताओं को लिखें।

उत्तर ⇒ नार्मन मेयर्स ने सन् 1988 में सर्वप्रथम ‘जैवविविधता के तप्त स्थल’ की परिकल्पना की थी। जैवविविधता हॉट स्पॉट ऐसे क्षेत्र होते हैं जहाँ पर जातीय समृद्धि बहुत अधिक तथा उच्च स्थानिक होती है। प्रायः ये जातियाँ अन्य स्थानों पर नहीं होती है। विश्व में कुल 34 जैवविविधता तप्त स्थल चिह्नित किए गए हैं। भारतवर्ष में दो तप्त स्थल हैं—पश्चिमी घाट तथा पूर्वी हिमालयी क्षेत्र। ये दोनों ही तप्त स्थल उच्च जैवविविधता को दर्शाते हैं। तप्त स्थल का निर्धारण स्थानीय जाति संख्या, जाति समृद्धि, दोहन स्तर, समष्टि वृद्धि दाब एवं वैकासिक क्रिया के आधार पर किया जाता है। ये त्वरीत आवासीय क्षति के भी क्षेत्र हैं। संसार के सभी हाट स्पॉट्स विश्व के कुल भू-भाग का 1.4% है। इन हाट स्पॉट की विशेष सुरक्षा द्वारा विलोपन की दर को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।


11.आँकड़ों की लाल किताब (Red Data Book) क्या है ? इसकी उपयोगिता बताएँ

उत्तर ⇒आँकड़ों की लाल किताब सर्वप्रथम 1963 में अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ के द्वारा प्रकाशित की गई जिसमें दुनिया भर के उन पौधों और जीव-जन्तुओं का विवरण और सूची है जिनका अस्तित्व गहरे संकट में है तथा जो विलोपन के कगार पर है।


12.जैव विविधता के तीन आवश्यक घटके के नाम बताएँ

उत्तर ⇒जैव विविधता के तीन मुख्य घटक हैं—

आनुवंशिक विविधता,

जातीय विविधता,

पारिस्थिकीय विविधता

Class 12th Biology All Chapter Question Answer 2024


13.किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के मुख्य कारण क्या है?

उत्तर ⇒किसी भौगोलिक क्षेत्र में जातिक्षरण के मुख्य कारक निम्नलिखित हैं—

 (i) मनुष्य की बढ़ती आबादी के कारण भूमि का अधिग्रहण इससे कई जातियाँ नष्ट हुई है तथा बढ़ती बीमारियों के प्रकोप ने इन्हें नष्ट कर दिया है।

(ii) प्राकृतिक वासस्थानों का भौतिक परिवर्तन हाईवे सड़के, नहर, बाँध, जंगलों की कटाई, शहरीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण ने प्राकृतिक वास स्थान खण्डित किया है जिससे कई जन्तु और पादप जातियाँ विलुप्त या नष्ट हो गई हैं।

(iii) दावानल— इसमें बड़े-बड़े वन नष्ट हुए हैं तथा जन्तु और पादप अपना आवास छोड़कर अन्यत्र चले गए या नष्ट हो गए।


14.जैविक खाद के उपयोग से होनेवाले दो लाभों को लिखें।

उत्तर ⇒जैविक खाद के उपयोग से होने वाले दो लाभ इस प्रकार से

(i) यह मिट्टी के गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है।

(ii) यह प्राकृतिक एवं हानिरहित है।


15.गेहूँ के चार प्रोन्नत किस्में तथा उनके गुण लिखें।

उत्तर ⇒ (क) HD-2824 उच्च उत्पादकता एवं ससमय बुआई वाला

(ख) HUW-234 मध्य उत्पादकता एवं लेट बुआई वाला

 (ग) K-8027- निम्न उत्पादकता एवं वर्षा आधारित लेट बुआई वाला

(घ) HD-2888-समय पर बुआई वाला एवं वर्षा आधारित


16.भू-वैज्ञानिक महाकल्प क्या है ? उन्हें महाकल्पों में वर्गीकृत किया गया है, उन महाकल्पों के नाम लिखें।

उत्तर ⇒ भूवैज्ञानिक महाकल्प पृथ्वी की उपस्थित काल से अबतक के समयावधि को महाकल्पों में विभाजन का वैज्ञानिक स्केल है। भूवैज्ञानिक काल स्केल को विभिन्न महाकल्पों में बाँटा गया है, ये है— पैलियोजोइक, मोसोजोइक एवं सीनोजोइक महाकल्प ।

12th Exam Biology Subjective Question 2024


 BSEB Intermediate Exam 2024
 1Hindi 100 MarksClick Here
 2English 100 MarksClick Here
 3Physics Click Here
 4ChemistryClick Here
 5BiologyClick Here
 6MathClick Here
Class 12th Biology ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
1जीवधारियों में जननClick Here
2पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजननClick Here
3मानव प्रजननClick Here
4जनन स्वास्थ्यClick Here
5वंशागति और विभिन्नता के सिद्धांतClick Here
6वंशागति का आणविक आधारClick Here
7विकासClick Here
8मानव स्वास्थ्य एवं रोगClick Here
9खाद उत्पादन बढ़ाने के लिए उपायClick Here
10मानव कल्याण में सूक्ष्मजीवClick Here
11जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत एवं प्रक्रिया हैClick Here
12जैव प्रौद्योगिकी एवं इसके अनुप्रयोगClick Here
13जीव एवं समष्टियाClick Here
14परिस्थितिक तंत्रClick Here

Leave a Comment